This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

बच्चों के हकलाने की प्रॉब्लम भी होगी दूर अगर अपनाएंगे ये नुस्खे

Language Skills
Written by - Mylo EditorLast updated: Dec 12, 2022
बच्चों के हकलाने की प्रॉब्लम भी होगी दूर अगर अपनाएंगे ये नुस्खे
Likes14 Likes|
Read time4 min

अक्सर छोटे बच्चों में हकलाकर और अटक बोलने की समस्या देखी जाती है। वैसे तो यह कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है। मगर कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बच्चों को अपनी बात पूरी करने में काफी समय लग जाता है। इसके अलावा बच्चों की हकलाने की समस्या का स्कूल में सभी मजाक उड़ाते हैं, जिसके कारण वह निराशावादी बन जाते हैं। इतना ही नहीं, इसके कारण बच्चों में कांफिडेंस भी नहीं रहता। ऐसे में बच्चों की इस समस्या को दूर करने के लिए मेडिसन के साथ मोटिवेशन भी जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप बच्चों के हकलाने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
 बच्चों के हकलाने के कारण 
भाषा पर अच्छी पकड़ न होना
बहुत ज्यादा भावुक होना
बहुत ज्यादा डरना
मानसिक तनाव
एकाग्रता में कमी और असमंजस हकलाने की समस्या का इलाज
1. बच्चों की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें स्पीच थैरेपिस्ट और मनोवैज्ञानिक के पास ले जाएं। क्योंकि थैरेपिस्ट बच्चों को वही शब्द बोलने के लिए कहते हैं, जिन्हें बोलने में उन्हें प्रॉब्लम होती है। रोजाना अभ्यास से बच्चों की यह प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
 2. अगर बच्चे के हकलाने का कारण किसी तरह का डर है तो पहले उसे जानने की कोशश करें। इसके बाद बच्चे को डर को खत्म करें। उनके हकलाने की आदत खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी।
 3. अक्सर आत्मविश्वास न होने के कारण बच्चे बात करते समय हकलाने लगते हैं। ऐसे में बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाएं। उन्हें हर काम खुद करने के लिए कहें और ज्यादा से ज्यादा आउटडोर गेम्स में पार्टिसिपेट करवाएं।
 4. अगर आपका बच्चा किसी एक शब्द को ही बोलते समय अटकता है तो पहले ध्यान से उसकी बात सुनें। इसके बाद बच्चों को धीरे-धीरे बोलने के लिए कहें और उन्हें प्यार से समझाएं। क्योंकि अक्सर पेरेंट्स बच्चों की इस आदत को मजाक समझकर उन्हें डांट देते हैं लेकिन इससे बच्चों का आत्मविश्वास कम होगा। हकलाने की समस्या का घरेलू इलाज
1. बच्चों की इस समस्या को दूर करने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा घी खाने के लिए दें। घी बच्चों के लिए फायदेमंद होता है और इससे उनकी हकलाने की समस्या भी दूर होती है।
 2. ब्राह्मी तेल को हल्का गर्म करके बच्चों के तेल की मालिश करें और इसे उनके नहाने के पानी में भी मिक्स करें। इससे बच्चे की हकलाने और अटक कर बोलने की प्रॉब्लम दूर होगी।
 3. बच्चे को रोजाना 1 आंवले का मुरब्बा खाने के लिए दें। इसके अलावा आप उन्हें 1 चम्मच सूखे आंवले का पाउडर और 1 चम्मच देसी घी मिक्स करके खिलाएं। इससे बच्चे की हकलाने की समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।
 4. रात को सोने से पहले 10-12 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह इसके छिलके उतारकर पीस लें। इसके बाद इसमें 30 ग्राम मक्खन मिक्स करके बच्चे को खाने के लिए दें। इससे उनकी रूक-रूककर बोलने की समस्या दूर हो जाएगी।
 5. बादाम और मिश्री में साबुत काली मिर्च पीसकर बच्चों को 10 दिन तक खाने के लिए दें। इससे बच्चों की हकलाने की समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.