This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Apple Cider Vinegar for PCOS | क्या एप्पल साइडर विनेगर पीसीओएस को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है?

PCOS & PCOD
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Apple Cider Vinegar for PCOS | क्या एप्पल साइडर विनेगर पीसीओएस को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है?
Likes8 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में महिलाओं के शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ने से अनियमित मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन और वज़न बढ़ने जैसी समस्याएँ होती हैं.
  • एप्पल साइडर विनेगर इंसुलिन रेजिस्टेंट को कम करने, वेट मैनेजमेंट, हार्मोन्स को संतुलित करने, ओव्यूलेशन में सुधार और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
  • एसीवी का सेवन पानी में घोलकर, स्मूदी या सलाद में मिलाकर, या टैबलेट्स के रूप में किया जा सकता है, लेकिन प्रेग्नेंसी और एसिडिटी में इससे बचें.
  • पीसीओएस मैनेज करने के लिए कौन सा एसीवी सप्लीमेंट चुनें? Explore our Get Pregnant Bundle 1 Month Plan - PCOS & PCOD Tea, Wheatgrass Powder, Shatavari Powder - (Pack of 3).
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

कुछ रिसर्च की मानें तो लगभग 10 प्रतिशत महिलाएँ पीसीओएस यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का सामना कर रही हैं. जब महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन ‘एण्ड्रोजन’ का लेवल बढ़ जाता है, तो ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं, जिसके कारण महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन और वज़न बढ़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पीसीओएस से परेशान महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) का सेवन बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको डिटेल में बताते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर का पीसीओएस पर क्या असर होता है!

एप्पल साइडर विनेगर क्या है? (What is apple cider vinegar in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर एक असरदार और नेचुरल सिरका है, जो सेब के रस से बनता है. इसमें सेब के रस को फरमेंट किया जाता है. इस कारण इसमें एसिटिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों के गुण आ जाते हैं. एसीवी का उपयोग कई प्रकार की हेल्थ संबंधित समस्याओं के लिए किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : पीसीओएस होने पर कैसे रखें ख़ुद का ख़्याल?

एप्पल साइडर विनेगर पीसीओएस पर कैसे काम करता है? (How does apple cider vinegar help with PCOS in Hindi)

1. इंसुलिन रेगुलेशन (Insulin regulation)

पीसीओएस का एक मुख्य लक्षण है- इंसुलिन रेजिस्टेंट, जिसमें शरीर इंसुलिन हार्मोन को बैलेंस नहीं कर पाता है. एसीवी शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंट को कम करके ग्लूकोज के फ्लो में सुधार करता है. इससे शरीर के अंदर के ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित होती है.

2. वेट मैनेजमेंट (Weight management)

अक्सर जिन महिलाओं को पीसीओडी या पीसीओएस (PCOS in Hindi) की समस्या होती है, उनके वज़न में तेज़ी से उतार-चढ़ाव होने लगता है. ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर वज़न को मैनेज करने का काम करता है. दरअसल, एसीवी में फैट बर्निंग और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने वाले तत्व होते हैं, जो वज़न घटाने में मदद करते हैं.

3. हार्मोन्स को संतुलित करे (Hormone balance)

जिन महिलाओं को पीसीओएस की समस्या होती है, उन्हें अक्सर हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है. ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर हार्मोन्स को नेचुरल तरीक़े से संतुलित करने में मदद करता है, जिससे महिलाओं के पीरियड्स नियमित होते हैं. इतना ही नहीं, एप्पल साइडर विनेगर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के लेवल को भी संतुलित रखता है.

इसे भी पढ़ें ​​​​​​​: महिलाओं में हार्मोन का संतुलन बिगड़ना क्या होता है?

4. ओव्यूलेशन में सुधार (Improve ovulation)

एप्पल साइडर विनेगर ओव्यूलेशन में सुधार कर सकता है, जिससे गर्भधारण की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं.

5. ब्लड शुगर को कंट्रोल करे (Control blood sugar)

जिन महिलाओं को पीसीओएस की समस्या होती है, उन्हें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है. एसीवी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और डायबिटीज के रिस्क को कम कर सकता है.

6. एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण (Anti-Inflammatory properties)

एसीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के अंदर की सूजन को कम करने और समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. दरअसल, पीसीओएस के कारण शरीर में सूजन आ सकती है.

7. एंटीऑक्सीडेंट गुण (Antioxidant properties)

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, इससे शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है. साथ ही, डाइजेशन में भी सुधार होता है.

इसे भी पढ़ें ​​​​​​​: पीसीओएस होने पर कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट?

एप्पल साइडर विनेगर के साइड इफेक्ट्स (Side effects of Apple Cider Vinegar in Hindi)

यूँ तो एप्पल साइडर विनेगर के कई फ़ायदे हैं, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही तरीक़े से नहीं होता है, तो यह आपकी हेल्थ के लिए नुक़सानदायक भी हो सकता है. एसीवी का उपयोग करने के दौरान आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए!

1. एसीवी के अधिक सेवन से आपको नुक़सान हो सकता है. इसलिए हमेशा प्रिसक्राइब्ड मात्रा में ही इसका सेवन करें.

2. अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो आपको एसीवी का सेवन करने से बचना चाहिए. दरअसल, एसीवी एसिडिटी को बढ़ा सकता है.

3. प्रेग्नेंसी के दौरान आपको एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग नहीं करना चाहिए. यह माँ और गर्भ में पल रहे बेबी के लिए रिस्की हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : एप्पल साइडर विनेगर के फ़ायदे और नुक़सान

पीसीओएस को मैनेज करने के लिए कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन? (How to consume apple cider vinegar for PCOS in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना आसान है. आप इसका सेवन करने के लिए इन तरीक़ों को अपना सकते हैं!

1. पानी में घोलकर (Diluted in water)

एप्पल साइडर विनेगर यानी कि सेब के सिरके का सेवन करने का सबसे आम तरीक़ा इसे पानी में घोलकर पीना. एक गिलास पानी में एक से दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएँ और खाना खाने से पहले इसे पी लें. यह पाचन में सुधार और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में मदद करता है.

2. स्मूदी के साथ (Added to smoothies)

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन स्मूदी में मिलाकर भी किया जा सकता है. आप अपने फेवरेट फ्रूट्स से स्मूदी बनाएँ और उसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएँ.

4. सलाद (Salad)

एप्पल साइडर विनेगर को सलाद के ऊपर मिलाकर भी खाया जा सकता है.

5. टैबलेट्स या सप्लीमेंट्स (Tablets or supplements)

अगर आपको एप्पल साइडर विनेगर का टेस्ट पसंद नहीं आता है, तो आप इसे टैबलेट्स या सप्लीमेंट्स के रूप में भी ले सकते हैं. बताई गई मात्रा के अनुसार आप इसका सेवन कर सकते हैं. आप चाहें तो माइलो एसीवी टैबलेट्स (Mylo ACV Tablets) भी ट्राई कर सकते हैं. माइलो एसीवी टैबलेट्स सेवन करने में बहुत ही आसान है.

इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद में छुपा है पीसीओएस का इलाज

प्रो टिप (Pro Tip)

एप्पल साइडर विनेगर विशेष तौर पर वज़न नियंत्रण और हार्मोनल संतुलन पर काम करता है, जिसके चलते पीसीओएस को मैनेज करना आसान हो जाता है.

रेफरेंस

1. Wu D, Kimura F, Takashima A, Shimizu Y, Takebayashi A, Kita N, Zhang G, Murakami T. (2013).Intake of vinegar beverage is associated with restoration of ovulatory function in women with polycystic ovary syndrome. Tohoku J Exp Med.

2. Launholt TL, Kristiansen CB, Hjorth P. (2020). Safety and side effects of apple vinegar intake and its effect on metabolic parameters and body weight: a systematic review. Eur J Nutr.

Tags

Apple Cider Vinegar for PCOS in English

पीसीओएस से जूझ रही हर महिला की भरोसेमंद पसंद

एप्पल साइडर विनेगर टैबलेट्स पीसीओएस के लक्षणों को नेचुरल तरीक़े से मैनेज करने में आपकी मदद कर सकती हैं.

Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.