This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Deviry Tablet Uses in Hindi | डेविरी टैबलेट का उपयोग कब किया जाता है?

Reproductive health
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Deviry Tablet Uses in Hindi | डेविरी टैबलेट का उपयोग कब किया जाता है?
Read time8 min
Dr. Shruti Tanwar
Medically Reviewed By
Dr. Shruti Tanwar, MBBS, MS (OBS & Gynae)verified

C-section & gynae problems · 4 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • डेविरी 10mg टैबलेट में मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट होता है जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की तरह काम करके मेन्स्ट्रुअल और हार्मोनल समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है.
  • इसका उपयोग अनियमित पीरियड्स, हैवी ब्लीडिंग, एंडोमेट्रियोसिस, IVF ट्रीटमेंट और मिसकैरेज के रिस्क जैसी स्थितियों में डॉक्टर की सलाह से किया जाता है.
  • डेविरी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स में स्पॉटिंग, ब्रेस्ट टेंडरनेस, चक्कर, थकान, वज़न बढ़ना और मूड में बदलाव जैसी समस्याएँ शामिल हो सकती हैं.
  • हार्मोनल बैलेंस और पीरियड्स के लिए क्या मददगार है? Explore our Organic Aloe Vera (300 ml).
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

डेविरी टैबलेट क्या है? (Deviry 10mg tablet in Hindi)

डेवेरी 10 एमजी टैबलेट एक ऐसी दवा है जिसका एक्टिव इंग्रेडिएंट मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट होता है जो एक सिंथेटिक प्रोजेस्टिन है. यह एक प्रकार का हार्मोन है जो फ़ीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के समान ही होता है. आइये जानते हैं कि डेविरी टैबलेट (Deviry tablet uses in Hindi) कब और कहाँ प्रयोग में ली जाती है.

डेविरी टैबलेट का उपयोग कब करते हैं? (Deviry 10 mg tablet uses in Hindi)

डेविरी 10 एमजी टैबलेट का उपयोग आमतौर पर कई तरह के गाइनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम और हार्मोनल डिसऑर्डर में किया जाता है; जैसे कि-

1. मेन्स्ट्रुअल डिसऑर्डर (Menstrual disorders)

पीरियड्स से संबंधित दिक्कतों जैसे; अनियमित मासिक, हैवी ब्लीडिंग (menorrhagia) आदि, के इलाज के अलावा उन महिलाओं का ट्रीटमेंट भी डेविरी टैबलेट (Deviry 10 mg tablet uses in Hindi) से किया जाता है जिनके पीरियड्स मिस होते हो.

2. एंड्रीयोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

एंडोमेट्रियोसिस के सिम्प्टंस को कंट्रोल करने एक लिए भी डेवेरी टैबलेट दी जाती है. एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत के जैसे दिखने वाले टिशू यूटरस से बाहर की ओर बढ़ने लगते हैं जिससे दर्द और अन्य समस्याएँ होती हैं. मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन इन टिशूज़ की ग्रोथ को कम करके एंडोमेट्रियोसिस से जुड़े कुछ लक्षणों कंट्रोल करने में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें : फर्टिलिटी पर कैसे होता है एंडोमेट्रियोसिस और एडिनोमायोसिस का असर?

3. रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार करने के लिए (Assisted reproduction technique)

असिस्टेड रिप्रोडक्शन टेक्निक; जैसे कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) आदि में, डेविरी टैबलेट का प्रयोग ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के रूप में किया जाता है. यह एम्ब्रियो ट्रांसप्लांटेशन के लिए यूटरीन लाइनिंग को मज़बूत बनाने में मदद करता है. साथ ही मेंस्ट्रूअल साइकिल को रेगुलर करती है जिससे एम्ब्रियो ट्रांसप्लांटेशन कि सफलता की संभावना बढ़ जाती हैं.

4. मिसकैरेज का रिस्क होने पर (Threatened miscarriage)

मिसकैरेज के रिस्क वाले ऐसे मामलों में जहाँ प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही योनि से ब्लीडिंग या पेट में दर्द की समस्या होने लगती है वहाँ प्रेग्नेंसी को बचाने के लिए मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन की मदद ली जाती है. यह यूटरीन लाइनिंग और हार्मोन के लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है जिससे कुछ ख़ास स्थितियों में गर्भपात का खतरा कम हो जाता है.

डेविरी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स (Deviry tablet side effects in Hindi)

डेविरी टैबलेट (Deviry 10mg tablet in Hindi) जिसमें मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट होता है, इसके अन्य दवाओं की तरह ही कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं जो हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं; जैसे कि-

1. अनियमित पीरियड्स, स्पॉटिंग, या मेंस्ट्रूअल फ़्लो में बदलाव आना जैसे भारी या हल्का मासिक आना आम साइड इफेक्ट्स है.

2. कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट टेंडरनेस या ब्रेस्ट में सूजन भी फ़ील होती है.

3. चक्कर आना, उबकाई, थकान और सिरदर्द भी डेविरी के अन्य साइड इफेक्ट्स हैं.

4. डेविरी लेते हुए कुछ लोगों को वज़न बढ़ने का अनुभव भी हो सकता है.

5. मूड में बदलाव या हल्के डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखाई देना.

6. कुछ व्यक्तियों में सेक्स ड्राइव में भी परिवर्तन दिखाई देता है.

7. पेट में परेशानी या सूजन जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण भी उभर सकते हैं.

8. और बहुत ही कम लेकिन कुछ मामलों में मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट, ब्लड क्लोटिंग के रिस्क को भी बढ़ा सकता है, जो एक गंभीर साइड इफ़ेक्ट हो सकता है.

क्या डेविरी टैबलेट पीरियड्स लाने में मदद करती है? (Deviry tablet to get periods in Hindi)

डेविरी टैबलेट में मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट होता है जो पीरियड्स को रेगुलर (Deviry tablet to get periods in Hindi) करने में प्रभावी असर डालता है, ख़ासतौर पर तब जब इरेगुलर या मिस्ड पीरियड्स की प्रॉब्लम हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है. इसके प्रयोग के बाद जब इसे बंद किया जाता है तो इसके प्रभाव से अक्सर मेंस्ट्रूअल साइकिल वापस सामान्य रूप से शुरू हो जाता है. डॉक्टर की सलाह से सही मात्रा और तय समय तक इसके सेवन से यह बॉडी में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के असर का जैसा ही प्रभाव उत्पन्न करती है जिसे यूटरीन लाइनिंग बनने और गिरने का चक्र रेगुलेट हो जाता है.

1. डेविरी टैबलेट लेने के कितने दिन बाद गर्भधारण हो सकता है? (After taking deviry, when will I get periods)

डेविरी लेने के बाद आपके अगले पीरियड्स कब आएंगे ये समय हर महिला में अलग-अलग हो सकता है. आमतौर पर डेविरी टैबलेट का कोर्स खत्म करने के बाद 2 से 7 दिनों के भीतर दोबारा पीरियड्स शुरू होते हैं जो एक रेगुलर पीरियड साइकिल की तरह होता है. हालाँकि, यह आपकी बॉडी के हार्मोनल बैलेंस और डॉक्टर द्वारा दी गयी डोज़ और ट्रीटमेंट प्लान पर भी निर्भर करता है. पीरियड्स के दोबारा सामान्य हो जाने पर गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है.

2. क्या डेविरी टैबलेट का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी में होता है? (Is deviry tablet safe during pregnancy)

डेविरी टैबलेट का एक्टिव कोंपोनेंट मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट प्रेग्नेंसी के दौरान प्रयोग नहीं करना चाहिए ख़ासकर पहले ट्राइमेस्टर के दौरान. लेकिन कुछ ख़ास तरह की परिस्थितियों में डॉक्टर्स इसका प्रयोग करते हैं जैसे कि मिसकैरेज का रिस्क होने पर. मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन माँ के अंदर पल रहे फीटस के लिए सुरक्षित नहीं होता है और उसकी ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग केवल तभी किया जाना चाहिए जब बेहद ज़रूरी हो जाए.

3. क्या डेविरी टैबलेट का इस्तेमाल स्तनपान के दौरान कर सकते हैं? (Is deviry tablet safe during breastfeeding)

डेविरी टैबलेट में मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट जो ब्रेस्टफ़ीडिंग पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है इसलिए दूध पिलाने वाली माँ को इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए. कुछ रिसर्च यह भी कहती हैं कि मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन को घटा देता है जिससे बच्चे के लिए पोषण की कमी होने का खतरा भी रहता है. इसलिए इस बारे में अपने डॉक्टर की सलाह से ही चलें.

प्रो टिप (Pro Tip)

आर्टिफ़िशियल हार्मोन पर आधारित किसी भी अन्य मेडिसिन की तरह ही डेविरी टैबलेट का उपयोग और ख़ुराक, रोगी के लक्षण, रोग की गंभीरता और परिस्थियों के अनुसार अलग हो सकती है. इसलिए इसे शुरू करने या फिर शुरू करने के बाद बंद करने से पहले हमेशा एक अनुभवी डॉक्टर की सलाह लें. प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफ़ीडिंग मदर्स को इस बारे में और भी अधिक सावधानी बरतनी चाहिए.

रेफरेंस

1. Deviry 10mg Tablet: View Uses, Side Effects, Price and Substitutes. (n.d.).

2. Deviry in pcod - Category - Best Gynecologist in Mumbai | Gynaecology doctors India. (n.d.).

Tags

Deviry tablet uses in English

हर मेन्स्ट्रुअल जर्नी में मम्माओं की भरोसेमंद साथी

हार्मोनल बैलेंस और रेगुलर पीरियड्स के लिए कुछ केयर प्रोडक्ट्स आपकी रोज़मर्रा की राहत में मदद कर सकते हैं.

Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3695 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2668 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.