
अक्सर नये पेरेंट्स बच्चे की डकार को अनदेखा कर देते हैं, या तो फिर वह नहीं जानते हैं कि बच्चे को डकार दिलाने का सही तरीक़ा क्या होता है. इन्हीं वजहों से बच्चों को पेट दर्द, गैस व कोलिक जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको बताते हैं कि बच्चे को डकार दिलाना कितना ज़रूरी होता है.
अक्सर स्तनपान (Breastfeeding) या फॉर्मूला फ़ीडिंग (Formula feeding) के दौरान बच्चा हवा निगल लेता है, जब यह हवा बच्चे के पेट में फँस जाती है, तो उसे दर्द और बेचैनी महसूस होने लगती है. जब तक यह हवा बच्चे के पेट से बाहर नहीं निकलती है, तब बच्चे को दर्द बना रहता है, जिसे कोलिक की समस्या भी कहते हैं. ऐसे में बच्चे को डकार दिलाना बहुत ज़रूरी हो जाता है. चलिए अब आपको डिटेल में बताते हैं कि बच्चे को डकार दिलाने के क्या फ़ायदे होते हैं
ये भी पढ़े : स्तनपान और फार्मूला फीडिंग शेड्यूल
डकार दिलाने से बच्चे को ये फ़ायदे होते हैं-
बच्चे फ़ीडिंग या रोने के दौरान मुँह के अंदर हवा अंदर ले लेते हैं, और यह उनके पेट में फँस जाती है. बता दें कि शुरुआती दिनों में बच्चों का पाचन तंत्र कमज़ोर होता है. ऐसे में बच्चे पेट के अंदर गई एक्सट्रा हवा को बाहर निकालना ज़रूरी हो जाता है, वरना इसका असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ने लगता है.
दूध को ठीक तरीक़े से पचा न पाने के कारण बच्चों को कोलिक की समस्या होने लगती है. ऐसे में बच्चे को कोलिक से राहत दिलाने के लिए डकार दिलाना बहुत ज़रूरी हो जाता है. बच्चे को कोलिक के दर्द से राहत देने में टमी रोल ऑन बहुत ही इफेक्टिव तरीक़े से काम करता है. बाज़ार में आपको कई तरह के टमी रोल ऑन मिल जाएँगे. अगर बच्चे की हेल्थ के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो आपको माइलो टमी रोल ऑन को चुनना चाहिए. इस टमी रोल ऑन की ख़ासियत यह है कि यह हींग के तेल, सौंफ, पुदीने और जैतून के तेल की ख़ूबियों के साथ. इसलिए यह बच्चे को कब्ज़, गैस की समस्या व दर्द से राहत देता है.
कुछ बच्चे रात में बहुत बार जागते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार पेट दर्द होता है. अगर बच्चे को सही तरीक़े से डकार दिलावा दी जाये तो वह चैन की नींद ले पाता है.
चलिए अब आपको बताते हैं कि बच्चे को डकार दिलाने का सही तरीक़ा क्या होता है. आमतौर पर बच्चे को 3 तरीक़ों से डकार दिलाई जाती है
सीधे बैठकर बच्चे को छाती से लगाएँ और उसकी ठोड़ी को कंधे पर टिकाएं. अब एक हाथ से बच्चे के कंधे और सिर को सपोर्ट दें और दूसरे हाथ से पीठ पर रगड़ें. इससे बच्चे को तुरंत डकार आ जाएगी और पेट की गैस बाहर निकल जाएगी.
अपने बच्चे को पैरों पर बैठाकर उसके चेहरे को अपने घुटने की ओर झुकाएं और बच्चे की पीठ को रगड़ें. इससे बच्चे को तुरंत डकार आ जाएगी.
अपने बच्चे को गोद में लिटा लें और उसकी छाती को अपनी हथेली से सपोर्ट दें और उंगलियों से उसकी ठोड़ी और जबड़े को पकड़ें. अब शरीर को हल्का-सा मोड़कर पीठ पर रगड़ें.
उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि बेबी को डकार दिलाना कितना ज़रूरी होता है.
This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |