This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

जानिए नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को ज्यादा पेशाब क्यों लगती है?

Frequent Urination
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
Likes839 Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • नॉर्मल डिलीवरी के बाद यौन अंगों की मांसपेशियां ढीली और कमजोर हो जाती हैं, जिससे महिलाओं को बार-बार पेशाब आने और कई बार यूरिन लीक होने की समस्या होती है।
  • हार्मोनल बदलाव, मानसिक तनाव और कब्ज भी बार-बार पेशाब आने के बड़े कारण हैं, खासकर जब महिला हंसती, छींकती या ताकत लगाती है तो यूरिन निकल जाता है।
  • कीगल एक्सरसाइज इस समस्या का सबसे कारगर उपचार है। साथ ही धूम्रपान-तंबाकू छोड़ें, मोटापा कंट्रोल करें और पर्याप्त पानी पीना जारी रखें ताकि दूध निर्माण प्रभावित न हो।
  • डिलीवरी के बाद इंटिमेट हाइजीन का ध्यान कैसे रखें? हमारा Mylo Care Feminine Intimate Wash 100ml नई माँओं की नाज़ुक देखभाल के लिए बनाया गया है।
Stretch Marks Oil - 100 ml
Stretch Marks Oil - 100 ml
Rating4.2
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Rating4.5

अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को जल्दी-जल्दी पेशाब आने की समस्या होने लगती है। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ऐसे मामले कम देखे जाते हैं जबकि नॉर्मल डिलीवरी के बाद ये समस्या ज्यादा होती है। आइए आपको बताते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को ज्यादा पेशाब क्यों लगती है और क्या है इस समस्या का उपचार।

डिलीवरी के बाद क्यों लगती है बार-बार पेशाब

नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर खासकर यौन अंगों की मांसपेशियों में फैलाव आ जाता है और वो कमजोर हो जाती हैं। ये ढीली मांसपेशियां कई बार यूरिन को देर तक नहीं रोक पाती हैं इसलिए महिला को बार-बार पेशाब होने का एहसास होता है और कई बार यूरिन लीक भी हो जाता है। इसके साथ ही बहुत सारी महिलाओं में नॉर्मल डिलीवरी के बाद कब्ज की समस्या भी देखी जाती है। यही नहीं, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। शिशु को जन्म देने के बाद भी उनके हार्मोन्स में लगातार बदलाव होते रहते हैं। इसलिए कई बार हार्मोनल असंतुलन भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकता है।

तनाव भी है एक बड़ी वजह

ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान और डिलीवरी के बाद कई तरह के मानसिक तनाव का शिकार होती हैं। तनाव के कारण भी महिलाओं में बार-बार यूरिन जाने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब महिला अचानक बहुत तेज हंसती है, ताकत लगाती है या छींकती है, तो यूरिन निकल जाता है।

कब तक रहती है ये समस्या

आमतौर पर महिलाओं में ये समस्या शिशु के जन्म के बाद से 1 साल के अंदर ठीक हो जाती है। हालांकि कुछ मामलों में जब मांसपेशियां तेजी से रिकवर नहीं कर पाती हैं या महिला को वजाइनल इंफेक्शन आदि हो जाए, तो ये समस्या कई साल तक हो सकती है।

कैसे करें बार-बार पेशाब आने की समस्या का उपचार

पेशाब को रोकने के लिए कीगल एक्सरसाइज सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज में शरीर में कीगल प्वाइंट की पहचानकर यूरिन को अपनी इच्छा अनुसार रोका जा सकता है। हालांकि अगर महिला को बहुत अधिक मात्रा में यूरिन लीक होता है, तो एक्सरसाइज के द्वारा इसे नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए ऑपरेशन इलाज है या महिलाएं चाहे तो पैड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें-

  • सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान-मसाला आदि खाने से भी यूरिन जल्दी आता है इसलिए अगर आप इन चीजों का सेवन करती हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दें। ये आदतें शिशु के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं अगर आप उसे स्तनपान करवाती हैं।
  • मोटापे के कारण ब्लैडर पर दबाव पड़ता है इसलिए मोटापे को अपने से दूर रखें।
  • बार-बार पेशाब जाने के डर से कम पानी पीना खतरनाक है। आपको पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी दूध के निर्माण संबंधी और अन्य तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है।

नई माँओं की रिकवरी में भरोसेमंद साथी

डिलीवरी के बाद शरीर को देखभाल चाहिए - ये प्रोडक्ट्स आपकी रिकवरी में मदद कर सकते हैं।

Stretch Marks Oil - 100 ml

Stretch Marks Oil - 100 ml

Scars & Stretch Mark Lightening | Natural Skin Care Solution for Pregnant Women

22815 Moms bought
₹299₹34914% Off
Rating
4.2
(309)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |

118747 Moms bought
₹611₹84828% Off
Rating
4.5
(607)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.