This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

गर्भावस्था में चक्कर से राहत पाने के लिए आप क्या कर सकती हैं?

Dizziness
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
Likes1.3K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था में चक्कर आना आम है, लगभग 75% महिलाएँ इससे प्रभावित होती हैं. प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन से रक्त वाहिकाएँ शिथिल होकर ब्लड प्रेशर कम कर देती हैं.
  • जल्दी खड़े होना, लंबे समय तक लेटना, लो ब्लड शुगर, एनीमिया या ज्यादा गर्मी लगना चक्कर आने के प्रमुख कारण हैं, खासकर दोपहर के बाद.
  • चक्कर आने पर तुरंत बैठ जाएं, बाईं करवट लेटें, सेहतमंद स्नैक लें और भरपूर पानी पिएं ताकि ब्लड शुगर व हाइड्रेशन बना रहे.
  • क्या आप प्रेग्नेंसी में ऊर्जा और पोषण चाहती हैं? हमारी Mylo Care Pregabites- Pregnancy Protein Diskettes आज़माएं जो माँ को ज़रूरी प्रोटीन और पोषण देती है.
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Stretch Marks Cream - 100 gm
Stretch Marks Cream - 100 gm
Rating4.9
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Rating4.8

पहली तिमाही की शुरुआत में लगभग आठ सप्ताह के आसपास से ही आपको लो ब्लड प्रेशर की वजह से चक्कर और मिचली जैसी समस्या महसूस हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेग्नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्टीरोन आपकी रक्त वाहिकाओं की दीवारों को शिथिल बना देता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होने लगता है. दूसरी व तीसरी तिमाहियों में आपका बढ़ता गर्भाशय रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है. इस कारण से यदि आप लंबे समय तक पीठ के बल लेटी रहती हैं, तो भी आपको चक्कर महसूस हो सकते हैं.

चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे-

  • अगर आप बहुत जल्दी से खड़ी होती हैं, तो आपके खून को मस्तिष्क तक पहुँचने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है (पोस्चरल हाइपोटेंशन).
  • अगर आप लंबे समय तक लेटी रहें. 10 गर्भवती महिलाओं में से करीब एक को लो ब्लड प्रेशर की वजह से ऐसा होता है.
  • अगर आपने कुछ समय से खाया नहीं है और आपके ब्लड शुगर का स्तर कम है, ख़ासकर के दोपहर के बाद.
  • अगर आपके खून में आयरन का स्तर कम है (एनीमिया).
  • अगर आपको बहुत गर्मी लगती है.
  • गर्भावस्था में चक्कर आना सामान्य है और तकरीबन 75 प्रतिशत गर्भवती महिलाएँ इससे किसी न किसी हद तक प्रभावित होती हैं.

चक्कर से राहत पाने के लिए आप क्या कर सकती हैं?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस वजह से चक्कर आ रहे हैं. मगर चक्कर महसूस होने पर सबसे पहले आप बैठ जाएं. इससे चक्कर आना कम हो जाना चाहिए और आप गिरने से भी बच सकेंगी. साथ ही अपनी गतिविधियाँ धीमे और आराम से करें. कुर्सी या पलंग पर से एकाएक झटके से उठने की बजाय धीरे और सहजता से उठें. अगर आपको बैठते हुए या लेटते हुए चक्कर महसूस हों, तो ऐसा शिशु द्वारा आपके दाएं तरफ की बड़ी नस (इनफीरियर वीना कावा) पर दबाव डालने की वजह से हो सकता है. यह नस आपके निचले अंगों से खून प्राप्त करती है. अपने बाएं तरफ करवट लेकर लेट जाएं, इससे हृदय को पूरे शरीर में आसानी से रक्त पहुंचाने में मदद मिलेगी. चक्कर आने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपका शरीर आपसे ऊर्जा वृद्धि की मांग कर रहा है. यदि आपने पिछले एक-दो घंटे से कुछ खाया नहीं है, तो झटपट बनने वाले सेहतमंद स्नैक के सेवन से आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है. साथ ही खूब सारा पानी, बिना कैफीन वाले पेय या फलों का रस लें, ताकि आपके शरीर में पानी की कमी न हो. पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी आपको चक्कर महसूस हो सकते हैं. कई बार इनसे राहत के लिए आप विशेष कुछ नहीं कर सकती. बैठना या करवट लेकर लेटना और इनके ठीक होने का इंतजार करना ही एकमात्र विकल्प होता है.

क्या बार-बार चक्कर आना खतरनाक हो सकता है?

ऐसा बहुत ही दुर्लभ है. हालाँकि फिर भी चक्कर आने को नजरअंदाज न करें. आपको सबसे ज्यादा ख़तरा बेहोश होने से है. अगर आपको बेहोशी- सी महसूस हो, तो बाईं तरफ करवट लेकर लेट जाएं या फिर अपने सिर को घुटनों के बीच करके बैठ जाएं. ये मुद्राएं आपके मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह को बढ़ाएंगी, जिससे आपको बेहोशी के अहसास से राहत मिल सकती है.

आपको चक्कर आने के बारे में डॉक्टर से कब बात करनी चाहिए?

अगर आप बेहोश हो जाएं, आपको बार-बार चक्कर आएं या फिर आपको चक्कर के साथ-साथ नीचे बताए गए लक्षण भी हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें:

  • श्रोणि क्षेत्र या पेट में दर्द
  • साँस लेने में कमी महसूस होना
  • धुंधला-सा दिखना
  • धकधकी सी होना
  • सिरदर्द
  • उल्टी

आपको चक्कर इसलिए भी आ सकते हैं क्योंकि आप बहुत जल्दी-जल्दी या बहुत गहरी साँस ले रही हैं (हाइपरवेंटिलेशन). ऐसा होने की वजह कुछ ऐसी हो सकती है, जो आपकी गर्भावस्था से जुड़ी न हो. इसलिए यदि आपको कोई भी चिंता हो तो डॉक्टर से तुरंत मदद लें. लेकिन यह भी ध्यान रखें कि गर्मी, भूख या फिर बहुत तेजी से खड़े होने की वजह से चक्कर आना अक्सर गर्भावस्था का ही हिस्सा होता है.

गर्भवती माँओं का भरोसेमंद साथी

प्रेग्नेंसी में चक्कर और थकान आम हैं - ये प्रोडक्ट्स आपकी देखभाल में मदद कर सकते हैं।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3793 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(89)
Stretch Marks Cream - 100 gm

Stretch Marks Cream - 100 gm

Removes Stretch Marks | Made Safe Australia Certified | Safe During Pregnancy & Breastfeeding

117353 Moms bought
₹337₹49932% Off
Rating
4.9
(1000)
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml

Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml

Relieves Pregnancy Pain & Ichiness | Heals Stretch Marks | Firms Up Body Post Pregnancy | Made with Dhanwantram Recipe

7961 Moms bought
₹546₹69922% Off
Rating
4.8
(259)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.