This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

What are the home remedies to get rid of mosquitoes in Hindi |मच्छर भगाने के घरेलू उपाय क्या हैं

Pregnancy
Written by - Ruchi Guptaअंतिम अपडेट: Apr 10, 2024
What are the home remedies to get rid of mosquitoes in Hindi |मच्छर भगाने के घरेलू उपाय क्या हैं
Likes11 Likes|
Read time8 min

मच्छर से बचना हो या उन्हें भगाना, ये काम जितने ज़रूरी हैं, उतने ही मुश्किल भी. सारा दिन बंद दरवाज़ों और खिड़कियों में नहीं रहा जा सकता और न ही मच्छरों को मारने और भगाने के लिए हार्मफुल केमिकल वाले कॉइल, स्प्रे, अगरबत्ती या लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे मच्छरों की फ़ौज को कैसे सम्भाला जाए, क्योंकि मौसम बदल चुका है और दिन-रात मच्छरों से काटने और उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में सोच-सोच कर सभी परेशान हो रहे हैं.

डॉक्टर्स भी मच्छरों से बचने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं. भले इनके साइड इफेक्ट्स आपको तुरंत न दिखाई दें, लेकिन लम्बे समय तक इनका प्रयोग आपको और आपके बच्चों को सांस से संबंधित समस्याओं का शिकार बना सकता है. ऐसे में मच्छर भगाने का देसी उपाय या मच्छर काटने पर घरेलू उपाय ही बेहतर विकल्प हैं. आइए mylo के इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं, मच्छर भगाने का देसी उपाय.

मच्छर से सुरक्षा क्यों है जरुरी (Why protection is important in Hindi)

मच्छरों से सुरक्षा सभी के लिए बेहद ज़रूरी है, फिर चाहे बात छोटे बच्चों की हो, बड़ों की या प्रेगनेंट महिला की. मच्छर अकसर अँधेरे कोनों में रहते हैं और इंसान और जानवर का खून पीते हैं. मच्छर काटने पर घरेलू उपाय के बारे में इसलिए जानना जरुरी है क्योंकि इनके कारण मलेरिया, चिकनगुनिया, ज़ीका और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है. इसलिए जानते हैं मच्छर भगाने का देसी उपाय क्या हो सकता है ?

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (Home remedies for mosquitoes in Hindi)

मच्छर काटने पर घरेलू उपाय इसलिए भी आपके लिए अच्छे है क्योंकि अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स ले कर आ रहे हैं, जिनसे मच्छर भले दूर हो जाते हों, लेकिन सेहत भी खराब होती है. हेल्थ के अलावा यह प्रोडक्ट्स हमारी जेब पर भी भारी पड़ते हैं. चलिए जानते हैं, मच्छर भगाने का देसी उपाय.

1. नीम का तेल

मच्छर जो इंसानी गंध की तरफ आकर्षित होते हैं, उन्हें दूर भगाने के लिए नीम के तेल का प्रयोग किया जा सकता है. नीम का प्रयोग बैक्टीरिया और अन्य कीटों को नष्ट करने में किया जाता है. एक स्प्रे बोतल में नीम के तेल के साथ पानी मिलाकर इसका छिड़काव पूरे घर में कर दें. आप चाहें तो नीम के तेल की कुछ बूँदें अपने कपड़ों पर भी लगा सकते हैं, जिससे मच्छर दूर भागेंगे. पहले से ही हमारे घरों में गोबर के उपलों पर नीम की पत्तियों को जलाने का चलन रहा है, जिसका इस्तेमाल शाम के समय घर से मच्छरों को दूर भगाने के लिए किया जाता था.

2. नींबू और लौंग

नींबू को बीच में से आधा काट कर, उसमें 4 से 5 लौंग लगा दें और इसे घर के अलग-अलग कोनों में रख दें. इसके अलावा आप नींबू, लौंग का इस्तेमाल मच्छर भगाने के लिए एक और तरीके से कर सकते हैं. आप नींबू को आधा काट कर उसके गुदे को निकाल दीजिये. अब इसमें सरसों का तेल भर कर कुछ लौंग और कपूर डाल कर इसे जलाएं. ऐसा करने से भी मच्छर भाग जाते हैं.

3. लहसुन का स्प्रे

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसकी गंध के कारण मच्छर दूर भागते हैं. इसलिए आप लहसुन की कुछ कलियों को अच्छे से मसल लें और फिर उसे पानी में मिलाएं. अब इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें और घर के कोनों-कोनों में इसका स्प्रे करें. आप चाहें तो लहसुन को विभिन्न तेलों में मिलाकर जला भी सकते हैं, जिससे मच्छर दूर रहेंगे.

4. एप्पल विनेगर

आप एप्पल विनेगर और पानी दोनों की बराबर मात्रा लें और फिर स्प्रे बोतल में डालकर इन्हें अच्छे से हिला कर मिलाएं. इसके बाद आप घर में इसका छिड़काव करें.

5. कपूर

कपूर की गंध बहुत ही तेज़ होती है. इसका प्रयोग मच्छरों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है. आप किसी भी तेल में कपूर को पीस कर मिलाएं और उसके बाद इसका दीपक जलाएं.

6. नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल में मच्छरों को भगाने वाला सिट्रोनेल्लाल (citronellal) नामक यौगिक पाया जाता है. इसलिए जैतून, नारियल आदि तेलों में कुछ मात्रा नीलगिरी तेल के साथ कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और फिर बाहर जाने से पहले अपने शरीर पर लगाएं.

7. पिपरमिंट का तेल

पिपरमिंट का तेल मच्छर भगाने का देसी उपाय भी है. इसकी तेज़ गंध के कारण इसका इस्तेमाल पानी के साथ मिला कर स्प्रे बोतल में किया जाता है. आप इस मिश्रण का स्प्रे पूरे घर में और शरीर के खुले भागों पर भी कर सकते हैं.

8. लेमनग्रास का पौधा

जहां एक तरफ हरियाली और पेड़-पौधे कीड़ों और मच्छरों को बेहद पसंद होती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो मच्छरों को बिलकुल भी पसंद नहीं होते उनमें से एक है लेमनग्रास. इसके अलावा तुलसी, नीम, पुदीना, गेंदा और लेमन बाम जैसे पौधे भी हैं, जिन्हें घर पर रखने से मच्छर दूर रहेंगे.

मच्छर भगाने के अन्य सुरक्षित विकल्प (Other safe options to get rid of mosquitoes in Hindi)

अकसर अपनी व्यस्त जीवनशैली के चलते हम इस प्रकार के उपाय नहीं कर पाते तो ऐसे में बाज़ार में कई हर्बल प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. इनमें हार्मफुल केमिकल्स भी नहीं होंते और ये आपके और आपके बच्चों की त्वचा को भी नुक्सान नहीं पहुंचात हैं. आप माइलो का मॉसकिटो रेपलेंट स्प्रे और पैचेज़ भी अपने बेबी लिए अपना सकते हैं और इसे खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पूरी तरह से केमिकल फ्री है और असरकारी है.

निष्कर्ष (Conclusion)

Mylo की एक्सपर्ट टीम का कहना है कि मच्छर, जो कई जानलेवा बीमारियों के कारण होते हैं, उनसे बचने के लिए और उन्हें दूर रखने के लिए आप घर पर मौजूद कई चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं. mylo के इस आर्टिकल में बताए गए मच्छर काटने पर घरेलू उपाय सुरक्षा देने के साथ-साथ केमिकल्स से भी सुरक्षा देते हैं. ध्यान रखें कि किसी भी तेल (नीलगिरी, लौंग, पिपरमिंट, सिट्रोनेला आदि) का इस्तेमाल सीधे अपने शरीर पर न करें. इसमें अन्य तेल या पानी ज़रूर मिलाए. इसके अलावा अगर आप बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उनमें हार्मफुल केमिकल्स न हों.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.