This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

शिशु का वज़न बढ़ाने में बेहद कारगार है ये प्राकृतिक उपाय

Caring for your Newborn
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
शिशु का वज़न बढ़ाने में बेहद कारगार है ये प्राकृतिक उपाय
Likes1.6K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • नवजात शिशु का सामान्य वज़न ढाई से चार किलो होता है; इससे कम वज़न वाले शिशु को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है ताकि उसका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके।
  • जन्म से छह महीने तक मां का दूध अमृत समान है क्योंकि इसमें एंटीबॉडी होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं; कम वज़न वाले शिशु को हर दो घंटे में स्तनपान कराएं।
  • कंगारू केयर यानी स्किन-टू-स्किन टच, पर्याप्त नींद (दिन में बीस घंटे), तापमान नियंत्रण और मौसम अनुकूल कपड़े शिशु के वज़न बढ़ाने में बेहद कारगार उपाय हैं।
  • क्या आप अपने शिशु के दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती हैं? Explore our LactoMama Lactation Granules designed to boost breast milk supply naturally for your little one's growth.
Increase Breast Milk Supply with LactoMama ™ Lactation Granules - 300g - Pack of 1 | Elaichi
Increase Breast Milk Supply with LactoMama ™ Lactation Granules - 300g - Pack of 1 | Elaichi
Rating4.5
100% Baby Safe Massage Oil - 200ml
100% Baby Safe Massage Oil - 200ml
Rating4.4
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Rating4.4

शिशु के जन्म के बाद हर माता-पिता की यही ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा स्वस्थ और हेल्दी रहें. साथ ही साथ उसकी वजन व लंबाई भी सही तरीके से बढ़ती रहें. वैसे तो शिशु के पहले तीन साल बेहद महत्वपूर्ण होते है, क्योंकि इस दौरान शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास तीव्र गति से होता है. बता दें, नवजात शिशु का वजन ढाई किलों से चार किलो के करीबन सही माना जाता है. परंतु, अगर जन्म के वक्त बच्चे का वजन ढाई किलों से कम होता है तो इसका मतलब है कि आपका शिशु कमज़ोर है और उसे विशेष देखभाल की आवश्यकता है. क्योंकि, इस वक्त अगर शिशु के विकास पर ब्रेक लग जाएं तो फिर यह क्षति जिंदगीभर कभी पूरी नही हो पाएगी. लेकिन, इन टिप्स को अपनाकर आपको अपने शिशु के वजन को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

  • अमृत है मां का दूध

जन्म से लेकर छह महीने तक शिशु के विकास के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है. मां के दूध में एंटीबॉडी नामक एक प्रोटीन होता है जो शिशु के शरीर को कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. दरअसल, छोटे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत नहीं होती. जिस वजह से वो खुद एंटी बॉडी नही बना पाते है. परंतु, जैसे- जैसे वह बड़ा होता है उसका इम्यून सिस्टम पूर्ण रूप से विकसित होने लगता है. इसके अलावा, कम वज़न वाले बच्चों के फेफड़े पूरी तरह से विकसित नही होते है. ऐसे में उन्हें दूध पीने में बहुत अधिक परेशानी होती है. ऐसे में आपको शिशु को दूध पिलाने के लिए धैर्य रखने की आवश्यकता होती है और आपको उसे बार-बार दूध पिलाने की कोशिश करनी चाहिए. क्योंकि, अगर आपका बच्चा एक बार दूध पीना सीख जाएगा तो वो आसानी से स्तनपान करेगा. वहीं, अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपका शिशु स्तनपान नही कर रहा है तो मां को अपना स्तनदूध एक साफ और उबले हुए कप में निकालकर शिशु को रूई या चम्मच की सहायता से पिलाना चाहिए. वहीं, जब तक आपके शिशु का वज़न सामान्य नही होता तब तक उसे हर दो घंटे में दूध पिलाते रहे.

  • तापमान नियंत्रित

कम वजन वाले नवजात शिशुओं को अपने शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में बेहद दिक्कत आती है. क्योंकि अगर शरीर का तापमान नियंत्रित न हो तो उन में संक्रमण होने का ख़तरा बढ़ जाता है. ऐसे में आवश्यक है कि शिशु के शरीर के तापमान को कृत्रिम तरीकों से नियत्रिंत किया जाएं.

  • पर्याप्त नींद

स्तनपान के साथ पर्याप्त नींद शिशु के विकास के लिए बेहद लाभदायक है. दरअसल, नवजात शिशु दिन में कम से कम बीस घंटे सोता है, जिसकी वजह से उसके शरीर में उत्तको, मांसपेशियों का विकास होता है. इसके अलावा, उसके वजन में भी परिवर्तन आता है.

शिशु का वज़न बढ़ाने के लिए बेहद कारगार है ये टिप्स

  • जन्म के बाद शिशु को मां के संपर्क में रखना बेहद ज़रूरी होता है. क्योंकि, इससे बच्चे का तापमान हमेशा संतुलित रहता है.
  • डिलवरी के बाद मां और शिशु दोनों को मौसम के अनुकूल कपड़े पहनने चाहिए. जैसे गर्मियों मे सूती और सर्दियों में ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें.
  • बच्चे को जिस कमरे में रखें, वो साफ़-सुथरा औऱ गर्म होना चाहिए.
  • शिशु को डॉक्टर की सलाह के बिना न नहलाए. इसके अलावा, शिशु को ज्यादा देर तक बिना कपड़ों के न रखें.

कंगारू केयर

  • कम वज़न वाले बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए आप कंगारू केयर का सहारा ले सकती है. इसमें शिशु को स्किन-टू-स्किन टच देना होता है. ऐसे में मां को सोते वक्त अपने बच्चे को अपने पेट के ऊपर सुलाना होता है. जिससे शिशु का संपर्क मां की त्वचा से रहता है और इससे उसके शरीर का तापमान भी नियत्रिंत रहता है.

Trending Articles

व्रत में क्या खाना चाहिए | pregnancy me kamar dard ka ilaj | बच्चों के दस्त ठीक करने के देसी घरेलू उपाय | pregnancy me weight na badna

Popular Articles

monkeypox in hindi | बच्चों का पेट साफ करने की दवा | बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की विधि | placenta previa in hindi

नन्हे शिशुओं की माँओं की पहली पसंद

शिशु के वज़न और विकास के लिए माँ का दूध और मालिश - ये उत्पाद आपकी मदद करेंगे।

Increase Breast Milk Supply with LactoMama ™ Lactation Granules - 300g - Pack of 1 | Elaichi

Increase Breast Milk Supply with LactoMama ™ Lactation Granules - 300g - Pack of 1 | Elaichi

100% Natural Ingredients | Improves Lactation | Clinically Tested | Rich in Vitamins, Minerals, Iron & Calcium

191146 Moms bought
₹499₹69929% Off
Rating
4.5
(1000)
100% Baby Safe Massage Oil - 200ml

100% Baby Safe Massage Oil - 200ml

Improves Complexion & Skin Tone | Moisturizes & Nourishes Skin | Aids in Sun Protection | Made Safe Australia Certified

19738 Moms bought
₹199₹44956% Off
Rating
4.4
(262)
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Dermatologically Tested | Made Safe Certified | Nourishes Skin | Strengthens Immunity | Ayurvedic Preparation

11622 Moms bought
₹399₹49920% Off
Rating
4.4
(379)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.