
मां बनने का रोमांच और उत्साह बेहद खुश करने वाला होता है. लेकिन, उतना ही बड़ा सवाल होता है कि गर्भधारण करने से पहले के शेप में वापस कैसे आएं. कई विशेषज्ञों ने यह साबित कर दिया है कि डिलीवरी के बाद कुछ मांओं का पेट काफी जल्दी अपने पहले वाले शेप में वापस आ जाता है. यह डिलीवरी के बाद वजन घटाने वाली डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने से होता है. इसके साथ ही आनुवंशिक तौर पर भी ऐसा होता है. उदाहरण के लिए, डचेज केट को डिलीवरी के बाद फिर से पहले वाली शेप पाने में शायद उनके स्कूल और यूनिवर्सिटी के समय से ही खेलकूद में भाग लेने की आदत ने मदद की है.
यह लंबे समय में हासिल किया जाने वाला लक्ष्य है. इसलिए, जो मांएं डिलीवरी के बाद वजन घटाना चाह रही हैं उन्हें इच्छाशक्ति रखने के साथ-साथ धीरज से काम लेना चाहिए. इसके लिए, शरीर की ताकत के मुताबिक छोटे और बड़े लक्ष्य साथ-साथ चलते हैं क्योंकि सबका शरीर एक जैसा नहीं होता. तो, यहां कुछ आसान उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप गर्भधारण से पहले वाली शेप पा सकती हैं:
नई-नवेली मांओं को ये हमेशा याद रखना चाहिए. ज्यादा एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, खासकर डिलीवरी के बाद जब आप वजन कम करना शुरू ही कर रही हों. ज्यादा एक्सरसाइज करने से परेशनियां हो सकती हैं जो आपकी डिलीवरी के बाद वजन कम करने वाले हर प्लान को जारी रखने की प्रेरणा खत्म कर देगी.
छोटे-छोटे कदम बढ़ाने के साथ ही इसे नियमित तौर पर करना जरूरी होता है. अगर मांएं 30 या 45 मिनट की बजाय सिर्फ 20 मिनट भी एक्सरसाइज कर लें और इसे नियमित तौर पर करती रहें तो वो काफी लंबा रास्ता तय कर सकती हैं. यह एक महत्वपूर्ण तरकीब है जिसे डिलीवरी के बाद वजन घटाने वाली मांओं को करना चाहिए.
वजन कम करना एक मुश्किल काम है. इसके लिए, दृढ़ता से काम किया जा सक्ने वाला एक लक्ष्य तय करना जरूरी होता है. जैसे, मांएं अपनी सेहत के मुताबिक एक महीने में 2 किलो या 4 किलो या ज्यादा का लक्ष्य रख सकती हैं. इससे वे धीरे-धीरे और सफलता के साथ अपने तय लक्ष्य से एकाध किलो ज्यादा भी कम कर सकती हैं.
जब वजन कम करने के लिए समर्पण के साथ ही, अपने ऊपर भरोसा रखना और मन शांत रखना भी जरूरी होता है. अपने लक्ष्य के मुताबिक हासिल न कर पाने पर घबराना और एक्सरसाइज छूट जाने पर उत्तेजित होना या फिर डाइट के मुताबिक खाना न खाने से आप सफल नहीं होंगी. मांओं को हर पल अपनी तरह से खुश रहने का हक है! और इसलिए डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए मन शांत रखना एक बेहतरीन चीज है.
आपको दूसरी मांओं से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए, चाहे वो कोई भी हों. सबके शरीर एक जैसे नहीं होते इसलिए, सबको वजन घटाने या बढ़ाने के लिए अलग-अलग समय लगता है. कुछ लोग ज्यादा मेहनत किए बिना ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों को डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए घंटों नियमित मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन, एक दूसरे के साथ तुलना करने से इच्छाशक्ति खत्म होगी और नतीजतन, आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल होंगी.
हालांकि, मांओं को धीरे-धीरे इस लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए, लेकिन अपने आपको चुनौती देना भी डिलीवरी के बाद वजन घटाने की जरूरी तरकीब होती है. मांएं कुछ ऐसे हेल्थ ग्रुप का हिस्सा बन सकती हैं जिनमें हर हफ्ते, या महीने डाइट, योग, एक्सरसाइज और दूसरी मददगार चीजें करने के चैलेंज आयोजित किए जाते हैं. जब ये गतिविधियां लगन के साथ की जाती हैं तो ये आपको मनचाहे नतीजे देती हैं.
मां बनने पर, न्यूट्रीशन और वजन कम कराने वाले विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी होता है. वो जरूरत के मुताबिक विश्लेषण करके मां की स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी दिक्कतों और डिलीवरी के बाद की सेहत के मद्देनजर आपको एक डिलीवरी के बाद वजन घटाने वाली सटीक डाइट चार्ट बताएंगे. इसके साथ ही, इसके विशेषज्ञ होते हैं कि नई मांओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके.
ऊपर बताई गई वजन घटाने की जरूरी तरकीबों के अलावा, मांओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए. ऑर्गेनिक और हेल्थी खाना खाना अपने गर्भधारण से पहले वाले शेप को पाने के लक्ष्य को पाने का सबसे बेहतर तरीका होता है. वजन घटाने और शरीर को ताकत देने के लिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां, मेवे, प्रोटीन, विटामिन और आयरन शामिल करना बहुत जरूरी होता है. खान-पान की अच्छी आदतों को बनाए रखने का सबसे आसान और असरदार तरीका है एक ऐसा ट्रेकर बनाना, जिसमें लिखा हो कि आपको कब, क्या खाना चाहिए और क्या नहीं और जिस पर आप मार्क कर दें.
डिलीवरी के बाद वजन घटाने वाली तरकीबों में खूब पानी पीने को शामिल करना भी एक जरूरी चीज है. इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेट होता है, बल्कि पर्याप्त पानी पीने से मांओं को डिलीवरी के बाद वजन घटाने और चमक बरकरार रखने में भी मदद मिलती है.
अपने वजन घटाने के सफर का आनंद लें. खासकर डिलीवरी के बाद वजन घटाने के सफर को उत्साह और खुशी से अपनाएं. एक नई-नवेली मां को डिलीवरी के बाद अच्छी तरह आराम करना चाहिए और इसलिए वजन घटाने के सफर को मजेदार बनाने से आपको मनचाहे नतीजे पाने में मदद मिलेगी.
मातृत्व, अविभावक बनाना और बच्चों की देखभाल से जुड़े इस तरह के रोचक विषयों पर और पढ़ें. आप हमारे मांओं और बच्चों के लिए बनाए गए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट के कलेक्शन को भी देख सकते हैं.
Yes
No



















Mera mote ho g hu
Agar kisi bhabhi ko full body massage service chahiye to msg karo
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |