This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

जानिए ओवेरियन सिस्ट के कारण, लक्षण और उपचार

Getting Pregnant
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
Likes488 Likes|
Read time4 min

जानिए ओवेरियन सिस्ट के कारण, लक्षण और उपचार

ओवेरियन या अंडाशय की सिस्ट स्त्रियों की एक आम समस्या है. आइये जानते हैं क्या होता है ओवेरियन सिस्ट में.

महिलाओं के प्रजनन अंगों में दो ओवरीज़ गर्भाशय के दोनों तरफ पेट के निचले हिस्से में होती हैं. हर महीने मासिक के दौरान इन ओवरीज़ में बंद थैली के आकार की एक संरचना उभरती है जिसे फॉलिकल्स के नाम से जाना जाता है. इन फॉलिकल्स से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन होर्मोंस निकलते हैं जो ओवरीज़ से मैच्योर एग रिलीज़ करने में सहायक होते हैं.

कुछ मामलों में मासिक चक्र खत्म हो जाने के बाद भी फॉलिकल्स का आकार बढता जाता है जिनमें तरल द्रव भरा रहता है और इसे ही ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है. सामान्यतया ओवेरियन सिस्ट हानिकारक नहीं होती हैं और अपने आप ठीक हो जाती हैं. लेकिन यदि यह अपनेआप ठीक नहीं हों तो फिर यह परेशानी का कारण भी बन सकती हैं.

ओवेरियन सिस्ट के प्रमुख कारण --

  • आनुवंशिक प्रभाव

  • मोटापा

  • कम उम्र में मासिक की शुरुआत,

  • गर्भधारण में अक्षमता या हॉर्मोन्स का असंतुलन इत्यादि

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण--

  • पेट के निचले हिस्से में रुक-रुक कर दर्द, भारीपन महसूस होना और चुभन

  • अनियमित पीरियड और अधिक मात्रा में ब्लीडिंग होना

  • व्यायाम या सहवास के बाद पेल्विक ऐरिया में दर्द महसूस होना

  • जी मिचलाना, वैजाइना में दर्द इत्यादि

यदि इन लक्षणों के रहते सिस्ट का पता चलने पर भी उपचार न कराया जाए तो कई बार यह बढ़ते-बढ़ते कैंसर का रूप भी धारण कर लेती हैं. इसलिए समय रहते इनका उपचार करा लेना चाहिए

ओवेरियन सिस्ट का परीक्षण

शुरूआती स्तर पर ओवेरियन सिस्ट को बिना सर्जिकल ट्रीटमेंट के दवाओं द्वारा भी ख़त्म किया जा सकता है. ऐसे में मासिक धर्म के दौरान शारीरिक लक्षणों पर नजर रखी जाती है. इस दौरान जब गर्भाशय में सिस्ट उभरते हैं तो यदि उस स्थान पर पहले से ही सिस्ट मौजूद हों जोकि ठीक नहीं हो रहे हों तो इससे महिला को परेशानी होने लगती है. पुराने सिस्ट पर दबाव पड़ने के कारण उनमें दर्द शुरू हो सकता है.

इसकी जाँच के लिए डॉक्टर एक से दो महीने में एक वैजाइनल चैकअप करते हैं जिससे सिस्ट के बढ़ने या घटने का पता लगाया जा सके. यदि एक से दो बार की जाँच के बाद भी ओवेरियन सिस्ट बने रहते हैं तो फिर इसके ट्रीटमेंट की शुरुआत कर दी जाती है.

ओवेरियन सिस्ट का इलाज

  • शुरूआती स्तर पर डॉक्टर इन सिस्ट को दवाओं के जरिये ठीक करने की कोशिश करते हैं.

  • लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाता तो फिर सर्जरी के द्वारा इन्हें हटाना पड़ता है.

  • महिला को कुछ दिनों तक गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग भी करवाया जाता है ताकि ओव्यूलेशन के समय बनने वाले सिस्ट को रोका जा सके.

  • सर्जिकल उपचार जिसे सिस्टोमी कहा जाता है इसमें डॉक्टर पेट में छोटा सा चीरा लगाते हैं, जिसे लेप्रोस्कोपी कहा जाता है और इसके माध्यम से सिस्ट को हटाया जाता है.

  • यदि इसके वाबजूद भी सिस्ट असामान्य रूप से मौजूद हैं तो ऐसे में ओवेरियन कैंसर का खतरा होने के कारण डॉक्टर लेप्रोस्कोपी का सहारा लेते हुए पेट में थोड़ा बड़ा चीरा लगाकर सिस्ट को हटा देते हैं.

Trending Articles

नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट कम करना | प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए | गर्भ कैसे ठहरता है | ओव्यूलेशन क्या है

Popular Articles

ओवरी में सिस्ट का मतलब | नार्मल डिलीवरी के लक्षण | बच्चा पैदा करने के लिए कितनी बार करना पड़ता है | low lying placenta in hindi

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Loveleen Gupta
Loveleen Gupta

A working mother with more than two decades of experience in writing for the publishing industry and digital space, Loveleen Gupta loves dabbling in creative writing also. A graduate from Miranda House, she uses her personal experiences to express herself.


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 1 week pregnant

    Muje bi problem h time ki mlbut m grbnirodk teblt leti hu uske bawjud bi period let h 16ko aane the but nhi aaye

  • Asked when trying to conceive

    Cyst keyse think hoga

  • Asked when trying to conceive

    Garbhdharan kaiser hora hai

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.