This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्रेग्नेंसी में पैरों की सूजन से कैसे पाएं आराम | How to get relief from swollen feet during pregnancy in Hindi

Leg Cramps
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
प्रेग्नेंसी में पैरों की सूजन से कैसे पाएं आराम |  How to get relief from swollen feet during pregnancy in Hindi
Likes1.8K Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेगनेंसी के पांचवें महीने के बाद ज्यादातर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है और थकावट महसूस होती है.
  • पैरों में सूजन के मुख्य कारण हैं शरीर में पानी की कमी, एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठे या खड़े रहना, और हार्मोन्स में बदलाव होना.
  • रोजाना 10 गिलास पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें, हल्की सैर करें, गर्म तेल से पैरों की मसाज करें और दूध पिएं ताकि सूजन से राहत मिले.
  • पैरों की सूजन कम करने के लिए क्या इस्तेमाल करें? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Compression Stocking Socks - S
Compression Stocking Socks - S
Rating4.5
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

हर महिला के जीवन में एक पल ऐसा जरूर आता है जब वो मां बनने वाली होती है. उसके लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण होता है. आपको बता दें कि जब आप गर्भ से होती है तो आपको कई समस्या से गुजरना भी पड़ता है. क्योंकि इस समय आपका शरीर पहले की तरह नहीं होता है. गर्भावस्था के दौरान शरीर को कई तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है. इस समय ज्यादातर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है. जिससे चलने फिरने में भी परेशानी होती है. आमतौर पर प्रैग्नेंसी के पांचवे महीने इस परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन या किसी और वजह से भी हो सकता है. आज आपको बताएगे कि आखिर वो कौन से और कारण है जिन कारणों की वजह से आपके पैरों में इस दौरान सूजन आती है. आपके इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते है इसके कारण और बचने के उपाय....

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन का कारण (Causes of swelling in legs in pregnancy in Hindi)

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आने के कारण सभी महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं. यहाँ हम कुछ कॉमन कारण बता रहें हैं जिनकी वजह पैरों में सूजन आ सकती है -

  • पानी की कमीं होना
    प्रेगनेंसी में सबसे बड़ी समस्या शरीर में पानी की कमी की होती है. शरीर को अधिक पानी की जरुरत होती है. इस दौरान आपके पैरों में सूजन आने का जो सबसे बड़ा कारण है वो शरीर में पानी की कमी ही होता है.

  • एक ही पोजीशन में रहना
    आप जब इस स्टेज में होती है तो आपको थकावट भी जल्दी हो जाती है. अगर आप एक ही पोजीशन में बैठी या खड़ी रहती है तो भी आपको ये समस्या हो सकती है.

  • हार्मोन्स में बदलाव
    आपको बता दें कि आपके शरीर से इस समय कई परिवर्तन हो रहे होते है. इसलिए आपके हार्मोन्स भी बदलते है जिस कारण आपके पैरों में सूजन आ जाती है.

पैरों में सूजन से बचाव के लिए टिप्स (Tips to prevent swelling in feet in Hindi)

कुछ बातों का ध्यान रखकर आप प्रेगनेंसी के दौरान पैरों पर होने वाली सूजन से राहत पा सकती हैं. ध्यान रहे कि किसी भी दवा का सेवन न करें, दर्द के लिए भी दर्दनिवारक दवा डॉक्टर की सलाह के बगैर आपको नहीं खानी चाहिए.

  • खूब पानी पिएं

आपको इस दौरान पानी से परहेज बिल्कुल नहीं करना है. इस कारण ही आपके पैरों में सूजन आती है. आपको इस दौरान लगभग 10 गिलास पानी रोजाना पीना है. इससे आपके शरीर में यूरिन बनेगी और सारे विषैले पदार्थ इसके साथ ही बाहर चले जाएंगे. इसलिए आपको पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है.

  • नमक का सेवन कम करें

    अगर आप इस दौरान काफी मात्रा मे नमक का सेवन करती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ये पूरी तरह से गलत है. दरअसल नमक शरीर में पानी को होल्ड करके रखती है और साथ में विषैले पदार्थ भी, इसलिए नमक कम ही खाना चाहिए. अगर आपके पैरों में सूजन है तो आपको इस दौरान नमक का सेवन कम से कम करना है. इससे आपकी सूजन कम हो सकती है.

  • नमक के पानी से इलाज

अगर आपके पैरो में ज्यादा सूजन है तो इससे बचने के लिए आपको पानी को गुनगुना करना है और इसमें 1 टी स्पून नमक डालना है फिर इसमें अपने पैरों को डुबाना है. ऐसा करने से आपके पैरों को सूजन से आराम मिल जाएगी. ये प्रक्रिया आप 10 से 15 मिनट तक कर सकते है.

  • सैर करें

आपको बता दें कि आपको ऐसे समय में घर में ही थोड़ी सैर करना बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आपके पैरो मे सूजन नहीं रहती है. आपको थोड़ा टहलना जरूर चाहिए.आप एक्टिव फील करेंगी और साथ ही आपके पैरों में रक्तसंचार सुचारू रूप से बना रहेगा.

  • मसाज करें

आपको पैरों की नियमित गर्म तेल से मसाज करना है इससे पैरों में सूजन जैसी समस्या नहीं होती है. इसके इस्तेमाल से आपको काफी राहत मिलती है. आप माइलो का प्रेगनेंसी पेन रिलीफ ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ये पूरी तरह आयुर्वेदिक है और दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है. ये भी पढ़ें - बेबी के लिए बेस्ट मसाज ऑयल

  • दूध पिएं

आपको इस दौरान दूध भी पीना है. इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है. इससे आपके पैरों की सूजन कम हो जाती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. दूध में कई प्रकार के विटामिन्स और कैल्शियम पाया जाता है और ये आपके पैरों को मजबूती और सूजन से राहत देने में मदद कर सकते हैं

अभी आपने जाना कि प्रेगनेंसी में कैसे आप पैरों की सूजन से राहत आप सकती हैं, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा सरल शब्दों में दी गयी ये जानकारी पसंद आई होगी. इसे अपने परिवारजनों के साथ शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं प्रेगनेंसी में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए सुझाव पा सकें.

गर्भवती माओं की पसंदीदा देखभाल साथी

प्रेगनेंसी में पैरों की सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए सही आयुर्वेदिक देखभाल आपकी मदद कर सकती है.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Compression Stocking Socks - S

Compression Stocking Socks - S

Compression Stockings for Varicose Veins | Reduces Swelling | Boosts Blood Circulation

460 Moms bought
₹364₹59939% Off
Rating
4.5
(31)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.