This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Tips to Get Pregnant Fast in Hindi | जल्दी प्रेग्नेंट होने में मदद करेंगे ये टिप्स!

Conception
Written by - Mylo Editorअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Tips to Get Pregnant Fast in Hindi | जल्दी प्रेग्नेंट होने में मदद करेंगे ये टिप्स!
Likes149 Likes|
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे पहले गर्भनिरोधक का इस्तेमाल बंद करें, लुब्रिकेंट्स से बचें और हफ़्ते में 2-3 बार अनप्रोटेक्टेड संबंध बनाएँ.
  • मासिक धर्म चक्र को नियमित करें, ओव्यूलेशन पीरियड और बॉडी टेम्परेचर को ट्रैक करें ताकि गर्भधारण की संभावनाएँ बढ़ सकें और सही समय पर कोशिश हो.
  • हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें, वज़न कंट्रोल रखें, चाय-कॉफ़ी, अल्कोहल और मीठी चीज़ों से दूरी बनाएँ, तनाव कम करें और भरपूर नींद लें.
  • कौन-से प्रोडक्ट्स कंसीव करने में मदद कर सकते हैं? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3

बेबी को जन्म देना आपकी लाइफ का सबसे बड़ा और ख़ूबसूरत फ़ैसला होता है. इस फ़ैसले को लेने के दौरान कपल्स के मन में काफ़ी उत्सुकता भी होती है; जैसे कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के उपाय (Jaldi pregnant hone ke upay) क्या हो सकते हैं, या कैसे जल्दी कंसीव करें (Jaldi conceive kaise kare), उन्हें किन बातों पर ध्यान देना है (Conceive karne ke upay) और कब डॉक्टर से बात करना है, आदि. अगर आप भी उन्हीं कपल्स में से एक हैं, जो अब एक नन्हीं-सी जान को इस दुनिया में लाने का मन बना चुके हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको ऐसे टॉप 15 टिप्स बताएँगे जो जल्दी गर्भधारण करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

प्रेग्नेंट होने में मदद करेंगे ये उपाय (Tips to get pregnant fast in Hindi)

तो चलिए अब जानते हैं कि वो कौन-सी ऐसी 15 टिप्स हैं, जो आपको जल्दी गर्भधारण करने में मदद कर सकती हैं!

1. गर्भनिरोधक का प्रयोग न करें (Do not use contraception)

अब आप फैमिली प्लानिंग का मन बना चुके हैं, तो सबसे लगभग साल भर पहले आपको उन मेडिसीन का सेवन और तरीक़ों को अपनाना बंद करना होगा, जो प्रेग्नेंसी होने से रोकते हैं. दरअसल, लगातार गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करने से ओव्यूलेशन की प्रक्रिया पर गहरा असर होता है और कभी-कभी इनके कारण लंबे समय तक गर्भधारण भी नहीं हो पाता है. इसलिए सबसे पहले गर्भनिरोधकों को ना कहें और हफ़्ते में 2 से 3 बार अनप्रोटेक्टेड संबंध बनाएँ.

2. लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल छोड़ दें (Stop using lubricants)

अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, तो संबंध बनाने के लिए दौरान लुब्रिकेंट्स का प्रयोग न करें. दरअसल, लुब्रिकेंट्स स्पर्म को ओवरी तक पहुँचने नहीं देते हैं, जिसके कारण गर्भधारण में समस्या आती है.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?

3. मासिक धर्म चक्र को नियमित करें (Regulate menstrual cycle)

गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपने मासिक चक्र (Menstrual cycle) पर ध्यान दें. अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं होते हैं, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें. ध्यान रखें जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड्स के रेगुलर होना बहुत ज़रूरी है.

4. अपने ओव्यूलेशन पीरियड का ध्यान रखें (Track your ovulation period)

मासिक चक्र के साथ ही आप अपने ओव्यूलेशन के पीरियड का भी ध्यान रखें. पीरियड्स से 2 हफ़्ते पहले का समय महिलाओं का ओव्यूलेशन का समय होता है. इस समय संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावनाएँ काफ़ी बढ़ जाती हैं. लाँकि, हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग हो सकता है. इसलिए ओव्यूलेशन का सटीक समय बताना मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें : क्या सेक्स के तुरंत बाद यूरिन पास करना ज़रूरी होता है?

5. कंसेप्शनमून प्लान करें (Conception moon)

आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन अब लोग गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस टिप पर भी ख़ूब फोकस कर रहे हैं. हनीमून की तरह ही अब लोग कंसेप्शनमून पर भी जाते हैं. विदेशों में इसका ट्रेंड बढ़ रहा है. दरअसल, कंसेप्शनमून के दौरान आप रिलेक्स और टेंशन-फ्री रहते हैं. ऐसे में एक खुशनुमा माहौल बढ़ता है, जो गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करता है.

6. सेक्स पोजीशन का ध्यान रखें (Choose the best sex position)

आप इस दौरान ऐसी सेक्स पोजीशन (Pregnant hone ke liye sex position) को ट्राई करें, जिनमें पेनिस सर्विक्स में गहराई से पहुँचता हो. आप मिशनरी पोजीशन, डॉगी स्टाइल पोजीशन, स्पूनिंग और ऑन द लैप जैसी सेक्स पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं.

7. अपने वज़न पर रखें नज़र (Control your weight)

अधिक वज़न गर्भधारण में बाधा बन सकता है. मोटापे के कारण बच्चेदानी में सिस्ट होने की आशंका बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, इसके कारण फैलोपियन ट्यूब और ओवरी के बंद होने का खतरा भी रहता है. इसलिए अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, तो आज से ही अपने वज़न पर कंट्रोल रखना शुरू कर दें.

8. बॉडी टेम्परेचर पर ग़ौर करें (Check your body temperature)

सुबह उठकर अपनी बॉडी का टेम्परेचर चेक करें. अगर नॉर्मल दिनों की तुलना में शरीर का तापमान बढ़ा हुआ नज़र आये तो यह ओव्यूलेशन का समय हो सकता है. प्रेग्नेंसी प्लान करने के दौरान बॉडी टेम्परेचर नज़र रखना ज़रूरी होता है. ध्यान रखें, ओव्यूलेशन के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें : गर्भधारण की कोशिश के दौरान कैसे होता है सेक्स लाइफ पर असर?

9. हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें (Follow healthy diet and lifestyle)

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान आप अपनी डाइट का ख़ासतौर पर ख़्याल रखें. डाइट का गर्भधारण की संभावनाओं पर सीधा असर होता है. कैल्शियम और आयरन की कमी के चलते गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है. इसके साथ ही, अपने लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाए रखें. सही रूटीन फॉलो करें. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना शुरू कर दें.

10. मीठी चीज़ों का सेवन कम करें (Reduce the intake of sweets)

आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शुगर वाले पेय पदार्थ ख़ासतौर पर सोडा और एनर्जी ड्रिंक महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए आपको इनके सेवन से बचना चाहिए. आप चाहें तो इनकी जगह पर ताजे फलों का जूस पी सकते हैं.

11. चाय और कॉफ़ी का सेवन कम करें (Reduce tea and coffee intake)

जल्दी गर्भधारण करना चाहती हैं, तो आज से ही चाय और कॉफ़ी का सेवन कम कर दें. दरअसल, इनमें कैफ़ीन होता है, जो आपकी फर्टिलिटी क्षमता को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के कॉम्प्लिकेशन का भी सामना करना पड़ सकता है. दिन में 1 से 2 कप कॉफ़ी पीना ठीक है, लेकिन इससे ज़्यादा नहीं.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के बाद जलन महसूस हो तो क्या करें?

12. अल्कोहल से दूर रहें (Stay away from alcohol)

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान अल्कोहल से दूरी बनाना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि अल्कोहल का फर्टिलिटी पर सीधा असर पड़ता है.

13. तनाव न लें (Stay away from stress)

गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाना चाहते हैं, तो तनाव से दूरी बना लें. अच्छा म्यूज़िक सुनें, बुक्स पढ़ें और हर वह काम करें, जिसे करने से आपको खुशी मिलती है.

14 भरपूर नींद लें (Take sound sleep)

हर रात सात से आठ घंटे की नींद लें. इसके अलावा, आप दोपहर में कुछ देर के लिए झपकी भी ले सकते हैं. इससे आपको मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा. नींद पूरी होने से हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और इससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है.

15. डॉक्टर से परामर्श करें (Consult a doctor)

अगर अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने के बाद भी गर्भ नहीं ठहर रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करें. डॉक्टर आपकी प्री कंसेप्शन हेल्थ को चेक करने के लिए कुछ टेस्ट करवाने के लिए कह सकते हैं. ध्यान रखें, गर्भधारण के लिए आपके शरीर का हेल्दी रहना बहुत ज़रूरी है.

तो ये थे वे टिप्स जो गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि आप सबसे पहले अपने शरीर पर ध्यान दें. अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें. तनाव से दूर से रहें. अपने आसपास पॉजीटिव माहौल बनाए रखें.

रेफरेंस
1. Kedzior SGE, Bianco-Miotto T, Breen J, Diener KR, et al. (2019). It takes a community to conceive: an analysis of the scope, nature and accuracy of online sources of health information for couples trying to conceive. Reprod Biomed Soc Online. 2019

2. Gaskins AJ, Chavarro JE. (2018). Diet and fertility: a review. Am J Obstet Gynecol.

कंसीव करने की कोशिश कर रही हर मॉम का भरोसेमंद साथी

ओव्यूलेशन ट्रैकिंग से लेकर फर्टिलिटी सपोर्ट तक, ये प्रोडक्ट्स आपकी प्रेग्नेंसी प्लानिंग की राह को आसान बनाते हैं.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

417 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2667 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3672 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.