This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

ओव्यूलेशन (डिंबोत्सर्जन) क्या है?

Conception
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Sep 21, 2023
ओव्यूलेशन (डिंबोत्सर्जन) क्या है?
Likes799 Likes|
Read time9 min

जब आपके एक अंडाशय से एक या इससे ज्यादा डिंब (अंडे) निकलते हैं, तो इस प्रक्रिया को डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) कहा जाता है। एक माहवारी से दूसरी माहवारी के बीच, जब आप जननक्षम होती हैं, तो उन जननक्षम दिनों के अंत में यह डिंबोत्सर्जन होता है। हर महीने, 15 से 20 डिंब आपके अंडाशयों में परिपक्व होते हैं। सर्वाधिक परिपक्व अंडा बाहर निकलता है और आपकी किसी एक डिंबवाही नलिका (फैलोपियन ट्यूब) में बहकर आ जाता है। डिंबवाही नलिकाएं आपके अंडाशयों को गर्भाशय से जोड़ती हैं। यह जरुरी नहीं है कि आपके अंडाशय बारी-बारी से डिंब निकालें। यह क्रमानुसार नहीं होता है।

ओव्यूलेशन गर्भधारण की प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करता है?

प्राकृतिक तौर पर गर्भधारण होने के लिए आपके डिंब और आपके पति के शुक्राणु का डिंबवाही नलिका में मिलना जरुरी है। आपका डिंब अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेट) होने के बाद 24 घंटों से ज्यादा जिंदा नहीं रहता। इसलिए अंडे और शुक्राणु का इसी अवधि के बीच मिलना जरुरी होता है। दूसरी ओर, शुक्राणु आपके शरीर में सात दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। इस दौरान वे योनि, गर्भाशय या डिंबवाही नलिका में आराम से रहते हैं। इसका मतलब यह है कि गर्भवती होने के लिए आपको ओव्यूलेशन के समय ही संभोग करना जरुरी नहीं है। वास्तव में आप छह दिनों के लिए जननक्षम होती हैं, यानि कि आपकी फर्टाइल विंडो छह दिनों की होती है। इन छह दिनों में डिंबोत्सर्जन से पहले के पांच दिन और एक डिंबोत्सर्जन का दिन शामिल है। इसलिए, यदि आप इन छह जननक्षम दिनों में कभी भी प्रेम संबंध बनाती हैं, आपका ताजा उत्सर्जित अंडा, जीवित व स्वस्थ शुक्राणु से मिल सकता है और निषेचित हो सकता है। हालांकि, हमारी विशेषज्ञा डॉक्टर अश्विनी नाबर की सोच इस बारे में थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि शुक्राणु वास्तव में आपके अंडे को करीब तीन दिनों में ही निषेचित कर सकता है, इसलिए वे मानती हैं कि आप केवल तीन दिनों के लिए ही जननक्षम होती हैं।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं कब सबसे अधिक जननक्षम हूं?

ओव्यूलेशन से पांच दिन पहले आपको अपने जननक्षम होने के लक्षण दिखाई देने शुरु हो जाएंगे। डिंबोत्सर्जन आपके हर माहवारी चक्र में अलग-अलग समय पर हो सकता है, मगर आमतौर पर यह अगले माहवारी चक्र की शुरुआत से करीब 14 दिन पहले होता है। यह एक औसत अनुमान है, इसलिए यह कुछ दिन आगे-पीछे भी हो सकता है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपका नियमित माहवारी चक्र 28 दिन का है। अपनी माहवारी के पहले दिन से गणना शुरु कीजिए। आपकी फर्टाइल विंडो करीब 10वें दिन से 15वें दिन के बीच होगी। हमारे ओव्यूलेशन कैलकुलेटर की मदद से आप पता लगा सकती हैं कि आप किन दिनों जननक्षम होंगी। बहरहाल, बहुत सी महिलाओं की माहवारी अनियमित रहती है। अगर, आपका मासिक चक्र भी अनियमित रहता है, तो ओव्यूलेशन एक महीने से दूसरे महीने में एक सप्ताह पहले या एक सप्ताह बाद में हो सकता है। अपने जननक्षम दिनों का पता लगाने के लिए केवल माहवारी चक्र की तारीखों की गणना करना सही तरीका नहीं है। इसलिए अपने शरीर के जननक्षम होने के संकेतों को पहचानना मददगार हो सकता है। इन संकेतों में शामिल हैं: आप सर्वाधिक जननक्षम कब होंगी, यह पता लगाने का सबसे आसान तरीका है अपने माहवारी चक्र की अवधि लिख कर रखना। इसके बाद शरीर में हॉर्मोनल और शारीरिक बदलावों के लक्षणों पर ध्यान दें।

ग्रीवा के श्लेम में बदलाव ग्रीवा श्लेम (सर्वाइकल म्यूकस) वह स्त्राव है, जो आप अपने अंडरवियर पर या फिर पेशाब करने पर टॉयलेट पेपर पर पाती हैं। इस श्लेम में बदलाव होना आपके जननक्षम होने का संकेत हो सकता है। आपकी माहवारी समाप्त होने पर, ग्रीवा श्लेम की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और इसकी बनावट में भी परिवर्तन होने लगते हैं। ये बदलाव आपके शरीर में ईस्ट्रोजेन हॉर्मोन के बढ़ते स्तर का प्रतीक होते हैं। ये यह भी संकेत देते हैं कि आप ओव्यूलेट करने वाली हैं। जब यह श्लेम पारदर्शी, चिकना और लचीला हो जाता है, तो आप सर्वाधिक जननक्षम होती हैं। यह श्लेम काफी हद तक कच्चे अंडे की सफेदी जैसा होता है। यह फर्टाइल श्लेम, शुक्राणु को गर्भाशय से होते हुए आगे जाने में मदद करता है। यह शुक्राणु को पोषण देता है और उसकी सुरक्षा करता है, ताकि शुक्राणु डिंबवाही नलिका तक पहुंचकर डिंब से मिल सके। पेट में दर्द 100 में से तकरीबन 20 महिलाओं को ओव्यूलेशन के दिनों के आसपास वास्तव में अपने अंडाशयों में कुछ होता हुआ महसूस होता है। यह अहसास हल्की पीड़ा से लेकर टीस भरे दर्द जैसा हो सकता है। कुछ महिलाओं को ओव्यूलेशन के समय कमर में एक तरफ दर्द या संवेदनशीलता महसूस होती है। इस स्थिति को मिटलश्मर्ज़ कहा जाता है और यह कुछ मिनटों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकती है।

अगर, आप हर महीने लगभग उसी समय पर ऐसी हलचल महसूस करें, तो अपने ग्रीवा श्लेम की जांच करें। डिंबोत्सर्जन का दर्द जननक्षम होने के बारे में पता लगाने में काफी मददगार होता है। कामुक महसूस करना और अधिक मिलनसार होना कामेच्छा में वृद्धि, अच्छा महसूस करना और लोगों से मिलने का मन होना, ये आपके सर्वाधिक जननक्षम होने के संकेत हो सकते हैं। आप पाएंगी कि इस समय आपकी संभोग की इच्छा काफी बढ़ जाती है। परिणामस्वरुप हो सकता है कि आपके पति भी आप पर थोड़ा अधिक ध्यान देने लगें। इस बात को लेकर चिकित्सकीय प्रमाण भी मौजूद हैं! हो सकता है कि और भी कई संकेत आपके जननक्षम होने की ओर इशारा कर रहे हों, मगर आपको उनके बारे में पता न हो। अपने माहवारी चक्र के बारे में फिर से सोचे, आपको याद आ सकता है कि आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है, जैसे: अच्छा दिखना व महसूस होना: ओव्यूलेशन के दिनों के करीब आते आते आप शारीरिक तौर पर और अधिक आकर्षक महसूस कर सकती हैं। दूसरों को भी आप आकर्षक लग सकती हैं। शायद अनजाने में आप उन्ही कपड़ों का चयन करेंगी, जिनमें आप सबसे खूबसूरत लगती हैं।


महिला की सुगंध: इस समय आपके शरीर से अच्छी गंध आती है। जननक्षम होने के आसपास आपके शरीर की गंध अधिक लुभावनी और मनोहर लगती है। हो सकता है आपको लगे कि आपके जननक्षम होने का किसी और को पता नहीं हैं, मगर ये प्राकृतिक गंध दूसरों को भी इस बात का इशारा दे सकती हैं।

मैं गर्भवती होने की संभावनाओं को कैसे बढ़ा सकती हूं?

कोशिश करें कि आप हर दूसरे या तीसरे दिन संभोग करें। इस तरह जब भी आप ओव्यूलेट करेंगी, उस समय अच्छी गतिशीलता वाला शुक्राणु सही जगह पर मौजूद होगा। पूरे मासिक चक्र के दौरान नियमित प्रेम संबंध बनाने से आपके गर्भाधान की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रीवा श्लेम जब गीला, चिकना और शुक्राणु के प्रति सर्वाधिक ग्रहणशील हो, तब संभोग करने पर भी गर्भाधान की संभावनाएं बढ़ती हैं। और आपको जानकर खुशी होगी कि सभी संभावनाएं आपके साथ हैं। सामान्य जननक्षम दंपत्तियों में हर मासिक चक्र के दौरान गर्भधारण करने की संभावना 20 से 25 प्रतिशत के बीच होती है। गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल किए बिना नियमित संभोग करने वाली 40 साल से कम उम्र की 80 फीसदी से अधिक महिलाएं एक साल के अंदर गर्भवती हो सकती हैं। 90 प्रतिशत से अधिक दंपत्ति दो सालों के अंदर गर्भधारण कर लेते हैं।

Trending Articles

pregnancy me kamar dard ke upay | बच्चे को देर से बोलने का कारण एवं उपाय | pregnant hone ke liye sex kaise kare | pregnancy me kamjori lagna

Popular Articles

Ovulation Meaning in Hindi | गर्भ ठहरने की विधि | गर्भावस्था के शुरुआती दिनों का आहार | डिलीवरी के बाद पेट कम करना

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Improves Egg Health & Folate Levels |Improves Reproductive Health & Hormonal Balance

5630 Moms bought
₹1799₹249928% Off
Rating
4.9
(641)
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Priyanka Verma
Priyanka Verma<>Priyanka | Mylo Editor

Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski


Related Articles

Reviews by Mylo Moms

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    Feeling very hopeful and very happy

    Everything is going well and I am staying very positive today.

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    No more aftertaste in my mouth

    Clean and easy pills for a healthy and balanced life today.

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    The box was sealed perfectly only

    I trust this brand and I am very happy with it.

Questions about this article

  • trying to conceive

    Ovulation itne Dino Mein Hota Hai

  • trying to conceive

    Ovulation ke bare mein Kaise Maloom Padega

  • trying to conceive

    Dr mera pregnancy k treatment chal raha h maine 5 din ki dwa khai thi egg bannane k liye Dr n altrasound likha tha jisme dr ne bola h ki egg release ho gya ab kya krna chahiye

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Rating4.9(641)
foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.