This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

IVF Failure Reasons in Hindi | आख़िर आईवीएफ फेल क्यों होता है?

In Vitro Fertilization (IVF)
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Dec 1, 2025
IVF Failure Reasons in Hindi | आख़िर आईवीएफ फेल क्यों होता है?
Likes1 Likes|
Read time7 min

आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) उन कपल्स के लिए एक उम्मीद की किरण होता है, जो नेचुरल तरीक़े से गर्भधारण नहीं कर पाते हैं. हालाँकि, आईवीएफ से 100% की गारंटी नहीं देता है. कुछ मामलों में आईवीएफ फेल हो सकता है. अगर आप आईवीएफ के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार इसके संभावित फेल होने के कारणों के बारे में भी जान लीजिए.

आईवीएफ फेल होने के कारण (IVF failure reasons in Hindi)

आईवीएफ फेल होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे कि-

1. भ्रूण (एम्ब्रियो) की क्वालिटी (Embryo quality)

आईवीएफ में इस्तेमाल किए गए भ्रूण (एम्ब्रियो) की क्वालिटी का महत्वपूर्ण रोल होता है. आईवीएफ की सफलता इस पर निर्भर करती है. एम्ब्रियो की क्वालिटी ठीक न होने पर वह गर्भाशय में इम्प्लांट होने में असफल हो सकता है या इससे प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में मिसकैरेज जैसी समस्या हो सकती है.

2. इम्प्लांटेशन संबंधित समस्या (Implantation issues)

प्रेग्नेंसी के लिए भ्रूण (एम्ब्रियो) का इम्प्लांट होना बहुत ही ज़रूरी होता है. एम्ब्रियो का ठीक से इम्प्लांट न होने या उसका ठीक से विकास न होने पर आईवीएफ की असफलता की आशंका बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें : आईवीएफ के बाद इन 10 बातों का रखें ध्यान!

3. ओवरी का सही रिस्पोंस न करना (Ovarian response)

कई बार ओवरी एग रिलीज़ तो करती है लेकिन इन एग्स की क्वालिटी सही नहीं होती है और एम्ब्रियो को बनाने के लिए अच्छे एग्स की ज़रूरत होती है. ऐसे में अगर किसी महिला की ओवरी खराब क्वालिटी के एग रिलीज़ करती है तो आईवीएफ फेल होने का जोखिम बढ़ जाता है.

4. अधिक उम्र होना (Age-related factors)

आईवीएफ प्रोसेस में महिला पार्टनर के एग्स और पुरुष पार्टनर के स्पर्म की क्वालिटी का अच्छा होना बहुत मायने रखता है. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ एग्स और स्पर्म की क्वालिटी गिरने लगती है. बता दें कि महिलाओं में 35 वर्ष की उम्र के बाद एग्स की क्वालिटी कम होने लगती है, वहीं पुरुषों में 45 वर्ष की उम्र के बाद स्पर्म क्वालिटी खराब होने लगती है.

5. असंतुलित हार्मोन्स (Hormonal imbalances)

आईवीएफ के असफल होने का एक कारण हार्मोन्स का असंतुलन भी है. जब फॉलिकल स्टिमुलेशन हार्मोन (FSH) और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) जैसे हार्मोन्स अंसतुलित हो जाते हैं, तो इनका असर एग्स की क्वालिटी और ओव्यूलेशन की प्रोसेस पर होने लगता है.

6.गर्भाशय की समस्याएँ (Uterine abnormalities)

गर्भाशय से संबंधित समस्या; जैसे कि फाइब्रॉएड या पॉलीप्स होने पर भी एम्ब्रियो को इम्प्लांट होने में परेशानी आती है. ऐसे में अगर किसी महिला को गर्भाशय से संबंधित कोई समस्या होती है, तो आईवीएफ करवाने से पहले उसे अपना इलाज करवा लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : शुरू से लेकर अंत तक ऐसी होती है आईवीएफ की प्रोसेस

7. स्पर्म संबंधित समस्या (Sperm-related issues)

ऐसा नहीं है कि आईवीएफ के असफल होने के कारण सिर्फ़ महिलाओं से जुड़े हैं. पुरुष पार्टनर का भी इसमें अहम रोल होता है. अगर फर्टिलाइजेशन के दौरान खराब क्वालिटी के स्पर्म का इस्तेमाल होता है तो एम्ब्रियो का विकास बाधित हो सकता है.

8. लाइफस्टाइल से संबंधित कारण (Lifestyle factors)

आईवीएफ सफल होगा या नहीं यह काफ़ी हद तक कपल्स की लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है. अगर कपल में से कोई भी अधिक धूम्रपान करता है, अल्कोहल का सेवन करता है या सही डाइट फॉलो नहीं करता है, तो यह आईवीएफ को प्रभावित कर सकता है.

आईवीएफ फेल होने के लक्षण (IVF failure symptoms in Hindi)

आईवीएफ करवाने के बाद कपल्स को बहुत उम्मीदें होती हैं. लेकिन कुछ मामलों में जब आईवीएफ फेल होता है तो इसके लक्षण दिखने लगते हैं. आईवीएफ फेल होने के लक्षणों में शामिल हैं

  1. प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई न देना
  2. प्रेग्नेंसी टेस्ट का नेगेटिव आना
  3. पीरियड्स होना
  4. बार-बार इमोशनल होना

इसे भी पढ़ें :IVF के बाद इस तरह दिखते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण!

आईवीएफ फेल होने पर क्या करें? (Things to do after ivf failure in Hindi)

एक बार आईवीएफ फेल हो जाने के बाद कपल्स काफ़ी निराश हो जाते हैं, उन्हें लगता है कि अब कोई उम्मीद नहीं है. जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. कुछ मामलों में महिलाओं को गर्भधारण के लिए एक से अधिक आईवीएफ साइकिल की ज़रूरत पड़ती है. ऐसे में अगर एक आईवीएफ साइकिल फेल हो जाये तो उम्मीद न हारें. अपने डॉक्टर से बात करें और आईवीएफ की दूसरी साइकिल के बारे में विचार करें. अगर आपका पहला आईवीएफ साइकिल फेल हो चुका है, तो नीचे बताई बातों पर ग़ौर करें

  1. हेल्दी डाइट फॉलो करें. जंक फूड और कैफ़ीन से बनी चीज़ों के सेवन से बचें.
  2. अपने वज़न पर नज़र रखें
  3. आईवीएफ के लिए अच्छे सक्सेस रेट वाले अनुभवी डॉक्टर से मिलें
  4. आप एग डोनर या स्पर्म डोनर के बारे में भी विचार कर सकते हैं.
  5. गर्म जगह पर जाने से बचें.
  6. धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहें.
  7. पॉजिटिव सोचें. छोटी-छोटी बातों पर चिंता करना बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें : IVF से जुड़ी आम बातें : जानें क्या है सच और क्या है मिथ!

प्रो टिप (Pro Tip)

आईवीएफ फेल होने पर चिंता और चिड़चिड़ापन आना लाज़िमी है, लेकिन इस समय आपको इमोशनल तौर पर स्ट्रांग रहना होगा. अपने पार्टनर, क़रीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें. ऐसी एक्टिविटी में शामिल होना शुरू करें, जिसमें आपको अच्छा महसूस होता है. योग और मेडिटेशन करें, अच्छा म्यूज़िक सुनें, अपनी पसंदीदा कोई बुक पढ़ें. हो सके तो अपने पार्टनर के साथ कुछ समय के लिए बाहर घूमने जाएँ.

रेफरेंस

1. Choe J, Shanks AL. (2023)In Vitro Fertilization.

2. Bhattacharya S, Maheshwari A, Mollison J. (2013). Factors associated with failed treatment: an analysis of 121,744 women embarking on their first IVF cycles.

3. Simon A, Laufer N. (2012). Assessment and treatment of repeated implantation failure (RIF). J Assist Reprod Genet.

4. Pearson KR, Hauser R, Cramer DW, Missmer SA. (2009). Point of failure as a predictor of in vitro fertilization treatment discontinuation.

Tags

IVF failure reasons in English

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.