
सारांश
गर्भावस्था के सातवें महीने की शुरुआत होते ही आपको मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग तैयार कर लेना चाहिए. डिलीवरी डेट को ध्यान में रखकर मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग न बनाएं, क्योंकि हो सकता है कि आपको डिलीवरी डेट से पहले ही लेबर पेन शुरू हो जाए और आपको अचानक से अस्पताल में भर्ती होना पड़े. लेकिन मैटरनिटी बैग को पैक करने में जल्दबाजी न करें. इसे ठीक तरीके से पैक करें.
आपकी सुविधा के लिए इस लेख में उन तमाम चीजों का ज़िक्र किया गया है, जिनकी ज़रूरत आपको अस्पताल में पड़ सकती है.
जब आप अपना मैटरनिटी बैग तैयार करें तो उसमें अपनी सारी मेडिकल फाइलें, रिपोर्टेस, बीमा पत्र एवं एक्स- रे रखना न भूलें.
अस्पताल में आपको किसी बात से कोई परेशानी न हो, ऐसे में अपने साथ अपना गाउन अवश्य ले जाएं. ध्यान रखें गाउन के नीचे वह आपको कुछ भी नहीं पहनने देते, इसलिए अगर सर्दियाें का मौसम है, तो अपने लिए कुछ वूलेन के गाउन खरीदें, ताकि आपको ठंड न लगे.
ये हल्के हों, ताकि आपको निकालने और पहनने में आसानी हो.आपकी फिटिंग के हों और फर्श पर फिसलने वाले तो बिल्कुल न हों.
अक्सर डिलीवरी के दौरान पैर ठंडे हो जाते, हालांकि हर महिला का अनुभव अलग-अलग होता है. लेकिन फिर भी अपने बैग में गर्म ज़ुराबों की एक या दो जोड़ी अवश्य रखें. इसके अलावा गरम पानी की थैली, टोपी, गरम जैकेट या शॉल भी ज़रूर रखें.
इस दौरान साफ़-सफाई के साथ समझौता न करें, इसलिए अपने साथ टूथपेस्ट, टूथब्रश, लिप बॉम, कंघी, रबर बैंड, साबुन, सैनिटाइजर, आदि अवश्य रखें.
इस दौरान हो सकता है कि आपको पेंटी का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें फेंकना पड़े. ऐसे में अपने साथ नियमित आकार से कुछ बड़े आकार के 6-7 पेंटी रखें. वहीं अगर सिजेरियन डिलीवरी होती है तो बड़ी अंडरवियर होने से आपके घावों पर रगड़ नहीं लगेगी और आप इसे पहनने पर भी सहज महसूस करेगी.
बच्चों को फीड कराने के लिए डिलीवरी के बाद नर्सिंग ब्रा या सामान्य ब्रा रखें, ताकि यदि लगातार दूध निकल रहा हो, तो आप असहज महसूस न करें.
नवजात शिशु की त्वचा बहुत कोमल होती है, ऐसे में मौसम के अनुसार उसके लिए कपड़े के तीन या चार जोड़े अवश्य रखे लें. इसके अलावा, टोपी, जुराब और दस्ताने भी अवश्य रखें.
छोटे बच्चे कई बार बिस्तर गीला करते है, ऐसे में नीचे बिछाने और ऊपर ओढ़ने के लिए दो या तीन सूती चादर, कंबल, प्लास्टिक शीट ज़रूर रखें. माइलो ड्राईशीट आपके बिस्तर को सूखा रखने में मदद कर सकती है.
शुरुआती दिनों में आपका बच्चा अक्सर पेशाब और पॉटी करेगा, ऐसे में घर की किसी सूती और नरम कपड़े के बने हुए 12- 15 लंगोट रखें. बता दें, कपड़े से बने ये नैपकिन बच्चे की त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है. इसके अलाव नरम रुई से बने कॉटन वाइप्स भी रखना न भूलें.
शिशु को नहलाने के लिए उसका साबुन, तेल, पाउडर हेयर ब्रश, मालिश का तेल, मॉइस्चराइज़र, तौलिए आदि जैसी चीज़ें भी रखें. यहाँ देखें हमारी बेबी केयर रेंज : क्लिक करें
इसके अलावा, फोन और उसका चार्जर, एक आरामदायक तकिया, इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को रखने के लिए एक एक्स्ट्रा खाली बैग रखें. अगर गर्मियों का मौसम है तो हाथ का छोटा पंखा, नोटपैड, पेन या पेंसिल भी रखना न भूलें.
This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |