
किसी भी नई मां के लिए डिलीवरी के बाद का वक्त काफी अहम होता है. इतना ही नहीं, डिलीवरी के बाद मां द्वारा ली जाने वाली डायट का बच्चे के स्वास्थ्य पर बड़ा असर होता है. मां और बच्चे दोनों के लिए शारीरिक तकात हासिल करने और स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक चीज़ें खाना ज़रूरी होता है. हालांकि, हर कोई यह बात नहीं जानता कि डिलीवरी के बाद हेल्दी स्नैक्स खाने से न सिर्फ़ उनकी फूड कार्विंग कंट्रोल हो सकती है बल्कि आपके डायट प्लान में सभी ज़रूरी पोषक तत्व शामिल हो जाते हैं. डिलीवरी के बाद स्वस्थ और मजबूत बने रहने के लिए कौन से स्नैक्स खाने चाहिए, उनके बारे में यहां पूरी जानकारी दी गई है.
डिलीवरी के बाद पोषक तत्वों से भरी डायट के इतने फ़ायदे हैं जिन्हें नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता. साथ ही, डिलीवरी के बाद हेल्दी स्नैक्स लिए जाते हैं, तो वो बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं. यहां डिलीवरी के बाद लिए जाने वाले ऐसे पोषण के बारे में बताया गया है जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए-
डिलीवरी के बाद की देखभाल में जो सबसे अहम चीज़ होती है उसमें ऐसी आदतें डालना शामिल है जो नई मां को जल्द स्वस्थ बनाने में मदद करें.
डिलीवरी के बाद मां जो भी खाती है, उससे उसके बच्चे के लिए स्वास्थ्यवर्धक दूध बनाने में मदद मिलती है. यह बेहद ज़रूरी है क्योंकि बच्चे को उसका पूरा पोषण मां के दूध से ही मिलता है.
डिलीवरी के बाद की डायट जिसमें खाए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स शामिल होने से स्टैमिना बेहतर होता है और दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है.
पौष्टिक स्नैक कॉम्बिनेशन में कुछ जटिल कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन शामिल होते हैं. साबुत अनाज, फल और सब्जियां ये कॉम्बिनेशन बनाने में मदद करते हैं. नीचे कुछ पौष्टिक स्नैक्स के नाम दिए गए हैं-
आप चाहें तो चीज़ और ताज़ी कटी सब्ज़ियां मिलाकर, डिलीवरी के बाद लगने वाली स्नैक्स की तेज़ भूख को शांत की जा सकती है. बाजार में कई तरह के चीज़ उपलब्ध हैं, इनमें चेडर चीज़, कॉटेज चीज़ या योगर्ट शामिल है. अंडे भी किसी भी तरह से फायदा पहुंचाते हैं फिर चाहे उनका ऑमलेट बनाया गया हो या और किसी तरह से. हालांकि, ऑमलेट में तेल ज़्यादा इस्तेमाल होता है और इससे बचना चाहिए.
आप चाहें तो मूंगफली या बादाम जैसे एक या एक से अधिक विकल्प वाले बटर चुन सकते हैं और इसे साबुत अनाज या खीरे या सेब युक्त ताजा तैयार सलाद के साथ खा सकते हैं. साबुत मेवे भी सलाद में डालने का एक विकल्प हो सकता है.
पिटास और हम्मस को अजवाइन या गाजर जैसे वेजी डिप के साथ खाया जा सकता है. चाहें तो अपनी पसंद की सब्जियों के साथ कटा हुआ बीन सलाद भी तैयार किया जा सकता है.
ये एक और मज़ेदार, हेल्दी और टेस्टी स्नैक है. इसे किसी भी मौसमी फल के ज्यूस में लो फैट दूध और योगर्ट के साथ बनाया जा सकता है.
यहां सबसे ज़्यादा रिकमेंड किए जाने वाले उन टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की लिस्ट दी गई है जो डिलीवरी के बाद आसानी से खाए जा सकते हैं.
बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो कि नवजात बच्चे के दिमा के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. रातभर पानी में भिगोने के बाद इन बादाम को सुबह खाया जा सकता है. चाहें तो किसी और खाने की चीज़ के साथ शामिल कर सकते हैं.
इस सब्ज़ी में 95% पानी होता है जो कि वज़न घटाने और दूध बढ़ाने में बेहद मददगार होता है. इसके अलावा इसमें बड़ी मात्रा में फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, और विटामिन होते हैं जो डिलीवरी के बाद की देखभाल के लिए अहम होते हैं. इन्हें डेज़र्ट के तौर पर या फ्राय करके या फिर नट्स के साथ खाया जा सकता है.
विटामिन ए, बी, सी से भरपूर मोरिंगा के पत्तों में प्रोटीन, कैल्सियम और आयरन की मात्रा भी खूब होती है. इन्हें सब्ज़ी या सूप के तौर पर डायट में शामिल किया जा सकता है.
अंकुरित अनाज जैसे कि रागी या बाजरा में सूखे अनाज के मुकाबले भरपूर पोषण होता है. इन्हें साथ में खाया जा सकता है या फिर नाश्ते में खिचड़ी के तौर पर शामिल किया जा सकता है.
संतरे और मौसंबी जैसे खट्टे फलों को नट्स के साथ मिलाकर और सलाद के रूप में खाया जा सकता है. ये विटमिन का खजाना होते हैं और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं.
नारियल, नरम जई, या कारमेल सेब जैसे साबुत फल और नट्स के साथ हेल्थ बार मिल सकते हैं जिनमें बहुत अधिक पोषण होता है. ये डिलीवरी के बाद एक हेल्दी स्नैक का काम करते हैं.
हम्मस बेहद ही स्वादिष्ट होता है और इसे किसी के भी साथ खाया जा सकता है. खासतौर पर सब्ज़ी के साथ इसे खाने पर यह डिलीवरी के बाद खाए जाने वाला एक हल्दी स्नैक बन जाता है.
ताज़े बने हुए पॉपकॉर्न और रेसिन और बादाम जैसे सूखे फलों को साथ मिलाकर एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है.
आखिर में, डिलीवरी के बाद की देखभाल इस बात पर निर्भर करती है कि एक मां अपनी और अपने बच्चे की हेल्थ को कितनी गंभीरता से लेती है. हो सकता है कि ऊपर बताई गई चीज़ें बड़ी टेस्टी न लगें लेकिन हेल्दी बहुत होती हैं और डिलीवरी के बाद लिए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स का बेस्ट ऑप्शन हैं.
Yes
No



















diet chart for my daughter
Beby ka wait km hai beby ko kya khilate
Kya nahi khana chayea aab Maa ko or healthy aabhi baby ka weight ketna hona chayea
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |