This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Best Age To Get Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है? [Part 1]

Conception
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 23, 2026
Best Age To Get Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है? [Part 1]
Likes48 Likes|
Read time8 min

पिछले कुछ दिनों से नलिनी बार-बार एक ही बात सुन रही थी. ‘शादी कर लो, शादी कर लो’. कभी दोस्त तो कभी रिश्तेदार, नलिनी को इस बात पर चिढ़ाने लगे. वैसे, हर बार नलिनी का बस एक ही जवाब होता था कि अभी मेरी उम्र ही क्या है. मैं सिर्फ़ 27 साल की हूँ, और इस समय मैं शादी और बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हूँ. नलिनी यही कहकर सबको टाल देती थी. लेकिन इस बार वह ख़ुद कुछ सवालों के जवाब ढूँढना चाहती थी; जैसे कि- क्या उम्र का कंसेप्शन से कोई संबंध होता है? और प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है (Right age to get pregnant in Hindi), आदि. नलिनी की ही तरह ऐसी कई लड़कियाँ या महिलाएँ होती हैं, जिन्हें पता नहीं होता है कि प्रेग्नेंसी प्लान करने की सही उम्र क्या होती है.

चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में बताते हैं कि प्रेग्नेंसी की परफेक्ट उम्र क्या होती है (Pregnancy ke liye perfect age), और किस उम्र में फैमिली प्लान करना बेहतर होता है.

प्रेग्नेंसी की उम्र को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स (What are the Factors Affecting the Best Age to Get Pregnant in Hindi)

प्रेग्नेंसी एक महिला की लाइफ का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. लेकिन उम्र के साथ प्रेग्नेंसी की संभावनाओं पर असर पड़ता है. चलिए आपको उन फैक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिनका असर प्रेग्नेंसी की उम्र पर पड़ता है.

1. बायोलॉजिकल फैक्टर्स (Biological factors)

उम्र के अनुसार एक महिला की शारीरिक स्थिति बदलती जाती है; जैसे कि 20 की उम्र में एक महिला की ओवरी अच्छी तरह से काम करती है और ओव्यूलेशन की संभावनाएँ भी अधिक होती है, जिससे गर्भधारण की संभावनाएँ ज़्यादा होती है.

लेकिन 30 की उम्र में ओव्यूलेशन पर असर पड़ने लगता है. 35 की उम्र के बाद ओव्यूलेशन की प्रोसेस और धीमी हो जाती है. इस उम्र में प्रेग्नेंसी के साथ जेनेटिक असमान्यताओं की आशंका भी बढ़ जाती है. इसलिए अगर बायोलॉजिकल फैक्टर्स के लिहाज से देखा जाये तो 20 से 30 की उम्र गर्भधारण के लिए सही (Best age for pregnancy in Hindi) होती है.

2. लाइफस्टाइल से संबंधित फैक्टर्स (Lifestyle factors)

आपकी लाइफस्टाइल किस तरह की है, इसका असर भी प्रेग्नेंसी की संभावनाओं पर पड़ता है. स्मोकिंग, अल्कोहल, एक्सरसाइज न करना, अनहेल्दी या जंक फूड्स का अधिक सेवन, आदि प्रेग्नेंसी की उम्र को प्रभावित कर सकता है.

3. मेडिकल कंडीशन (Medical factor)

मेडिकल फैक्टर का भी प्रेग्नेंसी की संभावनाओं पर असर होता है. आजकल कई ऐसी महिलाएँ हैं, जो पीसीओएस और थायराइड जैसी समस्याओं से परेशान हैं. इन समस्याओं के कारण प्रेग्नेंसी कंसीव करनें में मुश्किल आ सकती है. ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

4. पार्टनर की उम्र (Partner's age and fertility)

महिला पार्टनर की उम्र के साथ ही पुरुष पार्टनर की उम्र का भी प्रेग्नेंसी पर असर पड़ता है. उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी और क्वाटिंटी भी कम होने लगती है.

ऊपर बताए गए फैक्टर बहुत ही आम है, जिनका प्रेग्नेंसी की संभावना पर असर पड़ता है.

20, 30 या 40 - प्रेग्नेंसी के लिए कौन-सी उम्र होती है सही? (20s, 30s, or 40s: Which is the ideal pregnancy age in Hindi)

प्रेग्नेंसी की सही उम्र को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं. यहाँ हम आपको उम्र के अनुसार गर्भधारण करने के फ़ायदे और चुनौतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

20 से 25 साल की उम्र में गर्भधारण (Conception at the age of 20 to 25 years in Hindi)

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि 20 से 25 साल की उम्र में बेबी प्लान करने के क्या फ़ायदे होते हैं.

  • माना जाता है कि 20 से 25 साल के बीच एक महिला का शरीर अधिक फिट होता है. इस उम्र में फर्टिलिटी से संबंधित समस्याएँ भी बहुत कम होती है, जिसके कारण नेचुरल तरीक़े से प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है.

  • इस दौरान उम्र में नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएँ अधिक होती हैं.

  • इस समय प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले कॉम्प्लिकेशन का रिस्क कम होता है.

  • अधिक एनर्जी होने के कारण इस दौरान डिलीवरी के बाद रिकवरी के भी जल्दी हो जाती है.

जहाँ 20 से 35 की उम्र में प्रेग्नेंसी से संबंधित इतने फ़ायदे होते हैं, तो इस दौरान कुछ चुनौतियाँ भी होती हैं; जैसे कि यह वह उम्र होती है, जब लोग अपने करियर पर ध्यान दे रहे होते हैं. ऐसे में इस समय बहुत कम कपल्स ऐसे होते हैं, जो फाइनेंशियली स्ट्रांग हो.

25 से 30 साल की उम्र में गर्भधारण (Conception at the age of 20 to 25 years in Hindi)

25 से 30 साल की उम्र तक आते-आते महिलाओं को ख़ुद के लिए थोड़ा अधिक समय मिल जाता है. वे बेहतर तरीक़े से स्थिति को समझने लगती हैं. कपल्स की फाइनेंशियल स्थिति भी बेहतर होती है. लेकिन इस समय एक महिला की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) प्रभावित हो सकती है.

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको कुछ कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है. हालाँकि, इस उम्र तक भी प्रेग्नेंसी प्लान करना भी बेहतर है.

30 से 40 साल की उम्र में गर्भधारण (Conception at the age of 30 to 40 years in Hindi)

30 की उम्र के बाद एक महिला की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) कम होने लगती है. यही कारण है कि 30 से 40 की उम्र के दौरान प्रेग्नेंसी प्लान करने पर कपल्स को कई तरह के कॉम्प्लिकेशन से गुज़रना पड़ता है. कुछ मामलों में, कपल्स को आईवीएफ और आईयूआई जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की मदद लेनी पड़ती है.

इसे भी पढ़ें : क्या 35 की उम्र के बाद भी हो सकता है गर्भधारण?

प्रो टिप (Pro Tip)

एक्सपर्ट के अनुसार 23 से 32 साल की उम्र को प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट माना गया है. आप इस उम्र में प्रेग्नेंसी प्लान करने के बारे में सोच सकते हैं. 32 की उम्र के बाद गर्भधारण के लिए आईवीएफ, आईयूआई, एग फ्रीजिंग, एम्ब्रियो फ्रीजिंग, डोनर एग्स या स्पर्म, फर्टिलिटी मेडिकेशन, असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक और सरोगेसी जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ सकती है.

आगे पढ़ें : Best Age To Get Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है? [Part 2]

रेफरेंस

1. Pethő, B, Mátrai, Á, Agócs, G, Veres, DS, Harnos, A, Váncsa, S, et al. (2023). Maternal age is highly associated with non-chromosomal congenital anomalies: Analysis of a population-based case-control database. BJOG

2. Bellieni, C. (2016). The Best Age for Pregnancy and Undue Pressures. Journal of Family & Reproductive Health.

3. Delbaere, I., Verbiest, S., & Tydén, T. (2020). Knowledge about the impact of age on fertility: a brief review. Upsala Journal of Medical Sciences.

Tags

The best age to get pregnant in English

Trending Articles

ectopic pregnancy meaning in hindi | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना | खांसी के लिए घरेलू उपाय | प्लेसेंटा कितने प्रकार के होते हैं

Popular Articles

pregnancy me weight loss kaise kare | माँ बनने की सही उम्र | bacchon ke liye yoga | ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.