This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

IUI Failure Reasons in Hindi| आईयूआई फेल क्यों होता है?

Conception
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Oct 6, 2023
IUI Failure Reasons in Hindi| आईयूआई फेल क्यों होता है?
Read time8 min

जब नेचुरल तरीक़े से गर्भधारण नहीं हो पाता है, तो कपल्स फर्टिलिटी ट्रीटमेंट आईवीएफ (IVF) और आईयूआई (IUI) की तरफ़ रूख करते हैं. लेकिन कुछ मामलों में यह दोनों ही फर्टिलिटी ट्रीटमेंट फेल हो सकते हैं. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको आईयूआई के फेल होने के कारण (IUI fail hone ke karan) और लक्षणों के बारे में डिटेल में बताएँगे.

इससे पहले कि हम आईयूआई के फेल होने के कारण और लक्षणों पर बात करें, उससे पहले जानते हैं कि आख़िर आईयूआई का सक्सेस रेट क्या होता है!

आईयूआई का सक्सेस रेट (Success rate of IUI)

आईयूआई यानी कि इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन (Intrauterine insemination) एक ऐसा फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है, जो गर्भधारण में मदद करता है. इस फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान पुरुष पार्टनर के स्‍पर्म को सीधे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, जिससे फर्टिलाइजेशन और प्रेग्नेंसी की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं. आईयूआई फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे कपल्स के लिए एक उम्मीद की किरण होता है.

औसतन, आईयूआई (IUI) का सक्सेस रेट 10% से 20% प्रति साइकल होता है. हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि IUI के कई साइकल के साथ सफलता दर बढ़ सकती है. कुछ आंकड़ों की मानें तो 6 साइकलल के बाद आईयूआई का सक्सेस रेट 60% तक हो सकता है.

आईयूआई का सक्सेस रेट कई फैक्टर्स से प्रभावित हो सकता है. महिला पार्टनर की उम्र, फर्टिलिटी से संबंधित समस्या, और स्पर्म क्वालिटी, आदि आईयूआई के सक्सेस रेट को प्रभावित कर सकते हैं.

आईयूआई फेल होने के कारण (IUI failure reasons in Hindi)

जब आईयूआई फेल होता है, तो कपल्स निराश हो जाते हैं, उन्हें समझ नहीं आता है कि आख़िर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ है. लेकिन इस समय निराश होने से बेहतर है कि आप उन कारणों को समझें जो आईयूआई की असफलता के कारण बनें. आईयूआई फेल होने के कई कारण हो सकते हैं; जैसे कि-

1. ओव्यूलेशन से संबंधित समस्या (Ovulation issues)

हार्मोनल असंतुलन और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी समस्या के कारण ओव्यूलेशन को अनियमित कर सकते हैं, और अनियमित ओव्यूलेशन के कारण आईयूआई फेल हो सकता है.

2. फैलोपियन ट्यूब से संबंधित समस्या (Fallopian tube issues)

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने या खराब होने पर इम्प्लांटेशन की प्रोसेस प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में स्पर्म एग तक नहीं पहुँच पाते हैं और आईयूआई फेल हो जाता है.

3. गर्भाशय संबंधी असामान्यताएं (Uterine abnormalities)

गर्भाशय की संरचनात्मक असामान्यताएं; जैसे- फाइब्रॉए और पॉलीप्स के कारण भी इम्प्लांटेशन में समस्या आ सकती है और आईयूआई फेल हो सकता है.

4. लो स्पर्म क्वालिटी (Low sperm quality)

आईयूआई और आईवीएफ जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट में स्पर्म क्वालिटी का बहुत बड़ा रोल होता है. ऐसे में स्पर्म की क्वाटिंटी, क्वालिटी और मोटिलिटी कम होने पर होने पर आईयूआई के सफल नहीं हो पाता है.

इसे भी पढ़ें : स्पर्म मोटिलिटी का क्या होता है फर्टिलिटी से कनेक्शन?

5. वास डेफेरेंस में रुकावट या ब्लॉकेज (Blockage or absence of vas deferens)

वास डेफेरेंस वह ट्यूब होता है, जो स्पर्म को टेस्टिकल्स से मूत्रमार्ग (यूरेथ्रा) तक ले जाता है. इस ट्यूब में रुकावट या ब्लॉकेज होने पर स्पर्म को सीमेन तक पहुँचने में कठिनाई होती है, जिसके कारण आईयूआई के सफल होने की गुंजाइश कम हो जाती है.

6. प्रोजेस्टेरोन (Progesterone)

प्रोजेस्टेरोन प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ऐसे में अगर इसमें कमी होने पर भी आईयूआई असफल हो सकता है.

7. उम्र (Age)

अगर महिला पार्टनर की उम्र अधिक होती है, तो ऐसी स्थिति में भी आईयूआई के सफल होने की गुंजाइश कम हो जाती है.

तो ये थे वे कारण जिनके कारण आईयूआई फेल हो जाता है. हालाँकि, इसके अलावा अन्य मेडिकल कारण भी आईयूआई को असफल बना सकते हैं. आर्टिकल में आपको आगे बताएँगे कि आईयूआई फेल होने पर आख़िर किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.

आईयूआई फेल होने के लक्षण (IUI failure symptoms in Hindi)

आईयूआई के फेल होने पर कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं;

1. पीरियड्स होना (Menstrual period)

पीरियड मिस होना प्रेग्नेंसी का पहला संकेत होता है. ऐसे में समय पर पीरियड्स आना आईयूआई के फेल होने का लक्षण माना जाता है.

2. नेगेटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट (Negative pregnancy test)

अगर प्रेग्नेंसी टेस्ट से चेक करने पर रिज़ल्ट नेगेटिव आता है, तो इसका अर्थ है कि आईयूआई फेल हो चुका है.

3. प्रेग्नेंसी के लक्षण महसूस न होना (Absence of pregnancy symptoms)

आईयूआई फेल होने पर महिला पार्टनर को प्रेग्नेंसी के लक्षण; जैसे कि उल्टी, मतली, चक्कर आना, पैरों में सूजन और पेट दर्द, आदि लक्षण महसूस नहीं होते हैं.

यह ज़रूरी नहीं है कि आईयूआई फेल होने पर ऊपर बताए गए लक्षण ही दिखाई दें, कुछ महिलाओं के केस में इनमें कुछ बदलाव भी हो सकता है. साथ ही, ये सभी लक्षण आईयूआई के फेल होने की गारंटी नहीं देते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि आप प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट करें. आप इस बारे में अपने डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं.

आईयूआई फेल होने पर क्या करें? (What to do if IUI fails in Hindi)

अगर आपको आईयूआई के फेल होने की शंका है, तो नीचे बताए गए टेस्ट करवा सकते हैं. ऐसे में अगर आईयूआई के फेल होने से आपको कोई समस्या हुई होगी तो उसका समय रहते पता लगाया जा सकता है.

  1. सीमेन एनालिसिस (Semen analysis)
  2. हार्मोन टेस्टिंग (Hormone testing)
  3. ओवेरियन रिज़र्व टेस्टिंग (Ovarian reserve testing)
  4. हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राम (एचएसजी) (Hysterosalpingogram (HSG)
  5. सोनोहिस्टेरोग्राम (Sonohysterogram)
  6. ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड (Transvaginal ultrasound)
  7. जेनेटिक टेस्टिंग (Genetic testing)

प्रो टिप (Pro Tip)

ऐसा नहीं है कि आईयूआई फेल होने के बाद उम्मीद के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं. आईयूआई के अलावा भी कई ऐसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट होते हैं, जो प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं; जैसे कि- इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) (In Vitro Fertilization (IVF), इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (आईसीएसआई) (Intracytoplasmic Sperm Injection (ICSI), डोनर स्पर्म या डोनर एग्स (Donor Sperm or donor Eggs), आदि. धैर्य रखें और पॉजीटिव रहें. ध्यान रखें अक्सर अच्छी चीज़ों में समय लगता है!

रेफरेंस

  1. Matorras R, Aparicio V, Corcostegui B, Prieto B, Mendoza R, et al. (2014). Failure of intrauterine insemination as rescue treatment in low responders with adequate HCG timing with no oocytes retrieved.
  2. Allahbadia GN. (2017). Intrauterine Insemination: Fundamentals Revisited. J Obstet Gynaecol India.
  3. Dokuzeylül N. (2009) Antagonist use in intrauterine insemination (IUI) cycles. J Turk Ger Gynecol Assoc.

Tags

IUI failure symptoms and reasons in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Jyoti Prajapati
Jyoti Prajapati

Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.