This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Is It Safe to Eat Cake During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में केक खाना सुरक्षित है?

Food Cravings
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Is It Safe to Eat Cake During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में केक खाना सुरक्षित है?
Likes1 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान केक खाना पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा और पोषण कम होता है।
  • ज्यादा केक खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है, गेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा हो सकता है, और संक्रमण या नुकसानदायक प्रिजर्वेटिव से मां और बच्चे को नुकसान हो सकता है।
  • एंजल फ़ूड केक और डार्क चॉकलेट केक बेहतर विकल्प हैं, और घर पर बने ताजे केक स्टोर वाले से अधिक सुरक्षित होते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में सेहतमंद मीठे की क्रेविंग कैसे पूरी करें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Rating4.9
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

प्रेग्नेंसी के दौरान, एक महिला को किस तरह के खाने का सेवन करना चाहिए, इसको लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जानी चाहिए। क्योंकि वो जो भी खाना खाएगी, उसका असर बच्चे के विकास पर पड़ेगा। अक्सर, गर्भवती महिलाओं को खास तरह के खाने का सेवन करने का मन करता है। ये तीखा, नमकीन, कड़वा या मीठा हो सकता है। हर गर्भवती महिला के लिए ये पसंद अलग-अलग हो सकती है।

मीठे के शौकीन लोग डेजर्ट खाना चाहते हैं, इस वजह से वो केक और पेस्ट्री को पसंद करते हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं को अक्सर केक खाने का मन करता है, उन्हें इसके बच्चे के स्वास्थ्य पर होने वाले असर के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

क्या गर्भवती महिला केक खा सकती है? (Can a pregnant woman eat cake? )

प्रेग्नेंसी में केक खाने के कोई नुकसान नहीं हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा केक ना खाने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिला को अपने स्वास्थ्य के बारे में सामान्य से ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। उनको खुद और बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सावधानी भी बरतनी चाहिए। कहने का तात्पर्य ये है कि प्रेग्नेंसी में केक के कुछ स्लाइस खाने का ना ही बच्चे पर बुरा असर होता है और ना ही मां पर।

डेजर्ट जैसे केक ज्यादा कैलोरी वाले फ़ूड होते हैं जिनमें पोषण बेहद कम मिलता है। इनको रिफाइंड शुगर, सैचुरेटेड फैट और आटे से बनाया जाता है। ज्यादा शुगर गर्भवती महिलाओं में गेस्टेशनल डायबिटिज की वजह बन सकती है। हालांकि, अगर ये सवाल पूछा जाए कि गर्भवती महिलाएं केक खा सकती हैं? तो जवाब ये है कि प्रेग्नेंसी में ज्यादा केक खाना उतना ही नुकसानदायक हो सकता है, जितना जीवन के किसी और पड़ाव पर।

गर्भावस्था में केक से दूर रहना क्यों अच्छा होता है?(Why is it best to stay away from cakes when pregnant?)

गर्भावस्था में महिला को अत्यधिक केक खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य सलाहकारों ने प्रेग्नेंसी के दौरान केक खाने से जुड़े संभावित खतरों के बारे में बताया है, जो कि निम्न हैं:

1.वजन बढ़ना (Weight gain)

प्रेग्नेंसी वो समय होता है, जब महिलाओं का वजन जल्दी-जल्दी बढ़ता है। ऐसा बच्चे में विकास और प्रेग्नेंसी के बाद के दिनों में होने वाली सूजन की वजह से होता है।

केक और डेजर्ट खाने से वजन जल्दी-जल्दी बढ़ता है। ज्यादातर स्वास्थ्य सलाहकार प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरत से ज्यादा केक और मीठा खाने से मना करते हैं क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है और पोषण कम होता है।

इसके अलावा कुछ केक में मीठे की जगह सैक्रीन होता है। इस केमिकल की वजह से वजन तो बढ़ता ही है भ्रूण को भी नुकसान होता है।

2. संक्रमण होने का खतरा (Risks of getting an infection )

प्रेगेनेंसी के दौरान महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। गंदे बर्तन और कुकिंग अपलाइंसेज की वजह से कई बार केक बैटर बैक्टीरिया के लिए प्रजनन की जगह बन जाता है। बल्कि घर पर बने केक में भी ई.कोली या टोक्सोप्लाज्मा जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं।

3. नुकसानदायक तत्व शामिल (Contains unhealthy supplements)

कई सारे बेकरी केक और केक मिक्स में नुकसानदायक तत्व जैसे टेस्ट इन्हैंसर, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव शामिल होते हैं। ये सभी सामग्री मां और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं और यही अच्छा होगा कि इसे न खाया जाए।

गर्भवती होने पर मुझे किस तरह के केक का सेवन करना चाहिए? (What kinds of cakes may I consume when I'm pregnant? )

क्या गर्भवती महिला केक खा सकती है? जवाब हां है। हालांकि, किसी को भी कम से कम चीनी और रिफाइंड फ्लोर वाला केक ही खाना चाहिए। जिस तरह के केक प्रेग्नेंसी के दौरान खाए जा सकते हैं, उनमें शामिल हैं:

  • एंजल फ़ूड केक (Angel food cake): इस केक में किसी भी तरह का फैट जैसे मक्खन नहीं होता है। और इसको प्रेग्नेंसी के दौरान जब मीठा खाने का मन करे तो खाया जा सकता है। हालांकि, अगर गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज हो तब ये नहीं खाया जाना चाहिए।

  • डार्क चॉकलेट केक (Dark chocolate cake): डार्क चॉकलेट केक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होते हैं। वो इस केक के छोटे टुकड़े खा सकती हैं। हालांकि, आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि डार्क चॉकलेट केक में एल्कोहल न हो।।

जब केक खाने का मन करे तो गर्भवती महिलाओं को क्या याद रखना चाहिए? (What should pregnant women remember when they are craving cake?)

  • यहां पर उन बातों के बारे में बताया गया है, जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान केक का सेवन करते हुए गर्भवती महिलाओं को याद रखना चाहिए
  • केक में डाली गई सभी सामग्री को जांचें और सुनिश्चित करें कि उसमें कोई भी आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव न हो।
  • स्टोर से लिए गए केक की तुलना में घर पर बनाए गए केक अच्छे होते हैं क्योंकि फ्रेश होते हैं और उनमें बैक्टीरिया भी नहीं होता है।
  • केक खाते हुए ये ध्यान दिया जाना चाहिए कि आप इसका कितना हिस्सा खा रही हैं। जब बहुत मन करे तो केक का बहुत छोटा हिस्सा ही खाना चाहिए।
  • अगर केक खाने के बाद दिक्कत हो रही है तो अपने न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ले लें।
  • जब घर पर केक बना रहे हों तो फ्लेवर जांचने के लिए किसी को कच्चा बैटर टेस्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें वो बैक्टीरिया हो सकते हैं जो कुकिंग के दौरान मर जाते हैं।
  • कोशिश करें कि केक में आइसिंग न शामिल करें ताकि कैलोरी कम की जा सके। केक आइसिंग और फ्रॉस्टिंग के बिना भी स्वादिष्ट हो सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions)

  • क्या मैं प्रेग्नेंसी के दौरान चॉकलेट केक खा सकती हूं? (Can I eat chocolate cake during pregnancy?)

हां, प्रेग्नेंसी के दौरान चॉकलेट केक खाया जा सकता है। हालांकि, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसको कम ही खाया जाए। ये भी ध्यान रखा जा सकता है कि केक में ज्यादा शुगर या प्रिजर्वेटिव न हों जो बच्चे या मां को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • क्या प्रेग्नेंसी में केक खाने का मन करता है? (Is cake a pregnancy craving?)

हां, प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को केक खाने का मन करना सामान्य है। अगर महिलाओं को मीठा खाना पसंद है तो उनके साथ ऐसा ज्यादा हो सकता है।

गर्भवती माओं की पसंदीदा हेल्दी प्रेग्नेंसी जरूरतें

मीठे की क्रेविंग के साथ-साथ पोषण और सेहत का ख्याल रखने वाले उत्पाद आपकी प्रेग्नेंसी यात्रा को आसान बनाएंगे।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3759 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress

531 Moms bought
₹917₹129829% Off
Rating
4.9
(50)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.