This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

What to Wear to a Wedding While Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंसी में कहीं शादी अटेंड करना हो तो पहनें इस तरह की ड्रेस

Preparing For Delivery
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
What to Wear to a Wedding While Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंसी में कहीं शादी अटेंड करना हो तो पहनें इस तरह की ड्रेस
Likes109 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • भारतीय शादियों में गर्भवती महिलाओं के लिए कपड़े चुनते समय आराम सबसे महत्वपूर्ण है, साथ ही स्टाइलिश दिखना भी जरूरी है, इसलिए ढीले-ढाले कपड़े चुनें.
  • अनारकली सूट, मैटरनिटी कफ्तान, लहंगा के साथ कुर्ती सूट, और सलवार-शरारा गर्भवती महिलाओं के लिए शादी में पहनने के बेहतरीन पारंपरिक विकल्प हैं जो बेबी बंप को सुंदरता से कवर करते हैं.
  • मैटरनिटी साड़ी और ढीली चोली वाला लहंगा भी अच्छे विकल्प हैं, साथ में सुंदर ज्वेलरी, झुमके और चूड़ियां पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.
  • प्रेग्नेंसी में आरामदायक कपड़े कैसे चुनें? Explore our High Waist Maternity Panty - XL - Skin & Black (Pack of 2).

परिचय

भारतीय शादियां रंग, संगीत और हंसी से भरपूर जीवंत और खुशहाली का कार्यक्रम होती हैं. अगर आपको किसी शादी में जाने का आमंत्रण मिला है, तो आप ड्रेस कोड के बारे में सोच रही होंगी - खासकर जब आप गर्भवती हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में वेस्टर्न शादियां काफी कैजुअल हुई हैं, लेकिन भारतीय शादियां अभी भी बहुत फॉर्मल तरीके से होती हैं. अगर आप तय नहीं कर पा रही हैं कि क्या पहनें, तो चिंता की कोई बात नहीं! इस लंबे लेख में हम, भारतीय शादियों को अटेंड करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताएंगे. हमारे पास आपके लिए पारंपरिक साड़ियों से लेकर लंबी ड्रेस तक बहुत से कपड़े हैं.

गर्भावस्था के दौरान स्टाइलिश और पारंपरिक कपड़ों की गाइड

भारतीय शादियों में जब बात प्रेग्नेंसी ड्रेस पहनने की बात आती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात कि आप कंफर्टेबल महसूस करें. आपको काफी देर तक खड़े रहना या चलना पड़ सकता है, इसलिए निश्चित तौर पर जूते पहनें, ताकि आपके पैरों को दिक्कत न पहुंचे.

कपड़ों के मामले में ऐसा कुछ चाहिए जो आरामदायक और स्टाइलिश दोनों हो. घेरदार ड्रेस या ट्यूनिक अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनमें आप आराम से चल-फिर सकती हैं और इस तरह की ड्रेस आपके शरीर पर चिपकेगी भी नहीं.

आखिर में, अपनी ज्वेलरी पहनना न भूलें. एक सुंदर नेकलेस या झुमके आपके लुक की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं. और अगर आपको लगता है कि आपका पेट बहुत ज्यादा दिखाई दे रहा है, तो ड्रेस के साथ अपनी कमर के चारों ओर एक स्कार्फ लपेटें. इससे आपका पेट थोड़ा कम दिखेगा और आपके कर्व भी दिखेंगे.

गर्भावस्था के दौरान शादियों में पहनी जाने वाली ड्रेस के प्रकार

गर्भवती होने के दौरान आप भारतीय शादियों बहुत सारे अलग-अलग तरह के कपड़े पहन सकती हैं. अगर आप गर्भावस्था के दौरान पारंपरिक कपड़ों में जाना चाहती हैं, तो आप साड़ी का विकल्प चुन सकती हैं. साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि ये आरामदायक होती हैं और इसमें आपका बढ़ा हुआ पेट भी अच्छा दिखता है. अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो आप लहंगा ट्राई कर सकती हैं. लहंगे भी बहुत आरामदायक होते हैं और आजकल ये कई अलग-अलग स्टाइल में आते हैं. अगर आप वेस्टर्न कपड़ों में ज्यादा सहज महसूस करती हैं तो आप वेस्टर्न ड्रेस पहनना भी चुन सकती हैं.

मैटरनल अनारकली सूट

अनारकली सूट गर्भवती महिलाओं की शादियों में जाने के लिए लोकप्रिय ड्रेस है. इस पारंपरिक भारतीय पोशाक में एक लंबा, फिट कोट होता है जिसमें चौड़ी आस्तीन और एक बड़ी स्कर्ट होती है. यह सुंदर होता है और इसमें आप अपने को रानी जैसा महसूस करेंगी! साथ ही, अनारकली सूट की खूबसूरत कढ़ाई और सुंदर रंग किसी भी गर्भवती महिला को रानी जैसा महसूस करा सकते हैं.

मैटरनिटी कफ्तान

मैटरनिटी कफ्तान भारतीय शादियों में शामिल होने वाली गर्भवती महिलाओं के जरूरी कपड़ों में से एक होते हैं! ये ढीले-ढाले और आरामदायक हैं, जिसकी वजह से कफ्तान गर्भवती महिलाओं के लिए शादी की ड्रेस के तौर पर बेहतरीन विकल्प होते हैं. इसके अलावा, ये स्टाइलिश होते हैं और किसी भी अवसर के मुताबिक छोटे या बड़े करके पहने जा सकते हैं. चाहे आप एक पारंपरिक कफ्तान तलाश रही हों या थोड़ा मॉडर्न, आपको सूट करने वाली कोई न कोई स्टाइल जरूरी होगी.

लहंगा के साथ मैटरनिटी कुर्ती सूट

अगर आप ज्यादा दिनों की गर्भवती हैं और आपको किसी भारतीय शादी में जाना है, तो लहंगा वाला मैटरनिटी कुर्ती सूट आपको आराम देने के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए एक बढ़िया विकल्प है. कुर्ती टॉप आपके बढ़े हुए पेट को कवर कर देगा, और लहंगा आपको खुलकर चलने का आराम देगा. लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इसके साथ गहनें और दुपट्टा भी पहन सकती हैं.

सलवार और शरारा के साथ मैटरनिटी कुर्ती

सलवार या शरारा के साथ मैटरनिटी कुर्ती पहनना भारतीय शादियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. कुर्तियां ढीले-ढाले ट्यूनिक्स की तरह होती हैं जो आपके बेबी बंप छुपा सकती हैं, और सलवार और शरारा तो भारत में पहने जाने वाले पारंपरिक पैंट हैं. स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ इस पहनावे में आप आरामदायक और सहज महसूस करेंगी.

ब्राइडल कपड़े/साड़ी

माना कि आप दुल्हन नहीं हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए शादी के कपड़े की बात आने पर आपके लिए अभी भी बहुत सारे विकल्प हैं. अगर आप साड़ी में सहज हैं, तो साड़ी ही पहनें! नहीं तो, ऐसे सुंदर लहंगे और कुर्ते हैं जो आपके लिए सुंदर और आरामदायक दोनों होंगे. और अगर आप कुछ और मॉडर्न चाहते हैं, तो कुछ घनी बीडिंग या कढ़ाई वाली मैक्सी मैटरनिटी ड्रेस भी बढ़िया रहेगी. इसके अलावा, अपने आराम के मुताबिक इन्हें मैटरनिटी लेगिंग के साथ भी पहना जा सकता है. और हां, गहने पहनना न भूलें! गर्भावस्था का समय आपके सबसे सुंदर इयररिंग और चूड़ियां पहनने के लिए सबसे बढ़िया होता है.

गर्भावस्था के दौरान शादियों में लहंगा और साड़ी पहनने के तरीके (

भारतीय शादी के लिए गर्भावस्था के समय पहनने वाले कपड़े चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप कोई पारंपरिक लहंगा या साड़ी पहनना चाहती हैं, तो यह देख लें कि थोड़ा ढीला और आरामदायक हो. आप एक मैटरनिटी साड़ी पहनने के बारे में भी सोच सकती हैं. इस साड़ी को खास तौर पर डिजाइन किया गया है. इसे पेट पर बस लपेट लिया जाता है.

अगर आप लहंगा पहनना पसंद करती हैं, तो यह जरूर देख लें चोली (टॉप) अच्छी तरह से फिट हो लेकिन बहुत तंग न हो. आप पेट को कवर करने के लिए अपने पेट के ऊपर से दुपट्टा पहनने के बारे में भी सोच सकती हैं.

निष्कर्ष

भारतीय शादियां एक सुंदर और उत्सव का मौका होती हैं. अगर आप ज्यादा दिनों की गर्भवती हैं और आपको किसी भारतीय शादी जाना, तो बधाई हो! ऊपर स्टाइल कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप शदियों के दौरान आरामदायक और खूबसूरत दिख सकती हैं. भारतीय शादियां आम तौर पर बहुत कलरफुल होती हैं, इसलिए चटख रंग और पैटर्न पहनने से न झिझकें. हां, याद रखें कि आराम सबसे जरूरी है. इसलिए, अपने को सहज और त्वचा को परेशान न करने वाले कपड़े चुनें. इन बताई गई गाइडलाइन को ध्यान में रखकर आप गॉर्जियस भी दिखेंगी और सेलिब्रेशन का आनंद भी ले पाएंगी.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.