
बच्चों को खिलौने बहुत पसंद होते हैं. रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए उसका ध्यान किसी प्यारे से छोटे खिलौने पर लगा देना, सबसे अच्छे तरीकों में से एक होता है. बच्चों के खिलौने अक्सर चमकीले, सुरक्षा को ध्यान में रखकर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री से बनाए गए होते हैं. दुनिया भर में प्लश बॉल सबसे लोकप्रिय खिलौनों में से एक है जिसे माता-पिता अपने बच्चों के लिए खरीदते हैं.
प्लश एक इतना नरम कपड़ा होता है कि जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. प्लश बॉल, बहुत अच्छी गुणवत्ता वाले प्लश के कपड़े से और अक्सर मशीन से बनाई गई एक नरम गेंद होती है.
ज्यादातर विशेषज्ञ मानते हैं कि 6 महीने के बच्चों का प्लश बॉल से खेलना सुरक्षित होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस उम्र में बच्चे खुद से बैठने लगते हैं और गेंद जैसी छोटी चीज़ों को पकड़ने और उनसे खेलने का हुनर सीख जाते हैं.
बच्चों के लिए खासतौर पर बनाई गईं कुछ प्लश बॉल में अंदर से बजने की आवाज और बाहर से अलग-अलग बनावट होती है. ये आपके बच्चे के लिए हाथ और आंखों का तालमेल, और स्पर्श को महसूस करने की क्षमता को विकसित करने में मददगार हो सकता है. बॉल चुनते समय ध्यान रखें कि वह नरम और हल्की हो, ताकि अगर गलती से बच्चा इसे अपने ऊपर गिरा ले, तो उसे चोट न लगे.
बच्चे के नरम प्लश बॉल के साथ खलने से उनकी आंखों और हाथों का तालमेल और मोटर-स्किल विकसित होती हैं. यह उनके बुद्धि के विकास में भी मदद कर सकता है क्योंकि इससे वे रंगों, आकारों, और बनावट को पहचानना सीखते हैं. इसके साथ ही, प्लश बॉल के साथ खेलना बच्चे के लिए शांत और खुश करने वाली ऐक्टिविटी भी होती है. अगर आपके बच्चे को नींद की दिक्कत है, तो प्लश बॉल से कुछ मिनट खेलने से यह ठीक हो सकता है क्योंकि बच्चा प्लश बॉल से खेलकर थक जाएगा. ये गेंद छोटे बच्चों के साथ खेलने वाले बड़े बच्चों या भाई-बहनों के बीच तालमेल बनाने के लिए भी अच्छी होती हैं. माता-पिता या बड़े भाई-बहन बच्चे की तरफ गेंद लुढ़काकर उन्हें खिलखिलाते हुए देख सकते हैं. बच्चे की खिलखिलाहट खुशी और सकरात्मकता से भरी होती है, इसलिए इससे निश्चित तौर पर परिवार में सबका मन खुश होगा.
नहीं, बच्चे के नरम प्लश बॉल से खेलने में सुरक्षा की कोई चिंता नहीं होती है. प्लश बॉल नरम कपड़े की बनी होती हैं और छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित होती हैं. प्लश बॉल खरीदते समय यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि आप एक अच्छी कंपनी की बॉल लें. नकली सामान खरीदना खतरनाक हो सकता है और आप अपने बच्चे को चोट पहुंचाना नहीं चाहेंगे.
आपके बच्चे के बड़े होने के साथ-साथ उसका दिमाग भी विकसित होता है और वह अपने आसपास के बारे में जागरूक हो जाता है. बच्चे की बुद्धि के विकास के लिए खेलना बहुत जरूरी है. खेलने से उसको अपने आसपास और दुनिया के बारे में जानने में मदद मिलती है.
अपने बच्चे की बुद्धि के विकास के लिए खेल, सबसे अच्छे तरीकों में से है. सॉफ़्ट प्लश बॉल से खेलने से आपके बच्चे की इंद्रियों के साथ-साथ उसके भीतर कारण और प्रभाव के बारे में जल्दी सीखने में मदद मिलती है. प्लश बॉल बजती भी हैं, जिससे बच्चे बहुत कम उम्र में आवाज को पहचानना और समझना सीख जाते हैं. सॉफ़्ट प्लश बॉल आपके बच्चे के चबाने में भी सुरक्षित होती है. इससे उसके मुंह का विकास होता है. प्लश बॉल को नियमित तौर पर धोना और उन्हें नुकसान पहुचाने वाले बैक्टीरिया से बचाकर रखना जरूरी होता है.
इसलिए, अगर माता-पिता अगर अपने बच्चे के लिए ऐसा खिलौना चाहते हैं जिससे बच्चे को सीखने-समझने में मदद मिले, तो सॉफ़्ट प्लश बॉल एक बढ़िया विकल्प है!
ऐसी बहुत सारी जगहें हैं जहां से आप अपने बच्चे के लिए नरम प्लश बॉल खरीद सकते हैं, लेकिन जो दुकानें खासतौर पर बच्चों के सामान बेचती हैं वो इसके लिए संभवत: सबसे अच्छी जगह होती हैं. इस तरह से आप निश्चिंत हो सकते हैं कि गेंद नरम कपड़े से बनी है और खिलौने की सुरक्षा से जुड़े सभी ज़रूरी मानकों को यह पूरा करती है. आप एक अच्छे ब्रांड से प्लश बॉल के साथ-साथ और भी तरह-तरह के खिलौने घर बैठे आराम से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.
बाजार में, बहुत तरह की सॉफ़्ट प्लश बॉल उपलब्ध हैं जो बच्चों के लिए सुरक्षित होती हैं. फिर भी इसे खरीदने से पहले रिसर्च करना महत्वपूर्ण होता है. हमेशा बॉल ऐसी लेनी चाहिए जो नॉन-टॉक्सिक सामान से बनी हो और जिसमें मुंह में फंस सकने वाले छोटे रेशे न हों. सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाली बॉल खोजने के बाद माता-पिता, अपने बच्चे को इससे खेलने देने के बारे में निश्चिंत हो सकते हैं. प्लश बॉल बच्चों के सबसे पसंदीदा खिलौनों में से एक होती हैं. जिनके मन में सवाल है कि उनके बच्चों के लिए सॉफ्ट प्लश बॉल खरीदना सुरक्षित है या नहीं, उनके लिए इस सवाल का जबाब है, हां!




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |