This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How to Store Breast Milk in Hindi | ब्रेस्ट मिल्क को कैसे करें स्टोर?

Baby Care
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Sep 11, 2023
How to Store Breast Milk in Hindi | ब्रेस्ट मिल्क को कैसे करें स्टोर?
Read time10 min

छोटे बच्चे जब तक सॉलिड खाना शुरू नहीं कर देते तब तक ब्रेस्ट मिल्क की लगातार सप्लाई ही उनके लिए पोषण का एकमात्र स्रोत होती है. ऐसे में कई बार माँ जब बच्चे को सीधे दूध नहीं पिला पाती है उसके ब्रेस्टमिल्क को स्टोर करके बच्चे को बोतल से पिलाया जा सकता है, ताकि उसका पेट भरा रहे. आइये जानते हैं कि ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने की ज़रूरत किन परिस्थितियों में पड़ती है और इसे सही तरह से स्टोर करना क्यों ज़रूरी है.

ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करना क्यों ज़रूरी है? (Why is it important to store breast milk properly in Hindi)

अधिकतर यह चुनौती तब आती जब माँ वर्किंग हो और उसके पीछे परिवार का कोई सदस्य बच्चे की देखभाल करता हो. ऐसे में स्टोर किए गए ब्रेस्ट मिल्क को माँ के वापस लौटने तक बच्चे को पिलाया जा सकता है. इसके अलावा, ऐसा तब भी होता है जब माँ सोर निप्पल्स जैसी समस्या से जूझ रही हो जिसमें निप्पल और एरोला के आस-पास का हिस्सा ड्राइनेस या कट-फट जाने से फ़ीड कराना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क को बोतल से फीड कराने का ही विकल्प बचता है.

ऐसे में यह बेहद ज़रूरी है कि आप एक अच्छी क्वालिटी के ब्रेस्ट पंप (Breast pump uses in hindi) का इस्तेमाल करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जिस पंप को चुनें वह बीपीए-फ्री होने के अलावा, लीक-फ्री और 100% फूड ग्रेड मटीरिअल से बना हो जो शिशु की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है. एंटी कोलिक निप्पल वाला पंप जो किसी भी ब्रेस्ट साइज़ के साथ यूज़ किया जा सके बेस्ट होता है. ऐसे प्रोडक्ट अमूमन इस्तेमाल में आसान और ट्रेवल फ्रेंडली भी होते हैं.

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए क्या करें?

ब्रेस्ट मिल्क को पंप से निकालने के बाद उसे सही तरह से (How to store breast milk in Hindi) स्टोर करना भी ज़रूरी है जिससे,

1. दूध का पोषण और इम्यून बूस्टिंग प्रॉपर्टीज़ बनी रहती है.

2. दूध को खराब करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया नहीं पनप पाते हैं.

3. ब्रेस्ट मिल्क स्टोरेज से उसकी बर्बादी न हो क्योंकि एक्सट्रा मिल्क को आप बाद में प्रयोग कर सकते हैं.

4. परिवार का कोई भी सदस्य बच्चे को भूख लगने पर आसानी से बोतल द्वारा ब्रेस्टमिल्क पिला सकता है.

5. माँ की अनुपस्थिति में भी उसके दूध से बच्चे को ब्रेस्टमिल्क में मौजूद एंटीबॉडी का लाभ मिलता रहता है.

6. रेफ्रिजरेशन या फ्रीजिंग की सही टेक्निक से ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी को मेंटेन रखने में मदद मिलती हैं.

7. ब्रेस्ट मिल्क को कितनी देर तक स्टोर कर सकते हैं? (How long breast milk can be stored in Hindi)

ब्रेस्ट मिल्क को कितनी देर तक सुरक्षित रूप से स्टोर किया जा सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस टेक्निक से स्टोर किया गया है. ब्रेस्ट से ताज़ा निकाला गया दूध आमतौर पर रूम टेम्प्रेचर में अधिकतम (77°F या 25°C तक) चार घंटे तक रखा जा सकता है. अगर इसे 32-39°F या 0-4°C पर सामान्य रूप से फ्रिज में रेफ्रीज़रेट किया जाए तो इसे चार दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. लेकिन अगर इसे फ्रीजर में (लगभग 5°F या -15°C पर) रखा जाए, तो यह दो सप्ताह तक भी बिना ख़राब हुए सुरक्षित रह सकता है.

लेकिन ब्रेस्टमिल्क को पंप करने के बाद स्टोर करने के लिए भी सही टेक्निक का प्रयोग करना ज़रूरी है तभी दूध बिना ख़राब हुए टिक पाएगा.

पम्पिंग के बाद ब्रेस्ट मिल्क को कैसे स्टोर करें? (How to store breast milk after pumping in Hindi)

पंप करने के तुरंत बाद, ब्रेस्ट मिल्क को एक ऐसे साफ़ स्टेरेलाइज्ड कंटेनर में स्टोर करें जिसमें टाइट ढक्कन या कैप लग सके. आप इस दूध को कितने समय में इस्तेमाल करेंगे इस अनुमान के आधार पर आप इसके लिए सही स्टोरेज टेक्निक चुनें; जैसे कि- चार घंटे के भीतर इस्तेमाल करने के लिए इसे रूम टेम्परेचर पर ही रहने दें, जबकि इससे लंबे समय के लिए रेफ्रिजरेटर में 0-4°C पर रखें और ज़्यादा लंबे समय तक के लिए फ्रिज के डीप फ्रीजर में -18°C पर स्टोर करें. कंटेनरों पर हमेशा तारीख का लेबल लगाएँ और बच्चे को पिलाते वक़्त सबसे पहले सबसे पुराने दूध का उपयोग करें. जमे हुए दूध को एक बार मेल्ट होने के बाद दोबारा न जमाएँ.

इसे भी पढ़ें : आख़िर कैसी होनी चाहिए ब्रेस्टफ़ीडिंग मॉम्स की डाइट?

ब्रेस्ट मिल्क को फ़्रिज में कैसे स्टोर करें? (How to store breast milk in the fridge in Hindi)

ब्रेस्ट पंप से निकले गए दूध को ताज़ा ही एक साफ़ एयर टाइट BPA फ्री कंटेनर में डाल दें. जमने के दौरान बर्फ बनने पर दूध फैलेगा जिसके लिए कंटेनर को पूरा न भरें और ऊपर कुछ जगह छोड़ दें. कंटेनर पर डेट का लेबल लगाएं और उसे रेफ्रिजरेटर के पीछे रखें, जहाँ टेम्परेचर लगभग 0-4°C पर एक समान बना रहे . ब्रेस्टमिल्क को फ्रिज के दरवाज़े में रखने से बचें क्योंकि वहाँ तापमान में उतार-चढ़ाव होता है. हाइजीन के लिए कंटेनर को हमेशा साफ़ हाथों से पकड़ें और दूध को धीरे-धीरे चलाएँ ताकि उसमें मौजूद फैट बच्चे को पिलाने से पहले उसमें अच्छे से मिल जाए.

ब्रेस्ट मिल्क को फ्रीजर में कैसे स्टोर करें? (How to store breast milk in the freezer in Hindi)

ब्रेस्टमिल्क को फ्रीजर में स्टोर करने के लिए एक साफ़ कंटेनर या स्टोरेज बैग में रखें. कुछ जगह खाली छोड़ते हुए कंटेनर या बैग पर तारीख का लेबल लगाएं. इस कंटेनर या बैग को फ़्रीज़र के सबसे ठंडे हिस्से में -18°C या उससे कम तापमान पर रख दें. जब आपको इसे प्रयोग करना हो तो इसे गैस पर गर्म न करके गरम पानी से भरे बर्तन में रखकर पिघलाएं.

ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के दिशानिर्देश (Guidelines for storing breast milk in Hindi)

1. ब्रेस्ट मिल्क निकालने के लिए आप मैनुअल ब्रेस्ट पंप (Manual Breast Pump) का इस्तेमाल कर सकती हैं जो प्रयोग में काफी आसान और एक कॉस्ट एफेक्टिव ऑप्शन है.

2. केवल साफ़ और स्टेरेलाइज्ड कंटेनर या स्टोरेज बैग का उपयोग करें.

3. कंटेनर या बैग पर तारीख़ का लेबल लगाएं.

4. लंबे समय तक स्टोरेज के लिए फ्रीजर में -18°C या उससे कम टेम्परेचर पर स्टोर करें.

5. कंटेनर को फ्रीजर में पीछे की ओर रखें.

6. पिघलाने के लिए गैस का इस्तेमाल न करें.

क्या ब्रेस्ट मिल्क को बॉटल में स्टोर कर सकते हैं? (Can you store breast milk in bottles with nipples in Hindi)

जी नहीं. ब्रेस्ट मिल्क को लंबे समय तक सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए निप्पल वाली बोतल में स्टोर न करें. निपल्स वाली बोतलें बच्चे को फीड कराने के लिए बनाई गई हैं, न कि ब्रेस्ट मिल्क स्टोरेज के लिए.

इसे भी पढ़ें : बेबी के लिए किस तरह की फ़ीडिंग बॉटल होती है बेस्ट?

क्या ब्रेस्ट मिल्क को स्टील के कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं? (Can we store breast milk in steel container in Hindi)

ब्रेस्ट मिल्क को स्टील के कंटेनर में स्टोर करने से बचना चाहिए और स्टोरेज के लिए विशेष रूप से बनाए गए कंटेनर या बीपीए-फ्री प्लास्टिक की बोतलों और स्टोरेज बैग में रखना चाहिए. स्टील के कंटेनर में एयरटाइट सील नहीं होती और इस वजह से दूध ख़राब हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को सेहतमंद रख सकता है मिल्क थिस्ल!

प्रो टिप (Pro Tip)

अगर आप भी एक ब्रेस्टफ़ीडिंग मॉम हैं जिसे लाइफस्टाइल, जॉब या फिर किसी मेडिकल कंडीशन के कारण ब्रेस्टमिल्क को स्टोर करने की ज़रूरत है तो आप बेझिझक ये कर सकती हैं ताकि आपके बच्चे की पोषण संबंधी ज़रूरतें ठीक से पूरी होती रहें. बस एक अच्छे एर्गोनोमिकल डिजाइन वाले एंटीकोलिक ब्रेस्ट पंप में इन्वेस्ट करें और ब्रेस्ट मिल्क का स्टोरेज आपके लिए और भी आसान हो जाएगा.

रेफरेंस

Scott H, Sweet L, Strauch L, Muller A. (2020). Expressed breastmilk handling and storage guidelines available to mothers in the community: A scoping review.

Tags

How to store breast milk after pumping in English

Manual Breast Pump With Bottle (150 ml)

Manual Breast Pump With Bottle (150 ml)

Anti Colic & BPA Free | Compact & Lightweight | Easy to hold | Easy to Clean

26273 Moms bought
₹827₹99917% Off
Rating
4.5
(359)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.