This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Cold and Cough During Breastfeeding in Hindi | क्या सर्दी-जुकाम होने पर माँ अपने बच्चे को दूध पिला सकती है?

Cold & Cough
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 21, 2026
Cold and Cough During Breastfeeding in Hindi | क्या सर्दी-जुकाम होने पर माँ अपने बच्चे को दूध पिला सकती है?
Likes13 Likes|
Read time7 min

सर्दी-जुकाम होना बहुत ही आम बात है. यह किसी को भी हो सकता है. लेकिन यही सर्दी-जुकाम तब चिंता का कारण बन जाता है जब यह स्तनपान (Breastfeeding) करवाने वाली मॉम्स को हो जाता है. ऐसे में यह सवाल उठना बहुत लाज़िमी है कि क्या सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को स्तनपान करवाना सुरक्षित है. अगर आपके भी मन में यह सवाल है, तो आपको यह आर्टिकल आपके लिए ही है.

क्या माँ से बच्चे को सर्दी-जुकाम हो सकता है? (Can your baby catch cold and cough during breastfeeding in Hindi)

अक्सर स्तनपान यानी कि ब्रेस्टफ़ीडिंग करवाने वाली मॉम्स का सवाल होता है कि क्या स्तनपान करवाने के दौरान माँ से बच्चे को सर्दी-जुकाम हो सकता है! तो इसका जवाब है- 'हाँ'. स्तनपान के दौरान माँ से बच्चे को सर्दी-जुकाम बिल्कुल हो सकता है. दरअसल, ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान बच्चा माँ के बहुत क़रीब होता है, ऐसे में माँ के छींकने या खाँसने से कोल्ड वायरस बच्चे तक आसानी से पहुँच सकता है. हालाँकि, बच्चे को सर्दी- जुकाम से बचाने के लिए स्तनपान के दौरान आपको कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए; जैसे कि-

  1. अपने हाथों को साबुन और साफ़ पानी से धोते रहें. ख़ासकर बच्चे को दूध पिलाने से पहले.

  1. अपने बच्चे को किस न करें.

  1. ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान मास्क लगा लें.

  1. हमेशा अपने पास एक रुमाल रखें और छींक या खाँसी आने पर इसका इस्तेमाल करें.

क्या सर्दी-जुकाम होने पर स्तनपान कराना सुरक्षित है? (Is it safe to breastfeed when you have a cold in Hindi)

हाँ, आमतौर पर सर्दी-जुकाम होने पर स्तनपान करवाना सुरक्षित होता है. स्तनपान से माँ और बच्चे को कई तरह के फ़ायदे होते हैं. दरअसल, ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान माँ की बॉडी एंटीबॉडीज़ प्रोड्यूस करती है, जो ब्रेस्ट मिल्क के माध्यम से बच्चे की बॉडी तक पहुँचती है. इससे बच्चे का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है.

इसे भी पढ़ें : Breastfeeding in fever| क्या बुख़ार होने पर माँ बेबी को दूध पिला सकती है?

स्तनपान के दौरान माँ को सर्दी-जुकाम से राहत देंगे ये घरेलू उपाय (Home remedies for cold during breastfeeding in Hindi)

सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत मेडिसिन लेना शुरू न करें. आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इसे दूर कर सकते हैं; जैसे कि-

1. गर्म खारे पानी से गरारे करें (Warm saltwater gargles)

गर्म नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश और सूजन कम हो सकती है. एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में कम से कम 5 से 6 बार गरारे करें. साथ ही, पानी पीने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें. पानी के अलावा, तरह पदार्थ भी पीते रहें. आप हर्बल टी को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

2. शहद और गर्म नींबू पानी (Honey and warm lemon water)

गले की खराश से राहत पाने के लिए गर्म पानी में शहद और ताज़ा नींबू निचोड़ें. माँ के साथ ही यह नुस्खा घर के अन्य सदस्यों के काम भी आ सकता है. हालाँकि, एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आप इस नुस्खे का उपयोग नहीं करते हैं. इसके अलावा, आप शहद वाली चाय (हनी टी) पी सकते हैं. इससे न सिर्फ़ आपके गले की खराश कम होगी; बल्कि आपको खाँसी से भी राहत मिलेगी.

3. नींबू, दालचीनी और शहद का मिक्सचर बनाएँ (Make a mixture of lemon, cinnamon and honey)

नॉर्मल सर्दी-जुकाम पाने के लिए आप इस नुस्खे को आज़मा सकते हैं. यह एक ऐसा उपाय है, जो आसानी से आपके किचन में मिल जाएगा. नींबू, दालचीनी और शहद को मिलाकर एक सिरप बनाएँ और इसे पी जाएँ.

4. गर्म तरल पदार्थ पिएँ (Sip warm liquids)

अपने गले को आराम देने के लिए सूप और हर्बल टी जैसी गर्म चीज़ों का सेवन करते रहें.

5. हल्दी वाला दूध पिएँ (Drink turmeric milk)

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए माँ हल्दी वाला दूध भी पी सकती हैं. हालाँकि, यह दूध सर्दियों के दिनों में पीने की सलाह दी जाती है. हल्दी वाला दूध माँ और बच्चे दोनों को सर्दी-जुकाम से बचाता है.

6. स्टीम लें (Steam inhalation)

एक कटोरे में गर्म पानी (उबलता हुआ नहीं) लें और झुकें. नमी को बनाए रखने के लिए अपने सिर पर एक तौलिया लपेट लें. कुछ मिनट तक गहरी साँस लें.

7. नेज़ल सेलाइन ड्रॉप्स (Nasal saline drops)

सेलाइन नेज़ल ड्रॉप्स या स्प्रे बंद नाक को खोलने का काम कर सकते हैं. नाक में इसकी कुछ बूँदे डालकर आप राहत पा सकते हैं.

8. गर्म सिकाई करें (Warm compresses)

अपने साइनस क्षेत्र या छाती को वॉर्म कंप्रेशन दें. यहाँ ध्यान रखें कि अगर आपका कोई इलाज चल रहा है, तो आपको यह उपाय अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

9. आराम करते रहें (Rest and take care of yourself)

जल्दी रिकवर होने के लिए ज़रूरी है कि आप दिन में थोड़ा समय अपने आराम के लिए भी निकालें. जब बेबी सो जाये तब आप भी थोड़ी देर के लिए छपकी ले लें.

इसे भी पढ़ें: खाँसी को दूर करता है सितोपलादि चूर्ण! जानें इस्तेमाल का सही तरीक़ा

प्रो टिप (Pro Tip)

स्तनपान के दौरान नॉर्मल सर्दी-जुकाम के लिए आप घरेलू नुस्खों का उपयोग कर सकते हैं. फ़र्क़ महसूस न होने पर अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

रेफरेंस

Mitchell JL. (1999). Use of cough and cold preparations during breastfeeding.

Sharma S, Hashmi MF, Alhajjaj MS, et al. (2023). Cough (Nursing).

Tags
Home remedies for cold during breastfeeding in English

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.