This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्रसव से पहले के शारीरिक संकेत क्या हैं | What are the physical signs before labor in Hindi

Labour & Delivery
Written by - Sanju Rathiअंतिम अपडेट: May 18, 2026
प्रसव से पहले के शारीरिक संकेत क्या हैं | What are the physical signs before labor in Hindi
Likes9.1K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रसव से पहले शिशु पेल्विक एरिया में नीचे खिसक जाता है जिसे लाइटनिंग कहते हैं, इसके बाद माँ को बार-बार पेशाब जाने की ज़रूरत महसूस होती है.
  • सर्विक्स खुलने पर म्यूकस निकलना शुरू होता है जो पारदर्शी, गुलाबी या हल्के रक्त जैसा दिख सकता है, और इसके एक-दो सप्ताह में प्रसव शुरू हो सकता है.
  • असली कॉन्ट्रैक्शंस में पीठ और पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है, जबकि फाल्स कॉन्ट्रैक्शंस पोजीशन बदलने पर कम हो जाते हैं और चिंता का विषय नहीं हैं.
  • Consult your healthcare provider for personalized advice.

ज्यादातर हर गर्भवती महिला का पहला सवाल यही होता है कि प्रसव का अनुभव कैसा होगा. यहाँ हम आपको प्रसव प्रक्रिया शुरू होने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में बतायेंगे और यह भी कि यह कब शुरू होती है, साथ ही इस दौरान माँ के शरीर में क्या क्या हार्मोनल और शारीरिक परिवर्तन होते हैं.आप इन लक्षणों के आधार पर डॉक्टर के पास जाने का निर्णय सही समय पर ले सकती है.

  • शिशु का पेल्विक एरिया में खिसक जाना - प्रसव से ठीक पहले शिशु पेल्विक एरिया में बिल्कुल नीचे की ओर आ जाता है जिसे लाइटनिंग कहा जाता है. यह प्रसव से कुछ सप्ताह या कुछ घंटों पहले होता है और ऐसा होने के बाद माँ को बार बार पेशाब जाने की ज़रूरत महसूस होती है.
  • म्यूकस निकलना - जैसे जैसे सर्विक्स और अधिक खुलने लगती है, उसमें से म्यूकस निकलने लगता है. यह योनि से बाहर आता है जो पारदर्शी, गुलाबी या हल्का रक्त जैसा दिखता है. इसके दिखाई देने के एक या दो सप्ताह बाद ही आपका प्रसव शुरू हो सकता है.
  • कॉन्ट्रैक्शंस होना – हर महिला को कॉन्ट्रैक्शंस अलग अलग तरह से महसूस होते हैं. साथ ही, एक महिला की प्रत्येक गर्भावस्था के दौरान भी यह कॉन्ट्रैक्शंस अलग अलग ढंग के महसूस हो सकते हैं. इनके चलते पीठ और पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है और साथ ही, असहजता लगती है. पेल्विस या श्रोणी के आसपास दबाव महसूस होता है और कुछ महिलाओं को इस दौरान महावारी आने जैसी ऐंठन भी महसूस होती है.
  • ये फाल्स या नकली कॉन्ट्रैक्शंस भी हो सकते हैं जो गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय द्वारा खुद को प्रसव के लिए तैयार करने की प्रक्रिया में कभी कभी अनुभव होते हैं. फाल्स कॉन्ट्रैक्शंस में पोजीशन बदलते ही यह दर्द कम हो जाता है.
  • बार-बार पेशाब: प्रसव के आसपास, गर्भवती महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है. यह प्रसव का संकेत हो सकता है.

  • बदलती शरीर गतिविधियाँ: गर्भावस्था के दौरान, गर्भवती महिलाओं के शरीर में अनेक बदलाव होते हैं, जैसे कि अधिक आराम की आवश्यकता, पेट के तनाव में वृद्धि, और चक्कर और कमजोरी महसूस करना.

  • बदलती भावनाएं: प्रसव के आसपास, महिलाओं की भावनाओं में भी बदलाव हो सकता है. वे अत्यधिक उत्तेजित, चिंतित, या खुश हो सकती हैं.

  • गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षण: कुछ महिलाओं को प्रसव से पहले गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षण महसूस हो सकते हैं, जैसे कि पेट में दर्द, पीठ या कमर में दर्द, या छाती में दबाव.

असली और नकली प्रसव या फॉल्स लेबर में क्या अंतर है (Difference between real and false labor in hindi)

निश्चित समय पर असली प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले गर्भावस्था के दौरान आपको कई बार नकली प्रसव पीड़ा भी हो सकती है. इसमें योनि में कॉन्ट्रैक्शंस होने जैसा महसूस होता है जो चिंता का विषय नहीं है बल्कि एक आम बात है. कई बार यह दूसरे ट्राइमेस्टर में भी महसूस होता है लेकिन तीसरे ट्राइमेस्टर में यह बहुत अधिक तीव्रता से महसूस हो सकता है. यह गर्भवती के शरीर द्वारा खुद को प्रसव के लिए तैयार करने के तरीके होते हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.