Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience
सारांश




प्रेग्नेंसी के दौरान ज़्यादातर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं. दरअसल प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा में खिंचाव आने की वजह से पेट के निचले हिस्से, बाजू, पैरों, पीठ, कुल्हों आदि पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं. विशेष रूप से दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान ये दिखते हैं. हालांकि इसके आने के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे एकदम से वजन बढ़ जाना या कम हो जाना, आनुवंशिक व हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी आदि. स्ट्रेच मार्क्स गर्भावस्था की एक ऐसी छाप हैं, जो किसी भी महिला को पसंद नहीं हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा सकती हैं. जानिए कैसे...
त्वचा का खिंचाव मिटाने के लिए एक प्लेट में तेल लें और जहां-जहां स्ट्रेच मार्क्स का निशान है, वहां पर लगभग 20 मिनट तक मालिश करें. ऐसा दिन में 3 बार करें. ऐसा आपको 5 दिन तक लगातार करना है, फिर देखें आपके पेट पर पड़े निशान धीरे-धीरे एकदम मिट से जाएंगे. इसके अलावा आप अरंडी, बादाम, जैतून आदि का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसके लिए आप अंडे का सफेद भाग निकालकर अच्छी तरह से फेंट लें. फिर इसे ब्रश की सहायता से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद त्वचा पर जैतून का तेल लगा लें, ताकि रूखापन दूर हो जाए. ऐसा लगातार दो सप्ताह तक करें.
त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत अच्छा होता है. विटामिन ई तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कोलेजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं. रोज़ाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें. यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है और अगर इसका प्रयोग अच्छे से किया जाए तो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने की भी क्षमता रखता है.
एप्रिकोट (खुबानी) को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. पेस्ट बनाने के लिए इसे मिक्सी में पीस लें. इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें.
स्ट्रेच मार्क्स पर कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर बनाया गया पेस्ट लगाएं. 3 से 5 मिनट तक इस मिश्रण से स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें. फिर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पोंछ दें. सादे पानी से धोकर वहां मॉइस्चराइजर लगाएं. लगातार एक महीने तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स बहुत कम हो जाएंगे.
नींबू में एसिड होने के कारण यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आप नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाले भाग पर रगड़ें. इसे 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा रोज करने से आपको कुछ ही दिनों में परिणाम नज़र आने लगेंगे.
स्ट्रेच मार्क्स हर माँ की कहानी हैं - ये प्रोडक्ट्स उन्हें हल्का करने में मदद कर सकते हैं.

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |




Stretch Marks Cream - 100 gm
Removes Stretch Marks | Made Safe Australia Certified | Safe During Pregnancy & Breastfeeding




Stretch Marks Oil - 100 ml
Scars & Stretch Mark Lightening | Natural Skin Care Solution for Pregnant Women




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |