This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

शिशु को नहलाते वक़्त न हो कोई दुर्घटना, ऐसे में ज़रूर ख़रीदें ये प्रॉडक्ट्स

Bathing
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 19, 2026
शिशु को नहलाते वक़्त न हो कोई दुर्घटना, ऐसे में ज़रूर ख़रीदें ये प्रॉडक्ट्स
Likes477 Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • शिशु को नहलाते वक्त सुरक्षा सबसे ज़रूरी है, और बेबी बाथ टब उसे आराम से नहलाने का सुरक्षित तरीका है, जिसमें बैकरेस्ट और हैडरेस्ट सपोर्ट मिलता है.
  • बाथ सीट और नॉन-स्लिप बाथ मैट शिशु को फिसलने से बचाते हैं और नहाते वक्त एक्स्ट्रा सपोर्ट देते हैं, जिससे शिशु को सुरक्षित महसूस होता है.
  • नल का कवर शिशु को चोट से बचाता है और बाथ थर्मामीटर पानी का सही तापमान नापने में मदद करता है ताकि नाज़ुक स्किन ना झुलसे.
  • शिशु के नहाने को सुरक्षित बनाने के लिए क्या ज़रूरी है? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

शिशु को नहलाने का वक्त आपके और उसके लिए करीबी बॉन्ड बनाने का होता है. लेकिन शिशु को नहलाते हुए आपको उसकी सुरक्षा का खास ख्याल रखना ज़रूरी है. अगर आप शिशु की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो देखिए कुछ ऐसे बाथ प्रोडक्ट्स, जो आपकी इस चिंता को दूर कर देंगे.

बेबी बाथ टब

बेबी बाथ टब में आप शिशु को सुरक्षित रूप से और आराम से नहला सकती हैं. इसमें कई तरह के डिज़ाइन्स उपलब्ध है. कुछ में शिशु के सपोर्ट के लिए बैकरेस्ट (पीठ के सपोर्ट के लिए) और हैडरेस्ट (सिर के सपोर्ट के लिए) भी दिया होता है. अन्य बेबी बाथ टब विशेष रूप से शिशु के लिए कर्व वाले दिए होते हैं.

बेबी बाथ सीट

शिशु जब बैठने लगे तो आप उसके लिए बाथ सीट का इस्तेमाल कर सकती हैं. नहलाते हुए बाथ सीट शिशु को एक्स्ट्रा सपोर्ट देती है. इसमें शिशु को सुरक्षित महसूस होता है. बाथ सीट प्लास्टिक की बनी होती है और इसके नीचे की तरफ सक्शन कप दिए होते हैं, जिससे वह पानी में न फिसले. बाथ सीट भले ही आपके शिशु को सपोर्ट दे, लेकिन नहलाते हुए आप हमेशा शिशु के साथ रहे. नहलाते हुए शिशु को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए.

नॉन-स्लिप बाथ मैट (ना फिसलने वाली बाथ मैट)

फिसलने से बचने के लिए आप बाथरूम के फर्श पर रबर की बाथ मैट बिछा दें. इससे फिसलने का डर नहीं रहता है. बाथ मैट्स कई अलग-अलग डिज़ाइन्स और कलर्स में उपलब्ध है. जिससे शिशु को भी नहाने में मज़ा आएगा.

नल का कवर

बाथरूम के नल से शिशु के सिर पर चोट लग सकती है. ऐसे में बाथरूम के नल पर आप कवर लगा दें. इससे शिशु को चोट नहीं लगेगी. आपको बाज़ार में अलग-अलग तरह के कवर मिल जाएंगे, जो आसानी से नल पर चढ़ जाते हैं. अगर आपको कवर ना भी मिलें तो नल को एक मोटे कपड़े से अच्छी तरह बांध दें, ताकि शिशु को चोट ना लगे.

बाथ थर्मामीटर

शिशु की स्किन बहुत संवेदनशील होती है, ज़्यादा गर्म पानी से वह झुलस भी सकती है. इसलिए गर्म पानी की जांच करने के लिए बाथ थर्मामीटर का इस्तेमाल करें. इसके लिए बाल्टी या बेबी बाथ टब में पानी भरें और थर्मामीटर से उसका तापमान नापें. अगर आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो अपनी कलाई से छूकर देखें कि पानी कितना गर्म है.

बाथरूम मैट

पानी और टाइल्स के चलते बाथरूम में फिसलने का डर रहता है. लेकिन उससे बाहर निकलने पर भी आपके पैर या स्लिपर गीली होती है. इसलिए जब आप शिशु को नहलाकर बाहर लाएं तो ध्यान रखें कि बाहर नॉन-स्लिप बाथरूम मैट हो. यह आपको फिसलने से बचाएगा.

शिशु को नहलाते हुए उसकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है. कभी भी शिशु को नहलाते हुए उसे अकेला ना छोड़ें. नहलाने से पहले ज़रूरत का सारा सामान लेकर बैठे, ताकि आपको बाद में ना उठना पड़े.

हर नन्हे शिशु के लिए चुने गए सुरक्षित बाथ साथी

नहाने का समय बने प्यार भरा पल, इन सुरक्षित और आरामदायक बाथ प्रोडक्ट्स के साथ शिशु की सुरक्षा हो पक्की.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.