
सारांश


पेरेंट्स बनने के बाद आपको अपने बच्चे की हर सुरक्षा का ध्यान रखना होता है. पेरेंट्स की पूरी कोशिश होती है कि उनका बच्चा उनकी आँखों के सामने रहें. लेकिन यह संभव नहीं है कि आप हर ज़्यादातर समय अपने बच्चे को गोद में उठा कर घूमे. ऐसा करना आपको थका सकता है. पेरेंट्स की इन्हीं समस्याओं को समझते हुए बाज़ार में कई तरह के बेबी कैरियर लॉन्च हुए हैं, जिसमें आप अपने बच्चे को कैरी करते हुए अपने छोटे-मोटे काम कर सकते हैं. हालाँकि, बेबी कैरियर के इस्तेमाल को लेकर पेरेंट्स के मन में कई तरह के संदेह होते हैं; जैसे- बेबी कैरियर का इस्तेमाल कब करें व कब न करें, कैसे करें, कितनी देर तक करें, आदि. अगर बेबी कैरियर को लेकर आपके भी यही सवाल हैं, तो अब आप बिल्कुल भी चिंता न करें, क्योंकि इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपके साथ बेबी कैरियर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने वाले हैं.
बेबी कैरियर का उपयोग करने से आपकी लाइफ बहुत आसान हो सकती है. इसकी मदद से आप अपने बच्चे को आसानी से उठाकर कैरी कर सकते हैं. कैरियर की मदद से आप अपने बेबी के साथ आसानी से घूम सकते हैं, अपने कुछ छोटे-मोटे काम कर सकते हैं, और ख़ास बात यह है कि बेबी को उठाने में आपको ज़्यादा थकान भी महसूस नहीं होगी.
आमतौर पर बेबी के लिए कैरियर इस्तेमाल करने की सही उम्र 6 माह से शुरू होती है, क्योंकि इस उम्र तक बच्चा अपनी गर्दन और सिर को बैलेंस करना सीख जाता है. इससे पहले बेबी कैरियर का उपयोग करना सही नहीं रहता है, वरना बेबी को गर्दन में चोट लग सकती है. इसके अलावा , आप इसका इस्तेमाल 24 माह यानी कि 2 साल तक कर सकते हैं. इसके बाद बच्चे को कैरियर की ज़रूरत नहीं होती है.
ये भी पढ़े : न्यू बोर्न बेबी के लिए कैसे करें शॉपिंग? यहाँ देखें चेकलिस्ट
बेबी के लिए कैरियर ख़रीदने के दौरान आपको नीचे बताई कुछ बातों पर ग़ौर करना चाहिए.
बेबी कैरियर का डिज़ाइन ऐसा हो कि आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.
कैरियर ब्रिथेबल फैब्रिक से बना होना चाहिए, ताकि बेबी उसमें कंफर्टेबल महसूस कर सकें.
कैरियर ज़्यादा भारी नहीं होना चाहिए, वरना आपको उठाने में परेशानी महसूस होगी. साथ ही, इससे आपकी गर्दन और शोल्डर पर अनावश्यक वज़न आएगा.
बाज़ार में आपको यूँ तो कई तरह के बेबी कैरियर मिल जाएँगे, लेकिन अगर आप अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो आप माइलो प्रीमियम 3-इन-वन कंफर्टेबल और एडजस्टेबल बेबी कैरियर (Mylo Premium 3 in 1 Comfortable & Adjustable Baby Carrier) को चुन सकते हैं.
माइलो बेबी कैरियर के बारे में जानने के बाद आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि यह कैरियर बेस्ट क्यों है! तो चलिए आपको माइलो बेबी कैरियर की कुछ ख़ूबियों के बारे में बताते हैं.
इस कैरियर का डिज़ाइन एर्गोनॉमिक है, जिसका मतलब यह है कि इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. एर्गोनॉमिक डिज़ाइन में होने के कारण इससे आपकी गर्दन और कंधों पर प्रेशर नहीं आता है और यह आपकी रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें बेबी के सिर को भी बेहतर तरीक़े से सपोर्ट मिलता है.
इस बेबी कैरियर के साइज़ को आप आसानी से अपनी ज़रूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं. इस कैरियर में बेबी को बिठाने के बाद बेबी भी अपने शरीर पर कंट्रोल करना सीखता है.
इस कैरियर की ख़ास बात यह है कि इसमें बेबी के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है. यह बेबी के सिर को बेहतर तरीक़े से सपोर्ट करता है. बेबी के पैरों को कंफर्ट देने के लिए इसमें कुशन लेग ओपनिंग है. यह बच्चे की त्वचा को ज़्यादा गर्म नहीं होने देता है. इसमें 6 माह से लेकर 24 माह तक की उम्र के बच्चे को कैरी किया जा सकता है. अगर वज़न की बात करें, तो यह कैरियर बहुत ही लाइटवेट है और आप इसमें 15 किलो तक के बेबी को कैरी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप इसमें बेबी को 3 कंफर्टेबल पोजीशन- इनवर्ड फेसिंग, आउटवर्ड फेसिंग और बैक पोजीशन में कैरी कर सकते हैं.
उम्मीद है कि बेबी कैरियर से ज़ुड़े हर सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा, और अगली बार बेबी कैरियर चुनते समय आप ऊपर बताई बातों का ख़्याल रखेंगे.
हैप्पी पेरेंटिंग!
एर्गोनॉमिक डिज़ाइन और कंफर्टेबल फिट के साथ अपने बेबी को आसानी से कैरी करें, बिना थकान के.

Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Baby Pram for Toddlers & Kids | 3 Point Safety Harness | 360° Front Wheel Swivel| Umbrella Fold




Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |