
सारांश




नई-नई मां बनी कई सारी महिलाओं को यह पता नहीं होता है कि सी-सेक्शन से डिलीवरी होने का बाद उन्हें क्या खाना चाहिए? सी-सेक्शन एक मेडिकल प्रॉसीजर है और इसके बाद महिलाओं के लिए अच्छा पोषण ज़रूरी होता है. नई मां की डेली डायट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ें शामिल करने से, उन्हें तेजी से ठीक होने में मदद मिलेगी.
नई मां बनी महिलाएं चाहें तो सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अपनी पसंद के हिसाब से भारतीय खाने का डायट चार्ट बना सकती हैं. इसके लिए उन्हें अपने डायट चार्ट में नीचे बताई गई चीजें शामिल करनी होंगी ताकि उन्हें सही मात्रा में पोषण मिल सकेः
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ज़्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि उन्हे बदहजमी हो रही है और उनका पेट साफ नहीं होता. यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि अपना पेट साफ करने के लिए महिलाएं ज़्यादा ताकत नहीं लगा सकती, क्योंकि इससे उनके टांक टूटने का डर रहता है. इसलिए, डॉक्टर महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे सी-सेक्शन के बाद ऐसी चीजें खाएं जिनमें भरपूर फायबर हो.
डीएचए (DHA) और लंबी श्रृंखला वाले फैटी एसिड, सी-सेक्शन के बाद बेहद ही महत्वपूर्ण फूड होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के फूड, डिलीवरी के बाद होने वाले अवसाद को कम करने में मदद करते हैं. यह अवसाद बच्चे के जन्म के बाद बेहद आम होता है. अखरोट, चिया के बीज, अलसी, सार्डिन, सामन और टूना फिश में ज़रूरी फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है.
सी-सेक्शन के बाद, महिलाओं के लिए ज़रूरी है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा लिक्विड लें जिससे उन्हें बदहज़मी न हो और पेट अच्छी तरह से साफ हो. बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाने वाली महिलाओं को भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इस वजह से उन्हें कम दूध बनने की शिकायत हो सकती है. इस सभी समस्याओं से बचने के लिए यह ज़रूरी है कि डिलीवरी के बाद महिलाएं ज़्यादा से ज़्यादा लिक्विड लें फिर चाहे वो पानी हो, ज्यूस (जो खट्टे न हो) या सूप हो.
सी-सेक्शन के बाद खाए जाने वाले फूड जो विटामिन से भरपूर होते हैं, वे इसमें शामिल हैं. ये फूड संक्रमण रोकने के साथ ही रिकवरी में भी मदद करते हैं. डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने खाने में पपीता, टमाटर, ब्रोकली, अंगूर, तरबूज़, और स्ट्रॉबैरी जैस फल अपनी डायट में शामिल करने चाहिए.
डिलीवरी के बाद महिलाओं को आयरन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती है, क्योंकि बच्चे को दूध पिलाने से आयरन की कमी नहीं होती है, लेकिन आयरन वाला फूड खाने से उन्हें दूसरे खाने को पचाने में मदद मिलेगी.
नई मां की डायट में कैल्शियम होना ज़रूरी है. रागी, सोयाबीन, बंगाल चना, मूली के पत्ते, दूध और इससे बने प्रोडक्ट सभी कैल्शियम के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं. इनकी मदद से न सिर्फ जल्दी रिकवरी होती है बल्कि दूध भी ज़्यादा बनता है.
प्रोटीन से भरपूर खाने की चीज़ें तेजी से ठीक होने में मदद करती हैं और साथ ही मसल्स को ताकत देने के अलावा नए उत्तकों को बढ़ाने में भी मदद करती हैं. सी-सेक्शन के बाद, तेजी से ठीक होने के लिए नई मांओं को अपनी डेली डायट में प्रोटीन वाले फूड प्रोडक्ट शामिल करना चाहिए. हाई-प्रोटीन फूड के कई विकल्प हैं जिन्हें आप चुन सकती हैं. नॉनवेज में अंडे, चिकन, मछली और मांस शामिल हो सकते हैं जबकि वेज में पनीर, सूखे बीन्स, मटर और नट्स खा सकते हैं.
नई मां बनी महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए ज्यादा कैलोरी बर्न करती हैं. नतीजतन, उनका एनर्जी लेवल कम रहता है और इसके लिए उन्हें कार्बोहाइड्रेड की ज़रूरत महसूस होने लगती है, लेकिन उन्हें अपना एनर्जी लेवल बनाए रखना पड़ता है और इसके लिए पोषण से भरी चीज़ें फायदेमेंद साबित होती हैं. ज़्यादा कैलोरी कार्बोहाइड्रेड फूड की बजाय नट, दालें, अंडे, दूध और मछली जैसी पोषक चीज़ें खाएं.
डिलीवरी के बाद महिलाओं को हेल्दी और पोषक चीजें खानी चाहिए जो उन्हें जल्द ठीक होने और उनके शरीर में दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद करें. लेकिन, इसके अलावा उन्हें इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि ये फूड आसानी से पचने वाले हों, ताकि उन्हें बदहजमी की परेशानी न झेलनी पड़े. कुछ फूड ऐसे होते हैं जो डिलीवरी क बाद महिलाओं को खाने चाहिए, इनकी जानकारी नीचे दी गई हैः
1. साबुत अनाज जैसे चावल, जई, क्विनोआ और गेहूं
2. चौलाई, पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां
3. लहसुन, ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है
4. सौंफ, जीरा जैसे मसाले पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं
5. सोंठ पाउडर सूजन को रोकने में मदद करता है और गैस / सूजन को कम करता है
6. संतरे और पपीते जैसे फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और ये संक्रमण से लड़ने और दूध बढ़ानें में मदद करते हैं
7. आसानी से पचने वाली सब्जियाँ जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जैसे लौकी, सहजन और कद्दू
8. बादाम, काजू और अखरोट जैसे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और फैटी एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं
9. मेथी, अजवाइन और तिल सहित बीज, ज़्यादा ब्रेस्ट मिल्क बनाने के लिए जाने जाते हैं
मां बनने के बाद महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें क्या खाना है क्या नहीं, क्योंकि ये सीधे तौर पर उनकी सेहत और दूध बढ़ाने पर असर डालता है. जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं या बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करना बंद नहीं कर देतीं, कुछ फूड हैं जिनसे महिलाओं को दूरी बनाए रखनी चाहिए.
1. तीखे और एसिडिक फूड- मांओं को खट्टे और तीखे फूड खाने से बचना चाहिए, खासतौर पर पहले महीने में. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनसे गैस, जलन और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है.
2. फास्ट फूड- पिज्जा, प्रोसेस्ड फूड, सोडा और डीप फ्राय किए गए फूड से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए. इस तरह के फूड से कोई भी पोषण नहीं मिलता और उल्टा इनसे आपके शरीर में कैलोरी बढ़ेगी.
3. कैफीन- कॉफी और चाय जैसी पेय पदार्थ भी कम ही पीना चाहिए.
4. शराब- ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाओं को शराब से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये हो सकता है कि इसका असर आपके दूध में हो जाए. यह आपके बच्चे के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.
डिलीवरी के बाद देखभाल के बारे में अधिक जानकारी के लिए Mylo फैमिली की वेबसाइट पर जाएं. यह साइट नई मांओं को जोड़ती है ताकि उनका एक समुदाय बनाया जा सके. मांओं को यहां गर्भावस्था और बच्चे की देखभाल के बारे में विशेषज्ञ की सलाह मिल सकती हैं.
रिकवरी, पोषण और ब्रेस्टफीडिंग को आसान बनाने वाले प्रोडक्ट जो हर नई मां की ज़रूरत में साथ देते हैं.

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles




MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |