Infertility treatment, Cosmetology, Recurrent abortion treatment, Menopause, Hysteroscopy & colposcopy, PCOS/PCOD, Sexual health · 20 years experience
सारांश


ज्यादातर गर्भवती महिलाओं का पेट जब दिखने लगता है तो रिश्तेदार, दोस्त, सहकर्मी और आस पड़ोस की कई महिलाएं उनकी गर्भावस्था पर एक 'विशेषज्ञ' की तरह टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं. यह बातें कई बार भावी माँ के मन में अच्छे भाव लाती हैं लेकिन कई मौकों पर यह उसे चिढ़ या असहज भी महसूस कराती हैं, खासतौर पर जब लोग आपके पेट को छूने की कोशिश करें वो भी बिना आपसे पूछे.
गर्भ के आकार से जुड़े सवाल
अक्सर सबसे पहला प्रश्न यही होता है कि आपको कितने हफ्ते या कितने महीने हो गए हैं? साथ ही कई बार आश्चर्य प्रकट किया जाता है कि आपका पेट गर्भ की अवधि के अनुपात में काफी बढ़ गया है या छोटा दिख रहा है! जहां कुछ महिलाएं बढ़े हुए पेट को लेकर खुशी महसूस करती हैं कि वह एक स्वस्थ संतान को जन्म देने वाली हैं, वहीं सातवें या आठवें महीने के दौरान लोगों की इस टिप्पणी से कि वो अभी भी काफी पतली लग रही हैं; कई महिलाओं को चिंता भी होने लगती है.
आइये आपको बताते हैं क्या है इस से जुड़ी सच्चाई.
पेट के आकार से कोई संकेत नहीं मिलता
एक कुशल और अनुभवी डॉक्टर या दाई भी दूर से महिला के पेट का आकार देखकर उसके गर्भवती होने या गर्भावस्था की सही अवधि का अंदाजा नहीं लगा सकती क्योंकि हर गर्भवती महिला का शरीर अलग होता है और वो प्रेग्नेंसी के दौरान बदलता रहता है. सामान्यतः गर्भवती के पेट का आकार और आकृति कई बातों पर निर्भर करती है. जैसे कि-
प्रेग्नेंसी में पेट का आकार छोटा दिखने की वजह
यदि कई लोग गर्भवती के पेट के छोटा होने पर टिप्पणी करते हैं तो यह स्वाभाविक रूप से उसके मन में चिंता पैदा कर सकता है. यह बच्चे के उचित विकास न हो पाने के कारण हो सकता है, लेकिन आप ऐसे ही किसी की बातों को सुन कर चिंतित न हों, बल्कि अपने डॉक्टर से पूछ कर पुष्टि करें.
पहली बार मां बनना
कई स्त्रियॉं में पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियां अधिक कसी हुयी होने के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पेट का आकार छोटा दिख सकता है. पहली गर्भावस्था में ऐसा संभव है क्योंकि ये मांसपेशियाँ पहले कभी स्ट्रेच नहीं हुई हैं.
बच्चे की पोजीशन में बदलाव
प्रेग्नेंसी के 32वे और 34वे हफ्ते के आसपास तक बच्चा गर्भ के अंदर अपनी जगह बदलता रहता है और इसकी वजह से भी आपके पेट का आकार छोटा बड़ा लग सकता है.
माँ का कद
अधिक लंबी महिलाओं के पेट का आकार भी छोटा लग सकता है और छोटे कद में इसके विपरीत, बड़ा लग सकता है.
यह सब जानने के बाद अब आपको यह समझ में आ गया होगा कि सिर्फ पेट का बाहरी आकार गर्भस्थ शिशु के अच्छे स्वास्थ्य या समुचित विकास का संकेत नहीं है; बल्कि इस आधार पर किसी भी स्थिति का सही अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता और केवल आपका चिकित्सक ही आपको सही राय दे सकता है.
बढ़ते पेट के साथ आराम और देखभाल पाएं, ताकि आप अपनी प्रेग्नेंसी का हर पल सुकून से जी सकें।

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |