This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

क्या है प्लेसेंटा प्रिविआ? जानें इसके कारण और पहचान 

Low Lying Placenta
Written by - Ishmeet Kaurअंतिम अपडेट: May 4, 2026
क्या है प्लेसेंटा प्रिविआ? जानें इसके कारण और पहचान 
Likes1.4K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्लेसेंटा प्रेगनेंसी में यूट्रस में विकसित होता है और बेबी को ऑक्सीजन व पोषण देता है, लेकिन जब यह नीचे की सतह पर बनता है तो सर्विक्स का रास्ता बंद कर देता है जिसे प्लेसेंटा प्रिविआ कहते हैं.
  • इसके कारणों में यूट्रस का असामान्य आकार, बार-बार मिस-कैरेज, जुड़वां बच्चे, 35 साल से ज़्यादा उम्र में प्रेगनेंसी, पुरानी सीज़ेरियन के घाव और धूम्रपान शामिल हैं.
  • मुख्य लक्षण वैजाइना से भारी ब्लीडिंग और पेट के निचले हिस्से में मरोड़ है, जिसका पूरा पता 4 से 6 महीने पर किये जाने वाले अल्ट्रासाउंड से ही लगता है.
  • क्या आप प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित रहना चाहती हैं? बचाव के लिए बेड रेस्ट, कम शारीरिक मेहनत, पेल्विस को आराम देना और डॉक्टर की सलाह से नियमित चेक-अप कराना बहुत ज़रूरी है.

प्लेसेंटा माँ के शरीर का एक संजीवनी जैसा ज़रूरी हिस्सा है, जो प्रेगनेंसी के दौरान आपके यूट्रस में पनपता है. ये आपके बेबी को जन्म से पहले ऑक्सीजन और ज़रूरी पोषण देने के साथ-साथ उसके खून की गंदगी को भी साफ़ करता है. ये यूट्रस की दीवारों से जुड़ा होता है और इसकी पोज़ीशन आपकी डिलीवरी के समय बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. कभी-कभी प्लेसेंटा का विकास यूट्रस के नीचे की सतह पर होने लगता है जिससे सर्विक्स या बर्थ कैनाल का रास्ता थोड़ा बहुत या पूरी तरह बंद हो जाता है और बेबी को नैचुरली बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती. इसी परेशानी को प्लेसेंटा प्रिविआ कहते हैं.

कारण

इस परेशानी की सीधी वजह क्या है ये तो नहीं कहा जा सकता मगर नीचे बताये गए कारणों को ध्यान में रख कर आप सतर्क रह सकती हैं:

  • यूट्रस का असामान्य आकार
  • अतीत में कई बार मिस-कैरेज(गर्भपात) का होना
  • पहले कभी जुड़वां या तीन बच्चों को एक साथ जन्म देना
  • 35 साल से ज़्यादा की उम्र में प्रेग्नेंट होना
  • यूट्रस की दीवारों पर पुरानी सीज़ेरियन डिलीवरी या रसौली (फाइब्रॉइड) हटाने के ऑप्रेशन के घाव होना
  • होने वाली माँ को कोकीन या सिगरेट पीने की आदत होना आदि

लक्षण

इसका मुख्य लक्षण है वैजाइना से भारी मात्रा में रक्त स्राव (ब्लीडिंग) का होना जो कि कुछ दिन या हफ्ते तक रुक-रुक कर हो सकता है.अधिकतर इसका पता 6 से 7वें महीने में जा कर ही लगता है. ब्लीडिंग के साथ-साथ आपको पेट के निचले हिस्से में भारी मरोड़ या ऐंठन का एहसास भी हो सकता है.

लेकिन पूरी तरह इसका पता सिर्फ 4 से 6 महीने पर किये जाने वाले अल्ट्रासाउंड से ही लग सकता है इसीलिए ज़रूरी है कि आप अपने डॉक्टर की सलाह मान कर समय से चेक-अप कराती रहें.

बचने के उपाय

यदि आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ गया है तब भी घबराएं नहीं और नीचे बताये गए उपाय अपनाकर इससे बचने की कोशिश करें.

  • कम से कम शारीरिक मेहनत करना
  • बेड रेस्ट करना
  • पेल्विस को आराम देना (बिना सैक्स या टैम्पून का यूज़ करे)
  • ब्लड संचार (ट्रांस्फ्यूज़) करवाना
  • समय से पहले हो सकने वाले लेबर को रोकने की दवाएं लेना
  • गंभीर मामलों में बेबी के लिवर को विकसित करने के लिए स्टेरॉयड लेना

चूंकि शुरूआती दिनों यानी1 से 5 महीने के समय में बेबी का पूरा विकास नहीं होता है इसलिए उसे यूट्रस में घूमने की जगह मिलती है. ऐसे में यदि प्लेसेंटा नीचे हो तब भी डिलीवरी के समय तक उसके ऊपर जाने की काफी संभावना रहती है. ऐसे में ज़्यादातर डॉक्टर सीज़ेरियन डिलीवरी को चुनते हैं. इसीलिए ज़रूरी है कि आप डॉक्टर के बताये अनुसार नियम से अल्ट्रासाउंड कराती रहें ताकि कोई भी ख़तरा होने पर वो आपको समय से सलाह दे सके.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.