This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Coconut During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में नारियल खाना अच्छा होता है?

Diet & Nutrition
Written by - Khushboo Goelअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Coconut During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में नारियल खाना अच्छा होता है?
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • नारियल एक सुपरफूड है जो विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, और प्रेग्नेंसी में संतुलित मात्रा में सेवन करने पर मां और बच्चे दोनों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने, खुजली और स्ट्रेच मार्क्स से निपटने में मदद करता है क्योंकि इसमें लॉरिक एसिड और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है।
  • नारियल पानी मॉर्निंग सिकनेस रोकता है, हाइड्रेशन बनाए रखता है, और कच्चा नारियल फ़ाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज़ से बचाव करता है।
  • स्ट्रेच मार्क्स के लिए कौन सा नारियल तेल बेहतर है? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Rating4.9
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Rating4.5
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

मां बनने का सपना पूरा होना बहुत बड़ी खुशी लेकर आता है। इसमें एक्साइमेंट के साथ बहुत से संदेह भी होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान उठने वाले ज़्यादातर सवाल उन खाने की चीज़ों से जुड़े होते हैं जिन्हें प्रेग्नेंट माओं को खाना चाहिए, नहीं खाना चाहिए या कितनी मात्रा में खाना चाहिए। नारियल एक सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। अगर किसी को प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल खाने को लेकर संदेह है तो यह आर्टिकल कुछ उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकता है।

Is Coconut Good In Pregnancy? (क्या प्रेग्नेंसी में नारियल खाना अच्छा होता है?)

नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई विटामिन और खनिजों का भंडार है। जीवन के हर एक चरण में अलग-अलग पोषण की ज़रूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान, ऐसी खाने की चीज़ों की ज़रूरत होती है जो मां के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी हों और बच्चे के विकास में सहायता करें।

फलों और सब्जियों से प्रेगनेंट महिलाओं को सभी ज़रूरी पोषक तत्वों का एक मेल मिलता है। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी रूप में नारियल खाने से कई तरह के फ़ायदे होते हैं। हालाँकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान।

Benefits Of Coconut In Pregnancy (प्रेग्नेंसी में नारियल के फ़ायदे)

प्रेग्नेंसी में संतुलित मात्रा में नारियल का सेवन करने से कई फ़ायदे मिलते हैं। क्या प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल अच्छा होता है इस सवाल का जवाब देने के लिए, इसके फ़ायदों के बारे में यहां पढ़ें।

  1. कच्चा नारियल सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल का एक बेहतरीन स्रोत होता है। ये सभी शिशु के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक हैं।
  2. नारियल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो शरीर में जमा फैट को घटाने में मदद कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल का दूध अच्छे फैट का एक शानदार स्रोत है। यह बच्चे के विकास को बढ़ावा देता है।
  3. कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल वह तेल है जो नारियल को गर्म किए बिना, दुर्गन्ध दूर किए बिना निकाला जाता है। यह त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा है और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। यह प्रेगनेंट महिलाओं को खुजली और स्ट्रेच मार्क्स से निपटने में मदद कर सकता है। इस तेल में लॉरिक एसिड और विटामिन E प्रेग्नेंसी के दौरान इसे एक आदर्श प्राकृतिक स्किन केयर प्रोडक्ट बनाता है।
  4. ·प्रेग्नेंसी में हरे नारियल के कुछ सेवन से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफ़ेक्शन, मॉर्निंग सिकनेस और पैरों की सूजन से बचाव होता है।
  5. कच्चे नारियल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं और इंफ़ेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।
  6. प्रेग्नेंसी के लिए कच्चा नारियल फ़ायदेमंद होता है क्‍योंकि यह डायटरी फ़ाइबर से भरपूर होता है। इसलिए, यह कब्ज़ होने से रोकता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एक आम समस्या है।
  7. प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से नारियल के सेवन से मां में नवजात बच्चे के लिए सही मात्रा में दूध बनता है। नारियल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है, जो स्तन के दूध का एक आवश्यक घटक है।
  8. नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, उल्टी नहीं होती है और खून की मात्रा नियंत्रित रहती है।
  9. नारियल पानी मिनरल से भरपूर होता है। यह प्रेग्नेंट माओं में मॉर्निंग सिकनेस को रोकने में मदद करता है। मॉर्निंग सिकनेस की वजह से जब वे ज़रूरी पोषक तत्व खो देती हैं तो यह उन्हें फिर से हाइड्रेट करता है।
  10. प्रेगनेंट महिलाएं अक्सर एनीमिया से पीड़ित होती हैं, जो बच्चे और मां को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल का सेवन करने से एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।

Myths About Coconut Eating During Pregnancy (प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल खाने के बारे में मिथक)

अक्सर, जानकारी की कमी या सुनी सुनाई बातें कुछ मिथकों को जन्म दे सकती हैं। प्रेग्नेंसी में नारियल के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथक हैं। हम उनमें से कुछ की चर्चा यहां कर रहे हैं।

1. नारियल का सेवन करने से बच्चा गोरा होता है। ( Consuming coconut can make the baby fair.)

अक्सर लोग मानते हैं कि प्रेग्नेंसी में नारियल का सेवन करने से बच्चा गोरा हो सकता है। यह सच नहीं है, क्योंकि बच्चे का रंग उसके जीन पर निर्भर करता है न कि मां क्या खाती है इस पर।

2. नारियल पानी से बच्चे के बाल घने और मज़बूत होंगे।( Coconut water will make the baby's hair thick and strong.)

कुल मिलाकर, पोषण और जीन नवजात शिशु की शारीरिक विशेषताओं को तय करते हैं। एक अकेला भोजन बालों की बनावट या ताकत का निर्धारण नहीं कर सकता है और जीन को नहीं बदल सकता है।

3. नारियल पानी से एसिडिटी हो सकती है. (Coconut water can cause acidity.)

नारियल पानी से एसिडिटी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई अन्य कारक एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।

4. प्रेग्नेंसी में नारियल का सेवन करने से बच्चे का सिर नारियल जितना बड़ा हो जाता है।( Consuming coconut during pregnancy makes the baby's head as big as the coconut's)

यह सोच वास्तव में मज़ेदार है और इन फैक्ट्स के स्रोत के बारे में हैरत होती है। इसके लिए ज़्यादा कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। नारियल से बच्चे का सिर बड़ा नहीं होगा और न ही कोई और न किसी और फल से ऐसा होगा। कल्पना कीजिए कि अगर किसी फल को खाने से बच्चा का सिर फल जैसा ही हो जाता तो बच्चे का तरबूज़ जैसा सिर कैसा लगता।

5. प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी सबसे अच्छी ड्रिंक है। ( Coconut water is the best drink during pregnancy.)

जैसा कि हमने पहले कहा, प्रेग्नेंसी के दौरान या जीवन के किसी भी अन्य चरण में अलग-अलग पोषक तत्वों के मेल की ज़रूरत होती है, जो अलग-अलग खाने की चीज़ों से मिलते हैं। हालांकि नारियल पानी पौष्टिक है, यह एकमात्र स्वस्थ ड्रिंक नहीं है और इसे किसी भी अन्य खाने की चीज़ों की तरह कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। यह पानी का विकल्प नहीं हो सकता है।

निष्कर्ष (Takeaway)

मां बनने से पहले का प्रेग्नेंसी का समय, एक ख़ास समय होता है। अच्छा पोषण और वातावरण मां और बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में योगदान देता है। प्रेग्नेंसी में नारियल के सेवन से मां को कई पोषक तत्व और फ़ायदे मिलते हैं। हालाँकि, हर चीज़ का कम मात्रा में सेवन करना सबसे सही होता है। कोई भी खाने की चीज़ ज़्यादा मात्रा में सेवन नहीं करनी चाहिए। उन्हें अपनी डाईट में सभी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। उन्हें हमेशा वही सेवन करना चाहिए जो प्रेगनेंट मां के शरीर के लिए बेहतर होता है।

References

1. Yong JW, Ge L, Ng YF, Tan SN. (2009). The chemical composition and biological properties of coconut (Cocos nucifera L.) water. Molecules.

2. Gunasekaran R, Shaker MR, Mohd-Zin SW, Abdullah A, Ahmad-Annuar A, Abdul-Aziz NM. (2017). Maternal intake of dietary virgin coconut oil modifies essential fatty acids and causes low body weight and spiky fur in mice. BMC Complement Altern Med.

Tags

Coconut good in pregnancy in Bengali, What are the benefits of coconut in pregnancy in Bengali, What are the myths about coconut during pregnancy in Bengali, Coconut in Pregnancy: Benefits & Myths in English, Coconut in Pregnancy: Benefits & Myths in Hindi, Coconut in Pregnancy: Benefits & Myths in Tamil, Coconut in Pregnancy: Benefits & Myths in Telugu, Coconut in Pregnancy: Benefits & Myths in Bengali

प्रेग्नेंसी की हर मां की पसंद, प्राकृतिक देखभाल

नारियल के पोषण और प्राकृतिक तत्वों से बने प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा और शरीर की कोमल देखभाल में मदद करते हैं।

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress

531 Moms bought
₹917₹129829% Off
Rating
4.9
(50)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |

118791 Moms bought
₹611₹84828% Off
Rating
4.5
(607)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.