
Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience
सावन का पहला सोमवार इस बार 18 जुलाई से शुरू हो रहा है. अगर आप भी इस व्रत को रखना चाहती हैं, तो आप अपने फलाहार में इन चीज़ों को शामिल कर सकती हैं:
आपने कुट्टू की पूरी या रोटी तो खूब खायी होंगी, लेकिन डोसे में कुट्टू का स्वाद दुगना करने के साथ- साथ कम तेल का इस्तेमाल होता है. आप चाहें तो आलू भर कर भी डोसा बना सकते हैं. नवरात्रों में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला कुट्टू का आटा फाइबर और कई विटामिन का भंडार है.
सिघाड़े के बकबके स्वाद को मिठास से भरने का सबसे अच्छा तरीका है. सिंघाड़े के आटे में दूध और चीनी मिलाकर इसका स्वादिष्ट हलवा बनाना. हलवे का नाम सुनते ही मज़ा आ गया ना! अब सोचें जब इसमें ड्राई फ्रूट्स डाले जाएँगे तो इसका स्वाद कितना गुना बढ़ जाएगा? यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ-साथ मिचली जैसी शिकायतों से भी राहत दिलाता है.
मुँह में पानी लाने वाले इस व्यंजन को तो कोई इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है. ये लगभग हम सभी के घर में बनता है. मूंगफली, काली मिर्च और जीरा पाउडर से बनायें मज़ेदार साबूदाना खिचड़ी और अपने शरीर को दें जबरदस्त एनर्जी.
जी हाँ, सूप वो भी कद्दू का! अगर आपको सूप पीना पसंद है तो ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. कद्दू को उबाल लें और आसानी से ब्लैंड करके अदरक, सेंधा नमक और हल्दी से बना डालें, ये इम्युनिटी को दुगुना करने वाला पावरफुल स्नैक है.
रायते के बिना तो भोजन अधूरा है. केले और मसालों से बना ये टेस्टी रायता आपको दूसरी कटोरी भरने पर मजबूर कर देगा. ये टेस्टी ही नहीं, हेल्दी भी है!
नाम से बनाने में मुश्किल लगने वाली इस रेसिपी को आसानी से बनाया जा सकता है. बस आपको मखानों को भून के उन्हें ग्राइंड करना होगा; फिर इन्हे दूध में अच्छे से धीमी आँच पर उबालना होगा. चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालते ही कम कैलोरी और ज्यादा एन्टिऑक्सीडैंट से भरपूर खीर तैयार हो जाएगी.
रबड़ी का नाम सुनते ही आँखें बड़ी और मुँह में पानी आ जाता है. मीठे सेब को छील कर उसे कुतरे और चीनी व इलायची पाउडर दूध में डालकर धीमी आंच पर उबाल लें. ये रबड़ी आपके और आपके परिवार का दिल खुश करने के लिए काफी है.
साउथ इंडिया में खायी जाने वाली इस मशहूर चाट का कहना ही क्या! इसमें होते हैं चना स्प्राउट्स, नारियल, तिल के बीज, करी पत्ता, नमक और कई अन्य मसाले, जिसे खाकर आप बोलेंगे, "ये दिल मांगे मोर". ये नुट्रिशन और प्रोटीन से भरी हुई है चाट है.
सावधान : आपको शरीर में पानी और नमक की सही मात्रा बनाये रखनी होगी, ताकि किसी भी तरह की कमजोरी आपकी सेहत ख़राब न कर सकें. पपीता, अनानास, एलोवेरा जैसी चीज़ों में लेटेक्स और एन्ज़ाइमों की मात्रा ज्यादा होने से गर्भपात होने का बड़ा खतरा रहता है इसलिए प्रेग्नेंट औरतों को इन्हें खाना मना है. तुलसी के पत्ते, सौंफ, मेथी, कुट्टू या सिंगाड़े का आटा भी संभल कर खाना चाहिए.
Trending Articles
ectopic pregnancy meaning in hindi | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना | खांसी के लिए घरेलू उपाय | प्लेसेंटा कितने प्रकार के होते हैं
Popular Articles
नवजात शिशु का वजन कैसे बढ़ाये | monkeypox in hindi | बच्चों का पेट साफ करने की दवा | बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की विधि
Yes
No














One of the leading gynaecologists of Delhi, Dr. Kusum Sabharwal has established the clinic and has gained a loyal clientele over the past few years and is also frequently visited by several celebrities, aspiring models and international patients. The efficiency, dedication, precision and compassion offered at the clinic ensure that the patient's well-being, comfort and needs are kept of top priority. The clinic is equipped with latest types of technology.









Meri pregnency ko abhi 2month hone wale hai.. Tips bataye
jb pure time ulti ho rhi ho to or khane nhi kha pa rhe ho to kya krna chaiye
Mem pregnant hone par kya kahna chye
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.



This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |