
सारांश



रूखी और शुष्क त्वचा आपके शिशु को असहज बनाती है. एक छोटे शिशु की त्वचा बड़ों की तुलना में अधिक पतली और संवेदनशील होती है और इसी कारण इसमें वयस्कों के मुक़ाबले प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग तेलों का स्राव कम होता है. इस कारण इस पर जल्दी सूखापन और सिकुड़न आ जाती है. सर्दियों की ठंड में यह समस्या ज्यादा परेशान करती है.
अब सवाल यह है कि यदि आपके शिशु की त्वचा शुष्क है तो आप उसे कैसे नमी दें ताकि उसे पर्याप्त पोषण मिलता रहे. आइये जानते हैं कुछ तरीके जो शिशु की सूखी त्वचा का समाधान करने में मददगार होंगे-
बेबी मॉइस्चराइज़र शिशु की त्वचा को सूखेपन से बचाता है. यह बच्चे की त्वचा और बाहरी नुकसानदायक तत्वों के बीच एक परत बना लेता है जिससे त्वचा डिहाइड्रेशन से बच जाती है. पैराबेन और सिलिकॉन जैसे तत्वों से रहित, एक ऐसा बेबी मॉइस्चराइज़र चुनें जिसमें प्राकृतिक और हल्के तत्व जैसे कि विटामिन ई तेल, एलोवेरा, प्राकृतिक तेल इत्यादि शामिल हों जो आपके बच्चे की त्वचा को गहरा पोषण देते हैं.
यह विशेष रूप से शिशु की संवेदनशील और नाजुक त्वचा के लिए ही बना होना चाहिए जो त्वचा को एलर्जी और संक्रमण से भी बचाये और उसके पीएच संतुलन को बनाए रखे.
यदि आपके बच्चे की त्वचा शुष्क है तो इसका एक कारण यह हो सकता है कि आपका बच्चा अपने बाथटब में बहुत अधिक समय बिता रहा है. अधिक समय तक पानी में रहने से शिशु की कोमल त्वचा फट सकती है. इसलिए यह ज़रूरी है कि आप स्नान करवाते हुए बच्चे को लंबे समय तक पानी में छोड़ने से बचें.
वयस्कों के लिए बनाए गए उत्पादों का उपयोग बच्चों की त्वचा पर करने से भी उसमें सूखापन आ सकता है, क्योंकि शिशु की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए इसकी देखभाल के लिए आप विशेष बेबी साबुन का ही उपयोग करें, जो इसे मॉइस्चराइज करते हुए लंबे समय तक नमी प्रदान करता है.
जब भी आपको लगता है कि शिशु की त्वचा रूखी हो रही है तो सौम्य और प्राकृतिक गुनगुने बेबी ऑइल से मालिश करें जैसे कि एक्सट्रा वर्जिन नारियल का तेल. स्नान से पहले शिशु की मालिश अत्यंत लाभकारी है क्योंकि यह उनकी त्वचा को हाइड्रेट करती है, और तेल आपके बच्चे की त्वचा में गहराई तक जाकर कोमलता देता है. इसके अलावा, नारियल का तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर विभिन्न प्रकार के संक्रमण और रैशेज़ को भी रोकता है.
याद रखें शिशु की त्वचा पर सूखापन दिखाई देते ही उसे शिशुओं के लिए बनाये गए विशेष उत्पादों के साथ नियमित हाइड्रेट करें. इससे त्वचा का रूखापन अंततः चला जाएगा और आपका बच्चा सुकून महसूस करेगा.
सौम्य बेबी मॉइस्चराइज़र, हल्के साबुन और प्राकृतिक तेल आपके शिशु की कोमल त्वचा को नमी और पोषण देते हैं.

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |