This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Weight Loss During Breastfeeding in Hindi | क्या ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटाना सुरक्षित है?

Weight Loss
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
Weight Loss During Breastfeeding in Hindi | क्या ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटाना सुरक्षित है?
Likes52 Likes|
Read time11 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान धीरे-धीरे वज़न घटाना सुरक्षित है, लेकिन तेज़ी से वज़न कम करने से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है और बच्चे के पोषण में कमी आ सकती है.
  • कैलोरी इंटेक, हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, स्ट्रेस और जेनेटिक फ़ैक्टर्स ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटने को प्रभावित करते हैं और हर माँ में अलग-अलग असर दिखाते हैं.
  • डिलीवरी के बाद कम से कम 6 सप्ताह रुकें, न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स लें, हाइड्रेटेड रहें, हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें और डिमांड पर ब्रेस्टफ़ीडिंग जारी रखें.
  • पोस्टपार्टम वेट लॉस को आसान कैसे बनाएँ? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Rating4.8

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को अपने वज़न बढ़ने की चिंता होती है. हालाँकि, डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं का वज़न अपने आप कम होने लगता है, तो वहीं कुछ महिलाओं को वज़न घटाने के लिए मशक़्क़त करनी पड़ती है. अगर आप भी डिलीवरी के बाद या ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको हर वह महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटाने के दौरान आपको ध्यान में रखना चाहिए.

क्या ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न कम करना सुरक्षित है? (Is losing weight while breastfeeding safe in Hindi)

इससे पहले कि हम ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न घटाने के बारे में बात करें, पहले यह जान लेते हैं कि ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न अपने-आप कैसे कम होता है. ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न का घटना (Weight Loss During Breastfeeding in Hindi) हर माँ की परस्थितियों के आधार पर फ़ायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है. अगर स्तनपान कराते हुए आपका वज़न दौरान धीरे-धीरे घट रहा है तो यह प्रेग्नेंसी के बाद एक फिट बॉडी की तरफ वापस जाने और मोटापे तथा टाइप 2 डायबिटीज जैसी हेल्थ प्रॉब्लम के रिस्क को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. वहीं यदि वज़न तेज़ी से या बहुत ज़्यादा घटने लगे तो तो इससे ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन में कमी आ सकती है जिससे बच्चे के लिए पर्याप्त पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी. हालाँकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न को कम किया जा सकता है.

आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनसे ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न (Weight Loss During Breastfeeding in Hindi) गिरने लगता है.

ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान किन कारणों से प्रभावित होता है वज़न? (Factors that affect weight loss during breastfeeding in Hindi)

नयी माँ की जिंदगी में शिशु के आने के बाद आने वाले कई बदलाव ही वज़न घटने का कारण होते हैं; जैसे कि-

1. कैलोरीज़ का सेवन (Caloric intake)

ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन के लिए एक्सट्रा एनर्जी की आवश्यकता होती है, जिस कारण मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और इससे ज़्यादा कैलोरी बर्न होने लगती हैं और वेट घटने लगता है.

2. हार्मोन्स में बदलाव होना (Hormonal changes)

ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान बनने वाले हार्मोन जैसे प्रोलैक्टिन भूख में कमी लाते हैं जिससे कुछ महिलाओं की खाने की इच्छा में कमी आ जाती है.

3. नींद की कमी (Sleep deprivation)

बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ का रात का नॉर्मल स्लीप पैटर्न ख़राब हो जाता है और कम सोने के कारण हार्मोनल बैलेंस में गड़बड़ी आ जाती है. इससे ग्रेलिन (ghrelin) और लेप्टिन (leptin) जैसे एपेटाइट रेगुलेटिंग हार्मोन डिस्टर्ब हो सकते हैं. इसके अलावा कई बार थकी हुई माँ संतुलित भोजन के बजाय शॉर्ट और क्विक मील्स खा कर अपनी भूख मिटाती है जिससे वज़न घटने लगता है.

4. स्ट्रेस और इमोशनल हेल्थ (Stress and emotional well-being)

नींद की कमी से होने वाली थकान और चिड़चिड़ाहट से स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है जिससे भूख में कमी आना या मील स्किप करने के कारण भी वेट लॉस हो सकता है.

5. जेनेटिक कारण (Genetic reason)

ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वेट कम होना जेनेटिक फ़ैक्टर्स पर भी निर्भर करता है. जैसे हाई मेटाबॉलिक रेट के कारण कैलोरी बर्न करने की अच्छी क्षमता, बॉडी की फैट स्टोरेज टेंडेंसी जिससे बॉडी के कुछ हिस्सों से वज़न घटाना आसान होना और जेनेटिक फ़ैक्टर्स जिनसे शरीर का मसल मास और बॉडी कंपोजिशन तय होता है.

अब बात करते हैं कि अगर आप स्तनपान के दौरान वज़न घटाना चाहती हैं तो इसकी शुरुआत आपको कब से करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: प्रसव के बाद वज़न घटाने के 7 असरदार तरीके

ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान आप कब से वज़न घटा सकते हैं? (How soon can you start weight loss during breastfeeding in Hindi)

बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर दोबारा कुछ परिवर्तनों से गुजरता हुआ अपने स्वाभाविक शेप में आता है और इसलिए जल्दबाज़ी न करते हुए इन फ़ैक्टर्स को ध्यान में रखना चाहिए.

  • डिलीवरी के बाद बॉडी को ठीक होने का समय दें जिसके लिए कम से कम पहले 6 सप्ताह तक रुकें.

  • आपकी दूसरी प्राथमिकता है बच्चे के लिए पर्याप्त ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन. तेजी से वज़न घटने पर मिल्क प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें.

  • अपने एनर्जी लेवल, हंगर क्यूज़ (hunger cues) और ओवर ऑल हेल्थ पर ध्यान दें और जब आप एनेर्ज़ेटिक महसूस करें तो धीरे-धीरे हल्के व्यायाम से शुरुआत करें.

  • अपने वेट लॉस के प्रयासों को धीरे-धीरे बढ़ाएँ जिससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ और मिल्क प्रोडक्शन में कमी ना आए. हर हफ़्ते धीरे-धीरे लगभग 1-2 पाउंड वज़न कम करना एक हेल्दी टारगेट है.

  • खुद को हाइड्रेटेड रखें ख़ासकर अगर आप ब्रेस्टफ़ीड करा रही हैं तो. वेट लॉस और फ़ीडिंग दोनों के लिए हाइड्रेटेड रहना ज़रूरी है.

  • इस बात को न भूलें कि अभी-अभी आपका शरीर बड़े परिवर्तन से गुज़रा है इसलिए सेल्फ केयर पर पूरा ध्यान दें जिसके लिए हेल्दी और न्यूट्रिशस डाइट लें जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Weight Loss After C-Section Tips in Hindi | डिलीवरी के बाद कैसे करें वज़न कम?

ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान वज़न कैसे कम करें? (How to lose weight during breastfeeding in Hindi)

डिलीवरी के कुछ समय के बाद जब आपका शरीर स्टेबल लगने लगे और आप वेट लॉस के लिए ख़ुद को तैयार महसूस करें तो लाइफ स्टाइल में बदलाव से जुड़े कुछ खास तरीके अपनाकर आप अपने वेट लॉस टारगेट को एक बूस्ट दे सकते हैं; जैसे कि-

1. न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स का सेवन करें (Focus on nutrient-dense foods)

स्तनपान के दौरान हेल्दी और न्यूट्रिशस डाइट से न केवल आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी; बल्कि धीरे-धीरे और स्थायी रूप से वेट लॉस में मदद मिलेगी. फल, सब्जियाँ, होलग्रेन, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन आपके बच्चे के पोषण के लिए आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और एनर्जी देता है और इससे अनावश्यक फूड क्रेविंग्स भी कंट्रोल में रहती हैं. साथ ही इससे ब्रेस्टमिल्क की पर्याप्त आपूर्ति भी बनी रहती है. हाई फाइबर फूड से डाइज़ेशन अच्छा रहता है जो वेट लॉस के लिए भी ज़रूरी है.

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips While Breastfeeding in Hindi | स्तनपान के दौरान वज़न कम करने के टिप्स

2. हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated)

स्तनपान के दौरान अच्छे से हाइड्रेटेड रहना वेट लॉस को आसान बना देता है. पानी कई सारी मेटाबॉलिक प्रोसेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और ज़्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. हाइड्रेशन से फाल्स हंगर क्यूज़ (false hunger cues) भी नहीं होते और बच्चे के लिए मिल्क प्रोडक्शन में भी मदद मिलती है.

3. फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें (Incorporate physical activity)

स्तनपान के दौरान धीरे-धीरे फिजिकल एक्टिविटी को अपने रूटीन में शामिल करें जिससे स्थायी रूप से वज़न घटाने में मदद मिलेगी. इसके लिए ब्रिस्क वॉक, पोस्ट पार्टम योगा या हल्के फुल्के एरोबिक्स से शुरुआत करें. ज़्यादा थकाने वाली भारी एक्सरसाइज़ ना करें क्योंकि इससे मिल्क प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: Postpartum Diet Plan in Hindi | प्रेग्नेंसी के बाद वज़न घटाने में काम आएगी इस तरह की डाइट

4. ब्रेस्टफ़ीडिंग करवाते रहें (Breastfeed on demand)

बच्चे की डिमांड पर उसे दूध पिलाते रहें जो पोस्टपार्टम पीरियड में ख़ास तौर से वेट लॉस में मदद करता है. बार-बार दूध पिलाने से जहाँ ब्रेस्ट में पर्याप्त दूध बनता रहता है वहीं अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती हैं, जिससे धीरे-धीरे वज़न घटाने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Post Pregnancy Weight Loss Tips in Hindi| प्रेग्नेंसी के बाद वज़न कम करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

प्रो टिप (Pro Tip)

डिलीवरी के बाद वेट लॉस के लिए हमेशा एक बैलेंस अप्रोच अपनाएँ. इस दौरान जहाँ आपका रिप्रोडक्टिव सिस्टम और हार्मोन्स अपनी सामान्य अवस्था में आने की प्रोसेस में हैं. वहीं, ब्रेस्ट में बच्चे के लिए पर्याप्त दूध बनना भी ज़रूरी है. इस सब के लिए सेल्फ केयर और हेल्दी खाने को अपनी प्रायोरिटी बनाएँ. हमेशा याद रखें कि धीरे-धीरे वज़न घटाना आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए अधिक सुरक्षित और स्थायी होगा. पोस्टपार्टम के इस नाजुक दौर में पूरा आराम, पर्याप्त न्यूट्रिशन और ख़ुद की देखभाल को प्राथमिकता दें.

रेफरेंस

1. Lambrinou CP, Karaglani E, Manios Y. (2019). Breastfeeding and postpartum weight loss.

2. Sámano R, Martínez-Rojano H, Godínez Martínez E, Sánchez Jiménez B, et al. (2013). Effects of breastfeeding on weight loss and recovery of pregestational weight in adolescent and adult mothers.

3. Tahir MJ, Haapala JL, Foster LP, Duncan KM, Teague AM, et al. (2019). Association of Full Breastfeeding Duration with Postpartum Weight Retention in a Cohort of Predominantly Breastfeeding Women. Nutrients.

Tags
Weight loss during breastfeeding in English

नयी माओं की पोस्टपार्टम रिकवरी में भरोसेमंद साथी

स्तनपान के दौरान सही पोषण और सेल्फ केयर प्रोडक्ट्स आपको धीरे-धीरे फिट होने में मदद कर सकते हैं.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3268 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(83)
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles

5630 Moms bought
₹76₹794% Off
Rating
4.8
(117)
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Reviews by Mylo Moms

  • Bought when Mother of 1 Month Old BabyFilled starFilled starFilled starFilled starFilled star

    I recommend this product to everyone

    worked for me, increae in energy levels

    image

  • Bought when Mother of 5 Months Old BabyFilled starFilled starFilled starFilled star

    Excellent product quality

    When my baby turned 5 months old, I suddenly felt that my milk supply was decreasing. That’s when I ordered Lacto Mama, and I could feel a difference within a week. The product is good.also taste was good 👍

    image

  • Bought when Mother of 1 Month Old BabyFilled starFilled starFilled starFilled starFilled star

    flavour bhaut acha hai

    mere ko aaj hi Mila hai but test acha hai ummid karti hu kaam bhi acha kare ga....

    image

Questions about this article

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Mere EK hi nipple main milk AA raha h

  • Asked when Mother of 16 Days Old Baby

    Mera pet bahut jyada Nikla ISI kam kaise karen

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Kaise karen

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3(83)
foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.