
सारांश




बच्चे की मालिश माँ और बच्चे के बीच एक मजबूत संबंध बनाने की शुरुआत है. इससे बच्चे के शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं. मालिश के लिए एक अच्छे और सौम्य तेल का चुनाव करना (which oil is best for baby massage) बहुत ज़रूरी है क्योंकि हर तेल की प्रकृति और गुण अलग होते हैं. बच्चे की मालिश के लिए सुरक्षित और सौम्य तेल चुनना चाहिए जिसमें नुकसान पहुँचाने वाले केमिकल्स ना हों. आइये जानते हैं बेबी मसाज ऑइल चुनते हुए किन बातों का ख़्याल रखें.
बच्चे के लिए मालिश के तेल की खरीदारी (best oil for body massage in winter in Hindi) करते हुए पेरेंट्स को नेचुरल और ऑर्गेनिक इंग्रेडिएंट्स वाले तेल का चुनाव करना चाहिए जिसमें केमिकल्स ना हों और जो अच्छी क्वॉलिटी का हो.
इसे भी पढ़ें : ऑइल से ही नहीं घी से भी कर सकते हैं आप बेबी की मसाज, होते हैं इस तरह के फ़ायदे
बच्चे के लिए मसाज ऑइल ख़रीदने से पहले उसकी स्किन टाइप पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है. जैसे अगर बच्चे को एक्जिमा है तो तेल की जगह पर डॉक्टर द्वारा बताई गयी क्रीम या मरहम का उपयोग करें इसी तरह अगर बच्चे की स्किन खुरदुरी है तो सनफ्लॉवर जैसे वेजिटेबल ऑइल का उपयोग ना करें.
शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड ऑइल बच्चे की स्किन के लिए बेस्ट होता है और आसानी बच्चे की स्किन में समा जाता है. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यह ऑइल ऑर्गेनिक होना चाहिए.
अच्छी ख़ुशबू वाले तेल से बच्चों की कोमल स्किन पर एलर्जी हो सकती है जिससे उन्हें जलन होगी. केमिकल्स और सिंथेटिक फ्रेगरेंस में फेथेलेट्स (phthalates) भी हो सकते हैं, जो टॉक्सिसिटी का कारण बन जाते हैं. इसलिए अपने बच्चे की मालिश के लिए इस तरह के फ्रेगरेंस वाले तेल ना खरीदें.
अपने बच्चे की मालिश करने के लिए किसी भी ब्रांड का ऑइल इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें. प्रोडक्ट के बारे में लोगों के फीडबैक और रिव्यू पढ़ें और उसके बाद कोई निर्णय लें. लोगों के अनुभव आपको सही तेल चुनने में बहुत मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है नारियल का तेल. यहाँ जानें इसके टॉप फ़ायदे
सर्दियों के मौसम में बच्चों की मालिश (best baby massage oil in winter season in Hindi) करने के लिए कई तरह के तेलों का उपयोग किया जा सकता है. आप नीचे बताये ऑप्शन में से बच्चे की जरूरत के अनुसार सर्दियों का (Which oil is best for baby massage in winter) मसाज ऑइल चुन सकते हैं.
वैसे तो बच्चे की मालिश करने के लिए कोकोनट ऑइल का इस्तेमाल किसी भी सीज़न में किया जा सकता है लेकिन यह ऑइल सर्दियों में ख़ासतौर पर स्किन सेल डैमेज, रैशेज, सूखेपन और रैशेज़ को ठीक करने में मदद करता है. बच्चे की नाजुक और सेंसिटिव स्किन के लिए एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कोकोनट ऑइल सुरक्षित होता है. इसके साथ ही नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटिफंगल गुणों से भरपूर वर्जिन कोकोनट ऑइल (virgin coconut oil for baby massage) ड्राइ पैचेज़ और एक्जिमा का भी प्राकृतिक इलाज है.
जोजोबा ऑइल में विटामिन ए, डी और ई, ओमेगा 6, क्रोमियम, 9 फैटी एसिड, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं. सर्दियों में इस ऑइल से बच्चे की मालिश करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है. यह ऑइल स्किन पर चिकनाई नहीं छोड़ता और तुरंत स्किन में समा जाता है. अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह बच्चे की त्वचा पर दाने भी नहीं होने देता है.
सर्दियों में बच्चे की मालिश के लिए लक्षादि ऑइल एक और बेस्ट ऑइल है. इसका वर्णन अष्टांग ह्रदायम के पुरातन आयुर्वेदिक संदर्भ में भी मिलता है. यह आयुर्वेदिक तेल गाय के घी, हल्दी, दही के पानी और अश्वगंधा जैसे पौष्टिक तत्वों से मिलकर बनाया जाता है और इसकी मालिश करने से बच्चे की त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाती है. साथ ही, (Best oil for baby massage for bones) हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करके उसे प्रोटेक्ट करता है. इसके लिए आप गाय के घी, हल्दी, कर्ड वॉटर और अश्वगंधा के गुणों से युक्त माइलो का लक्षादि तैलम (product link) भी ट्राई कर सकते हैं जो हड्डियों की मजबूती के साथ ही स्किन में भी सुधार लाता है.
हालाँकि, ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल पूरे साल किया जा सकता है लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह तेल सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इस ऑइल से मालिश करने से बच्चों की स्किन नरम, चिकनी और हेल्दी और हाइड्रेटेड रहती है.
बच्चे की मालिश करने के लिए एवोकाडो ऑइल भी एक सुरक्षित और प्रभावी तेल है. इसमें विटामिन ए, डी और ई होते हैं जो बच्चे की स्किन को स्वस्थ बनाए रखते हैं और इसकी मालिश करने पर यह गहराई से स्किन की मॉइस्चराइजिंग करता है जिससे स्किन का सूखापन दूर हो जाता है. यह ऑइल सेंसिटिव स्किन वाले बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
सर्दियों में बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए यह जानने के बाद आइये अब जानते हैं सर्दियों में बेबी की मसाज से जुड़े कुछ टिप्स.
इसे भी पढ़ें : बच्चे की मालिश कब करनी चाहिए- नहलाने से पहले या नहलाने के बाद?
सर्दियों में बच्चों की मालिश उनकी हेल्थ और ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होती है. लेकिन इसे सही तरीके़ से करने के लिए इन बातों पर ध्यान दें.
सर्दियों के मौसम में बच्चे की मालिश करने से पहले ध्यान दें कि कमरा ठंडा ना हो. साथ ही, मालिश के समय आपका बच्चा थका हुआ या भूखा न होकर अलर्ट हो.
इसे भी पढ़ें : न्यू बोर्न बेबी की मसाज कैसे की जाती है?
अपनी सुविधा के अनुसार बच्चे को लेकर फर्श, बिस्तर या सोफे पर बैठ जाएँ और अपने सामने एक तौलिया बिछा लें. अब ज़रूरत का सभी सामान मसाज ऑइल, साफ डायपर और मालिश के बाद पहनाने के लिए गर्म कपड़े आदि पास में रख लें. आरामदायक पोजीशन में बैठें जिससे आपका बच्चे से आई कॉन्टैक्ट हो पा रहा हो.
अब सावधानी से बच्चे के कपड़े उतारें जिसे आपका बच्चे से स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट हो सके. आप बच्चे की मालिश नैपी पहनाकर या उतारकर दोनों तरह से कर सकती हैं. लेकिन पेट की मालिश करते समय नैपी को ढीला कर लें.
मालिश शुरू करने से पहले मसाज ऑइल को अपनी हथेलियों के बीच लें और उन्हें आपस में रगड़कर उसे गर्म कर लें. इस गुनगुने तेल और आपके गर्म हाथों की मालिश से बच्चा रिलेक्स होगा और मसाज टाइम को एन्जॉय करेगा.
बेबी की मालिश उसके पैरों से शुरू करें. मालिश करते हुए नरम हाथों से नीचे से ऊपर की तरफ स्ट्रोक लगाएँ. इसी तरह धीरे-धीरे बच्चे की बाहों, छाती, पीठ और सबसे आख़िर में उसके चेहरे की मालिश करें. बच्चा बहुत नाजुक होता है, इसीलिए हल्के हाथों से लयबद्ध तरीके़ से मालिश करें. मालिश करते हुए बच्चे से आई कॉन्टैक्ट बनाएँ और उससे बातें करते रहें. इससे बच्चा सेफ फील करता है और वो आपसे जुड़ाव महसूस करेगा.
मालिश करते हुए बच्चे से आई कॉन्टैक्ट बनाने के साथ ही उसके चेहरे पर आ रहे भावों पर भी नजर रखें. अगर बच्चा असहज या बेचैन दिखे तो हो सकता कि आपके हाथों का प्रेशर अधिक हो या आपके मालिश करने की टेक्निक ठीक ना हो. इसे ठीक करें. बच्चा ज़्यादा बेचैन दिखे तो मालिश को रोक दें और एक्सपर्ट की सलाह लें.
सर्दियों में बच्चे की मालिश उसकी ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होती है. लेकिन इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है.
किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना ज़रूरी है. इसी तरह नए मालिश के तेल का इस्तेमाल करने से पहले भी बच्चे की स्किन में उसका पैच टेस्ट करें. बच्चे की स्किन पर एक छोटी-सी जगह पर ऑइल लगाकर छोड़ दें. फिर 24 घंटे इंतजार करें और देखें कि कहीं इस ऑइल को लगाने से उसकी स्किन पर रिएक्शन तो नहीं हो रहा है.
मालिश करते समय ऑइल बच्चे की आँखों या मुँह में नहीं जाना चाहिए फिर चाहे वह वेजिटेबल ऑइल ही क्यों न हो. इसीलिए चेहरे की मालिश करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें.
बच्चे की मालिश करते समय उतना ही ऑइल लें जितना उसकी स्किन सोख सके. बहुत ज्यादा ऑइल लगाने से बच्चे की त्वचा चिकनी हो जाती है और उसे उठाते वक़्त उसके फिसलकर गिरने का खतरा बन जाता है.
4. पीडियाट्रिशियन से परामर्श करें (Consult a pediatrician)
किसी भी तेल से बच्चे की मालिश करने पर अगर उसे कोई स्किन प्रॉब्लम या एलर्जी होने लगे तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें. क्योंकि छोटे बच्चों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है इसीलिए अपने मन से बार -बार उनका मसाज ऑइल बदलकर एक्सपेरिमेंट ना करें.
बच्चे की मसाज करते हुए धैर्य बनाए रखें क्योंकि कई बच्चे शुरुआत में मालिश करवाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्हें इसमें मज़ा आने लगता है. साथ ही बच्चे की मालिश का रूटीन मौसम के अनुकूल ही सेट करें ताकि बच्चे को ठंड ना लगे.
How to choose the best massage oil for baby in winter in English
ठंड के मौसम में बच्चे की कोमल त्वचा को पोषण और गर्माहट देने वाले सौम्य, नेचुरल मसाज ऑइल चुनें.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience




Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |