This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Pregnancy Test After Sex in Hindi | सेक्स के कितने दिन बाद करें प्रेग्नेंसी टेस्ट?

Pregnancy Tests
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Pregnancy Test After Sex in Hindi | सेक्स के कितने दिन बाद करें प्रेग्नेंसी टेस्ट?
Likes5 Likes|
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • अनप्रोटेक्टेड सेक्स के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना सही नहीं है क्योंकि ओव्यूलेशन, फर्टिलाइज़ेशन और इंप्लांटेशन की पूरी प्रक्रिया में 6 से 10 दिन का समय लगता है.
  • प्रेग्नेंसी टेस्ट किट यूरिन में एचसीजी हार्मोन को ट्रेस करती है, इसलिए सेक्स के कम से कम 10 दिन बाद या पीरियड मिस होने के बाद टेस्ट करना सबसे सटीक होता है.
  • होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट सुबह की पहली यूरिन से सबसे अच्छे रिज़ल्ट देती है; चीनी, ब्लीच, सिरका या टूथपेस्ट जैसे घरेलू तरीके 100% भरोसेमंद नहीं माने जाते.
  • कौन-सी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट सबसे सटीक रिज़ल्ट देती है? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

बेबी प्लान कर रहे अधिकतर कपल्स अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बाद इस बात को जानने की जल्दबाज़ी में रहते हैं कि प्रेग्नेंसी हुई या नहीं और तुरंत ही प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ले आते हैं. लेकिन अक्सर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि सेक्स के कितने दिन (sex ke kitne din bad pregnancy test kare) के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट का यूज़ करना चाहिए. सच्चाई ये है कि अगर आप समय से पहले टेस्ट किट का यूज़ करेंगे तो शायद आपको सही रिज़ल्ट ना मिल पाये. आइये जानते हैं सेक्स के बाद (when to take pregnancy test after sex) प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करें.

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सही समय कब होता है? (When is the best time to take a pregnancy test in Hindi)

कोई भी महिला अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने के बाद तुरंत प्रेग्नेंट नहीं होती है. प्रेग्नेंसी का पहला चरण ओव्यूलेशन यानि कि ओवरीज़ में एग बनना है. इसके बाद फर्टिलाइज़ेशन यानि कि फ़ेलोपियन ट्यूब्स में अंडे का स्पर्म के साथ मिलन और फिर अंत में इंप्लांटेशन यानि कि फर्टिलाइज्ड एग का यूट्रस तक ट्रेवल करते हुए आना और उसकी अंदरूनी सतह में जाकर चिपक जाने की प्रक्रिया से है. अगर यह पूरी प्रोसेस सही तरह से हो जाए तो इसके बाद यही फर्टिलाइज्ड एग यूट्रस के अंदर विकसित होकर शिशु का आकार लेने लगता है. इसी को एक कंफर्म्ड प्रेग्नेंसी कहा जाता है और इस प्रक्रिया में 6 से 10 दिन तक का समय लगता है.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?

इंप्लांटेशन होते ही शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं जिनमें से एक है एचसीजी का तेज़ी से बढ्ना (HCG) जिसे प्रेग्नेंसी हार्मोन भी कहा जाता है. बढ़े हुए एचसीजी को यूरिन और ब्लड के जरिये ट्रेस किया जा सकता है. प्रेग्नेंसी किट में डाले गए यूरिन सेंपल में एचसीजी (hormone human chorionic gonadotropin) को ट्रेस करके ही प्रेग्नेंसी का पता चलता है.

अब आप समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी टेस्ट किट कैसे काम करती है और सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए (pregnancy test after sex) आपको कम से कम 10 दिन रुकना चाहिए ताकि एचसीजी लेवल इतना बढ़ जाए कि टेस्ट किट से सही रिजल्ट्स मिल सकें. हालाँकि, अगर आप अपने पीरियड मिस होने के बाद इस टेस्ट का प्रयोग करें तो इसके रिजल्ट्स और अधिक सटीक आएँगे.

इसे भी पढ़ें : जब दिखने लगे ये लक्षण तो तुरंत करवा लें प्रेग्नेंसी टेस्ट

प्रेग्नेंसी टेस्ट कैसे करें? (How to do pregnancy test in Hindi)

अब बात करते हैं कि घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किस किस तरह से किये जा सकते हैं. इसके कुछ घरेलू तरीके भी हैं लेकिन सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं. आइये जानते हैं इसे प्रयोग करने का सही तरीका.

होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट (Home pregnancy test kit)

इसके लिए सुबह के पहली यूरिन का सैंपल एक साफ़ कप में लेना चाहिए जिसमें एचसीजी की मात्रा सर्वाधिक होती है. फिर किट में दिये गए ड्रोपर की मदद से यूरिन की कुछ बूंदें स्लाइड में डालें और कुछ मिनट तक इंतज़ार करें. इस दौरान स्लाइड से छेड़छाड़ या हिलाने डुलाने की कोशिश न करें. कुछ ही देर में स्लाइड में एक या दो लाल रंग की धारियाँ दिखाई देने लगेंगी. किट में दिये गए निर्देश के अनुसार आप इससे टेस्ट के पॉजिटिव या नेगेटिव रिज़ल्ट पहचान सकते हैं.

इसके अलावा प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए कुछ घरेलू तरीकों का भी प्रयोग किया जाता है हालाँकि इनकी विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता. ऐसे कुछ प्रचलित तरीकों में से पहला है

चीनी से प्रेग्नेंसी का पता लगाना (Sugar pregnancy test)

आपको सुनकर अजीब लगेगा लेकिन चीनी के प्रयोग से आप यूरिन में एचसीजी का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आप एक साफ़ काँच की कटोरी में दो से तीन चम्मच चीनी लें और फिर अपनी यूरिन को चीनी की इस कटोरी में लगभग आधा भर दें. अब 10 मिनट इंतज़ार करें और अगर अब भी चीनी न घुले तो आपका रिज़ल्ट पॉजिटिव माना जाएगा.

ब्लीच से करें प्रेग्नेंसी टेस्ट (Bleach pregnancy test)

इस घरेलू टेस्ट के लिए सादा ब्लीच लें जिसमें किसी तरह की कोई खुशबू या क्लोरीन मिला हुआ न हो. किसी खुली जगह पर दस्ताने और मास्क पहनने के बाद एक साफ़ कप में 1 कटोरी ब्लीच लें और एक दूसरे साफ़ कप में अपनी यूरिन लें. अब करीब आधा कप यूरिन को ब्लीच वाले कप में डाल दें. प्रेग्नेंसी होने पर इस मिक्स्चर में तेज़ बुदबुदाहट होगी और तुरंत बबल बनने शुरू हो जाएँगे.

सफ़ेद सिरके से प्रेग्नेंसी टेस्ट (Vinegar pregnancy test)

सफ़ेद सिरका जो कि आमतौर पर हमारी किचन में होता है उसे भी आप प्रेग्नेंसी टेस्ट के घरेलू तरीके के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए एक साफ़ कटोरी में आधा कप सिरका लें और उतनी ही मात्रा में अपनी यूरिन इसमें मिलाएँ. 5 मिनट के अंदर ही अगर आपको इसके रंग में बदलाव दिखाई दे तो समझ जाएँ कि आपके टेस्ट का रिज़ल्ट पॉजिटिव है.

टूथपेस्ट से प्रेग्नेंसी चेक करें (Toothpaste pregnancy test)

कई लोग घर में उपलब्ध टूथपेस्ट को भी प्रेग्नेंसी की जाँच के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए आप दो चम्मच सफ़ेद टूथपेस्ट को एक साफ़ बाउल में डालें और फिर एक अलग कंटेनर में अपनी यूरिन ले कर इसे भी टूथपेस्ट के कप में डाल दें. अगर कोई रिएक्शन ना हो तो टेस्ट का नतीजा नेगेटिव है लेकिन अगर टूथपेस्ट का कलर नीला होने लगे या उसमें झाग बनने लगे तो आपके लिए खुशखबरी हो सकती है.

अब आप ये जानना चाहेंगे कि इन घरेलू टेस्ट के तरीकों का प्रयोग सेक्स के कितने दिन बाद( sex ke kitne din bad pregnancy test kare) करना चाहिए. तो बाज़ार वाले होम प्रेग्नेंसी किट की तरह ही घरेलू प्रयोग के लिए भी आपको सेक्स के बाद (pregnancy test after sex) 6-10 दिन का इंतज़ार करना चाहिए.

क्या होम प्रेग्नेंसी टेस्ट सटीक होते हैं? (How accurate are home pregnancy tests in Hindi)

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के ये घरेलू तरीके उस समय से प्रयोग किए जाते रहे हैं जब मार्केट में टेस्ट किट नहीं मिलते थे. ये घरेलू तरीके 100% भरोसेमंद नहीं हैं और ना ही इनका कोई वैज्ञानिक आधार है.

याद रखें कि होम टेस्ट किट का प्रयोग सेक्स के (when to take pregnancy test after sex) कम से कम 10 दिन बाद ही करना चाहिए और सुबह की पहली यूरिन से अपना सेंपल निकालें ताकि आपको सटीक रिज़ल्ट मिलें.

डॉक्टर से कब करें परामर्श? (When to visit the doctor to confirm pregnancy in Hindi)

होम प्रेग्नेंसी किट के नतीजे पॉजिटिव मिलने पर तुरंत अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए जो आमतौर पर ब्लड टेस्ट के माध्यम से इसे रीकंफर्म करेंगे ताकि आपको सभी ज़रूरी एहतियात, खान-पान और मेडिकल कंसल्टेशन से जुड़ी जानकारी दी जा सके.

प्रो टिप (Pro Tip)

बेबी प्लान करते हुए खुशखबरी का इंतज़ार करना वाकई थोड़ा मुश्किल है लेकिन सेक्स के बाद टेस्ट किट के यूज़ में (pregnancy test after sex) जल्दबाज़ी ना करें वरना आपको सटीक रिज़ल्ट नहीं मिलेगा. बेहतर यही होगा कि आप पीरियड्स मिस होने का इन्तजार करें.

रेफरेंस
1. Chard T. (1992). Pregnancy tests: a review. Hum Reprod.

2. Ralph LJ, Foster DG, Barar R, Rocca CH. (2022) Home pregnancy test use and timing of pregnancy confirmation among people seeking health care.

3. Kennedy CE, Yeh PT, Gholbzouri K, Narasimhan M. (2022). Self-testing for pregnancy: a systematic review and meta-analysis.

Tags

Pregnancy test in English, Pregnancy test in Tamil, Pregnancy test in Telugu, Pregnancy test in Bengali

बेबी प्लान कर रही हर मॉम-टू-बी की भरोसेमंद साथी

सही समय पर सटीक रिज़ल्ट पाने के लिए चुनें एक भरोसेमंद होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, जो आपकी खुशखबरी की पहली पुष्टि बने.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.