This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Advantages of ghee massage for babies in Hindi ऑइल से ही नहीं घी से भी कर सकते हैं आप बेबी की मसाज, होते हैं इस तरह के फ़ायदे

Baby Massage
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Advantages of ghee massage for babies in Hindi ऑइल से ही नहीं घी से भी कर सकते हैं आप बेबी की मसाज, होते हैं इस तरह के फ़ायदे
Likes6 Likes|
Read time11 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • घी की मालिश एक पारंपरिक तरीका है जिससे बच्चे की नाजुक त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखा जाता है और ब्लड सर्कुलेशन व हड्डियों की मज़बूती में सुधार होता है.
  • गाय का घी विटामिन ए, डी, ई, के और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह स्किन में आसानी से अब्ज़ॉर्ब हो जाता है.
  • मालिश के लिए ऑर्गेनिक प्योर देसी घी चुनें, हल्का गर्म करके कोमल स्ट्रोक्स से 10-15 मिनट तक मसाज करें और बच्चे के संकेतों पर ध्यान दें.
  • बेबी की मसाज के लिए कौन सा प्रोडक्ट चुनें? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

बच्चों के लिए घी की मालिश एक पारंपरिक तरीका है जिसे कई पीढ़ियों से अपनाया जाता रहा है. इसमें बच्चे की त्वचा की हल्के गर्म घी से धीरे-धीरे मालिश की जाती है जिससे उनकी नाजुक त्वचा को मॉइस्चराइज और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. घी में कई तरह के ज़रूरी फैटी एसिड्स और पोषक तत्व होते हैं और इससे की गयी मालिश से न केवल बच्चों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है; बल्कि हड्डियों में भी मज़बूती आती है. आइये जानते हैं देसी घी से बच्चे की मालिश करने के फ़ायदे.

क्या घी बेबी की मसाज के लिए अच्छा होता है? (Is ghee massage good for babies in Hindi) किसी भी तरह की मालिश से बच्चों को कई फ़ायदे होते हैं जिनमें मांसपेशियों का विकास और हड्डियों की मज़बूती शामिल है. घी, क्योंकि फैटी एसिड्स से भरपूर होता है और इसमें मॉइस्चराइज़िंग गुण होते हैं, इस कारण यह बच्चे की नाजुक त्वचा को पोषण और सुरक्षा देने में मदद करता है. जब हल्के हाथों से इससे बच्चे की मालिश की जाती है (Advantages of ghee massage in Hindi) तो इससे उसकी बॉडी रिलेक्स होती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है. हालाँकि, मालिश के लिए घी के इस्तेमाल के साथ ही यह ध्यान रखना भी आवश्यक है कि इसे उचित तापमान पर ही गरम किया जाए और उचित मात्रा में ही लगाया जाए. मालिश के लिए इंडियन देसी ब्रीड की गाय का घी सबसे बढ़िया माना जाता है जो रंग में हल्का पीला होता है. आइये जानते हैं गाय के घी से मसाज करने के क्या-क्या (Advantages of ghee massage for babies in Hindi) फ़ायदे हैं.

काऊ घी से बेबी की मसाज करने के फ़ायदे (Benefits of using cow ghee for baby massage in Hindi)

गाय के घी की मालिश (ghee massage ke fayde) से शिशुओं को कई लाभ होते हैं. जिनमें से कुछ के बारे में हम यहाँ चर्चा करेंगे.

1. न्यूट्रिशन से भरपूर (Rich in nutrients)

गाय का घी विटामिन ए, डी, ई और के जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के साथ-साथ हैल्दी फैट का भी रिच सोर्स है जिससे बच्चे की त्वचा को पोषण मिलता है. विटामिन ई के कारण इसकी मालिश से बच्चे की स्किन को मुलायम और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

2. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर (Antibacterial properties)

घी में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो बच्चे की स्किन को इन्फेक्शन और रैशेज से बचाने में मदद करते हैं. मामूली चोट या हल्की खरोंच लगने पर ये एक ट्रीटमेंट की तरह असर दिखाता है.

3. आसानी से अब्ज़ॉर्ब हो जाता है (Easy absorption)

गाय का घी बच्चे की स्किन में आसानी से अब्ज़ॉर्ब हो जाता है, जिससे यह एक इफेक्टिव मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है जिससे बच्चे की स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलती है.

4. त्वचा को कोमल रखने के गुण (Softening effect)

घी की मालिश से बेबी की स्किन मुलायम रहती है. ख़ासतौर पर यह ड्राई स्किन या फ़्लेकी स्किन वाले बच्चों के लिए बेहद फ़ायदेमंद हो सकता है.

5. हड्डियों को मज़बूत बनाए (Strengthen bones)

गाय का घी विटामिन डी का एक बढ़िया स्रोत है, जो स्वस्थ हड्डियों के विकास में बेहद मददगार होता है. नियमित रूप से घी की हल्की मालिश से बच्चे की हड्डियों को सामान्य से ज़्यादा मज़बूत बनाया जा सकता है.

6. बेबी का वज़न बढ़ाने में मदद करे (Increases baby weight)

भारत में ट्रेडिशनली ये माना जाता है कि घी की मालिश से बच्चे का वज़न बढ़ाने में भी मदद मिलती है, क्योंकि इससे स्किन के द्वारा उसके शरीर को अतिरिक्त पोषण मिलता है. हालाँकि, छोटे बच्चों का अत्यधिक वज़न बढ़ना भी ठीक नहीं है और असामान्य रूप से वेट गेन होने पर सावधान रहना ज़रूरी है. लो वेट वाले बच्चों के लिए घी की मालिश एक अच्छा विकल्प है.

7. बेबी के डायजेस्टिव सिस्टम का ख़्याल रखे (Good for baby's digestive system)

दादी-नानी के ज़माने से ही घी का उपयोग बच्चे के पेट की मालिश के लिए भी किया जाता है. ऐसा मानते हैं कि इससे डाइज़ेशन में सहायता मिलती है और पेट के दर्द या गैस की परेशानी में राहत मिलती है. इसके लिए घी को हल्का गरम करके नाभि के चारों ओर सर्कुलर मूवमेंट्स में मसाज करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है नारियल का तेल. यहाँ जानें इसके टॉप फ़ायदे

घी से मसाज करने के टिप्स (Tips to follow for ghee massage for babies in Hindi)

किसी भी तरह की मालिश तभी फ़ायदेमंद होती है जब उसे सही तरीक़े से किया जाए. आपके बच्चे को घी की मालिश का पूरा फ़ायदा तभी मिल सकता है जब आप इसे सही तरह से करें. आइये जानते हैं गाय के घी से बच्चे की मालिश करने का सही तरीक़ा और इसका पहला स्टेप है बढ़िया क्वालिटी के देसी घी का प्रबंध करना.

1. ऑर्गेनिक और प्योर काऊ घी को चुनें (Choose organic and pure cow ghee)

बच्चे की मालिश करने के लिए बढ़िया क्वालिटी का ऑर्गेनिक और 100% शुद्ध देसी गाय का घी ही चुनें. घी खरीदते हुए इस बात को सावधानी से चेक करें कि घी एडिक्टिव्स, केमिकल्स और प्रिसर्वेटिव्स फ्री हो. आप घी को गाय के ताज़े दूध की मलाई से घर पर भी तैयार कर सकते हैं या फिर किसी अच्छे ब्रांड का घी मार्केट से खरीद लें.

2. घी को गर्म कर लें (Warm the ghee)

घी उपलब्ध होने के बाद मालिश के लिए आप पहले एक से दो चम्मच घी को हल्का गर्म कर लें, लेकिन ध्यान रखें कि यह बहुत ज़्यादा गर्म न हो. आप घी के कंटेनर को गर्म पानी के कटोरे में रखकर डबल बॉइलिंग मेथड से गरम करें या फिर गैस पर धीमी आँच पर भी गर्म कर सकते हैं. बच्चे की त्वचा पर घी लगाने से पहले अपनी कलाई पर टेम्परेचर चेक करें और उसके बाद ही बच्चे की त्वचा पर लगाएँ.

3. कोमल स्ट्रोक का प्रयोग करें (Use gentle strokes)

बच्चे की घी की मालिश के दौरान हल्के और नरम स्ट्रोक यूज़ करें. सबसे पहले बच्चे के हाथ-पैर कंधे और कलाइयों पर मसाज करें. इसके बाद पीठ की मालिश करें और फिर अंत में पेट पर हल्के हाथों से मालिश करें. मालिश करते हुए बच्चे के कंफ़र्ट का ध्यान रखें और ज़्यादा प्रेशर डालने से बचें. मालिश करते हुए आपका स्पर्श कोमल और कंफ़र्टिंग होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : न्यू बोर्न बेबी की मसाज कैसे की जाती है?

4. बच्चे के संकेतों पर गौर करें (Observe the baby's cues)

जब आप बच्चे की मालिश करें तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर लगातार ध्यान देते रहें. अगर बच्चा असहज, परेशान या विरोध करता हुआ दिखे तो मालिश को तुरंत बंद कर दें. कुछ बच्चों को शुरुआत में मालिश पसंद नहीं आती है लेकिन दो से तीन बार करने के बाद उन्हें इसमें मज़ा आने लगता है.

5. रेगुलर रूटीन फॉलो करें (Follow a regular routine)

बच्चे की घी मालिश का एक रेगुलर रूटीन सेट करें. इससे बच्चा मालिश को एंजॉय करने लगेगा. साथ ही आपके स्पर्श से बच्चे में सुरक्षा और कंफ़र्ट की भावना भी विकसित होगी. मालिश के लिए ऐसा समय चुनें जब आप और बच्चा दोनों रिलेक्स मूड में हों. मालिश को कभी भी जल्दबाजी में न करें. रेगुलर मसाज रूटीन से बच्चे को बेहतर और गहरी नींद सोने में भी मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें : बच्चे की मालिश कब करनी चाहिए- नहलाने से पहले या नहलाने के बाद?

प्रो टिप (Pro Tip)

मालिश के लिए गाय के घी का इस्तेमाल एक बढ़िया विकल्प है लेकिन कुछ बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है. किसी भी तरह के एलर्जिक रिएक्शन; जैसे कि रैशेज, लाली या खुजली के प्रति अलर्ट रहें और मालिश के दौरान या उसके बाद बच्चे की स्किन पर नज़र रखें. अगर आपको रिएक्शन का कोई भी संकेत दिखाई दे तो घी का उपयोग बंद कर दें. ऐसी स्थिति में आप प्योर घी के बजाय ऐसे आयुर्वेदिक बेबी मसाज ऑइल का प्रयोग भी कर सकते हैं जिसमें अन्य गुणकारी इंग्रिडिएंट्स के अलावा गाय के घी के गुण भी समाहित हों. इसके लिए आप माइलो का लक्षादि बेबी मसाज ऑइल (product link)भी ट्राई कर सकते हैं जिसमें गाय के शुद्ध घी के अलावा हल्दी, अश्वगंधा और कर्ड वाटर के गुण भी हैं. बच्चे की मालिश को बहुत देर तक करने के बजाय एक बार में लगभग 10-15 मिनट तक ही करें जिससे बच्चा इसे एंजॉय करे ना कि मालिश करने से वो थक जाए.

रेफरेंस

Lestari KP, Nurbadlina FR, Wagiyo W, Jauhar M. (2021). The effectiveness of baby massage in increasing infant's body weight. J Public Health Res.

Tags

Baby massage with ghee in English

नन्हे शिशुओं की कोमल मालिश के लिए मम्मियों का भरोसेमंद साथी

गाय के घी और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना मसाज ऑइल आपके बेबी की नाज़ुक स्किन को पोषण और मज़बूती देता है.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2016 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

441 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2747 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4184 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.