This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How to Put a Baby to Sleep in 40 Seconds in Hindi | 40 सेकंड में बेबी को कैसे सुलाएँ?

Baby Care
Written by - Parul Sachdevअंतिम अपडेट: May 19, 2026
How to Put a Baby to Sleep in 40 Seconds in Hindi | 40 सेकंड में बेबी को कैसे सुलाएँ?
Likes182 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • बच्चे की अच्छी नींद उसके दिमाग के विकास, भाषा सीखने और मूड के लिए ज़रूरी है, इसलिए नवजात शिशु को रोज़ 14-17 घंटे की नींद चाहिए.
  • 40 सेकंड में बच्चे को सुलाने के लिए टिश्यू पेपर ट्रिक, बहते पानी की आवाज़, व्हाइट नॉइज़ मशीन, और लैवेंडर बेबी लोशन जैसी आसान तरकीबें बहुत असरदार हैं.
  • बच्चे को आरामदायक पोज़िशन में रखें, धीरे से थपथपाएं, झुलाएं और लपेटें, और लोरी गाएं - ये सभी उपाय बच्चे को सुरक्षित महसूस कराकर जल्दी सुला देते हैं.
  • बच्चे की नींद को सुकूनभरा बनाने के लिए क्या चाहिए? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7

अपने बच्चे को सुलाना हर नए पेरेंट की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. और जब वे कमरे में अंधेरा करने और कंबल में लपेटने जैसी कई तरकीबों को आजमाने के बाद अपने बच्चे को सुलाने में कामयाब हो जाते हैं, तब भी बच्चा कुछ घंटों के बाद जाग जाता है. हालाँकि, कुछ टिप और ट्रिक हैं जिन्हे अपनाकर पेरेंट यह पक्का कर सकते हैं कि उनका बच्चा गहरी नींद ले.

आपके बच्चे के लिए नींद क्यों जरूरी है?

कई मेडिकल कारणों से हर एक बच्चे को अच्छी नींद की ज़रूरत होती है. नींद बच्चों को ध्यान देने, भाषा सीखने और आवेग को नियंत्रण करने जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को विकसित करने में मदद करती है. जब बच्चा सोता है तब दिमाग की गतिविधि, ज्ञान को ग्रहण करने और विभिन्न क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं को सीखने की बच्चे की क्षमता को बढ़ाती है. सामान्य शब्दों में, भरपूर नींद बच्चे के दिमाग को डेवेलोप होने में मदद करती है, और नींद की कमी से बच्चों में मूड डिसऑर्डर की समस्या होती है

अध्ययनों ने साबित किया है कि नींद के दौरान बच्चे की नसों के चारों ओर मायेलिन की परत बन जाती है. इसके साथ ही, नींद के दौरान दिमाग के दोनों हिस्सों के बीच संबंध भी मजबूत होता है. इसलिए, प्रत्येक नवजात शिशु के लिए दिन में 14-17 घंटे की नींद ज़रूरी है.

एक मिनट से भी कम समय में बच्चे को सुलाने के टिप

अगर पेरेंट सोच रहे हैं कि बच्चे को 40 सेकंड में कैसे सुलाएं, तो निम्नलिखित टिप उनकी मदद करेंगे.

टिश्यू पेपर ट्रिक

बच्चे को जल्दी सुलाने के लिए पेरेंट सूखे टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कागज के इस टुकड़े को बच्चे के चेहरे पर धीरे से और बार-बार तब तक फिराएं जब तक कि उनकी आंखें बंद न हो जाएं. ऐसा करने के लिए गीले टिश्यू का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे को अधिक परेशानी होगी और वह चिड़चिड़ाएगा.

बहते पानी की ध्वनि

बारिश और बहते पानी की आवाज एक बच्चे को बहुत पसंद होती है. यह आवाज़ उन्हें शांत करती है और कुछ ही समय में उन्हें सुला देती है. इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चे को सुलाने के लिए उसे बहते नल के पास ले जाना है. जब तक उनका बच्चा सो रहा है तब तक बहते पानी या बारिश की रिकॉर्डिंग चला सकते हैं.

व्हाइट नॉइज़ का उपयोग करना

व्हाइट नॉइज़ का अर्थ है एक ऐसी आवाज़ जो उस आवाज़ के समान है जो बच्चा मां के गर्भ के अंदर सुनता है. इसलिए, यह आवाज़ बच्चे को जानी पहचानी और आरामदायक लगती है, जिससे वे आसानी से सो जाते हैं. बाजार में ऐसी कई मशीनें उपलब्ध हैं जिन्हें व्हाइट नॉइज़ मशीन कहा जाता है जो इस आवाज़ को उत्पन्न करती हैं. बेबी मॉनिटरिंग डिवाइस से जुड़ी व्हाइट नॉइज़ मशीन भी मिलती है.

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि व्हाइट नॉइज़ पैदा करने के लिए वॉशिंग मशीन या हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इनकी आवाज़ें बच्चे को शांत करती हैं और वे एक मिनट में ही सो जाएंगे.

उन्हें आरामदायक पोज़िशन में रखें.

बच्चे को बिस्तर पर आरामदायक स्थिति में सुलाने की कोशिश करें ताकि वह जल्दी सो जाए. उन्हें एक सपाट, दृढ़ सतह जैसे पालने या झूले में रखें. सुनिश्चित करें कि उनका सिर और गर्दन एक सीध में रहे और वे अपने सिर को आसानी से हिला सकते हैं.

उन्हें धीरे से थपथपाएं

यदि किसी बच्चे को सोने में मुश्किल हो रही है, तो पेरेंट उसे धीरे से उठा सकते हैं और उसके माथे और पीठ पर हाथ फेर सकते हैं. इससे बच्चा शांत होता है और उसे नींद आने लगती है. हालाँकि, इसे नियमित रूप से करने से बचना चाहिए, नहीं तो यह उनके बच्चे के लिए सोने का रूटीन बन जाएगा.

झुलाना और लपेटना

झुलाना और लपेटना एक ऐसी तरकीब है जो शिशुओं को सुरक्षित महसूस कराती है और उन्हें आसानी से सुलाती है. ऐसा करने के लिए, सुनिश्चित करें कि बच्चे के चारों ओर एक नरम कंबल रखा गया है, और बच्चों को झुलाते और हिलाते समय सीने के करीब रखना चाहिए. और एक बार जब वे सो जाएं तो उन्हें वापस उनके बिस्तर पर लिटा दें.

बेबी लोशन

अध्ययनों ने साबित किया है कि लैवेंडर जैसे आरामदायक लोशन बच्चे को आसानी से सोने में मदद करते हैं, और कोई भी अपने बच्चे के सोने से पहले उनका उपयोग कर सकता है. ये बेबी लोशन उनकी त्वचा को आराम देते हैं, जिससे उन्हें नींद आती है.

लोरी गाना

शोधकर्ताओं का मानना है कि मनुष्य की आवाज़ की लय और ताल एक बच्चे को शांत करते हैं और उन्हें बहुत जरूरी नींद देते हैं.

शिशु को सुलाते समय किन बातों से परहेज़ करें

इसमें कोई शक नहीं कि नींद शिशु के लिए बहुत ज़रूरी होती है, लेकिन हर एक पेरेंट को अपने बच्चे को सुलाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सोने का शेड्यूल नहीं होना

बच्चे अपने बॉडी क्लॉक के अनुसार सोएं यह सुनिश्चित करने के लिए, हमेशा आपके बच्चे के सोने का एक शेड्यूल होना चाहिए. ज़रूरत से ज़्यादा नींद बच्चों को गुस्सैल बना सकती है क्योंकि यह उन्हें आलसी बना सकती है, और फिर वे केवल आराम करना चाहते हैं. इसलिए यह ज़रूरी है कि सोने का समय तय किया जाए, और पेरेंट को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बच्चा इससे अधिक न सोये .

नींद के संकेतों पर कम ध्यान देना

एक बच्चे के सोने के संकेत अलग-अलग होते हैं, और यह पक्का करने के लिए कि उनके बच्चे को उचित मात्रा में नींद मिले, उन संकेतों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. उदाहरण के लिए, भोजन के बाद चिड़चिड़ा व्यवहार करना बच्चे की नींद का संकेत हो सकता है, और शांत महसूस करने के लिए एक झपकी लेना उनकी ज़रूरत हो सकती है.

ये कुछ सुझाव हैं जिनके बारे में हर पेरेंट को पता होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके बच्चे को अच्छी नींद मिले, और यह इस सवाल का जवाब है कि बच्चे को 40 सेकंड में कैसे सुलाएं. पेरेंट को इन उपायों को एक-दूसरे को बताना चाहिए ताकि यह तय किया जा सके कि उनके बच्चे की सोने की दिनचर्या और सोने का शेड्यूल निर्धारित है.

नन्हे शिशुओं की मीठी नींद के लिए मांओं की पसंद

सुकून भरी नींद देने वाले बेबी लोशन और सूदिंग प्रोडक्ट्स आपके बच्चे की रातों को शांत और गहरी नींद से भर सकते हैं.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

441 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2747 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(16)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2017 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.