
सारांश
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने जून 2016 में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना की शुरूआत की थी, जिसका मुख्य लक्ष्य “हमारे देश की हर गर्भवती महिला को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ मुहैया करवाना और माँ और शिशु की मृत्यु दर में कमी लाना है.” दरअसल, यूनिसेफ के अनुसार, प्रसव के वक्त 55,000 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं अपनी जान गवां देती हैं. ऐसे में पीएमएसएमए इन दोनों की बढ़ती संख्या में कमी लाने में मदद करेगा क्योंकि इसके तहत हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल से संबंधित हेल्थ केयरिंग पैकेज उपलब्ध करवायें जाएँगे.
पीएमएसएमए एक सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम है.जिसके तहत हर माह की 9 तारीख को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जाँच, परामर्श और जाँच निशुल्क में की जाएगी. इस अभियान के तहत ग्लुकोज की मात्रा, अल्ट्रसाउंड, मूत्र व खून की जाँच, हीमोग्लोबिन टेस्ट, स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, जैसी अन्य कई जाँचों सहित आवश्यक औषधियों भी मुफ्त में दी जाएगी हैं. इस अभियान में निजी क्षेत्र के चिकित्सक भी मुख्य भूमिका निभाएँगे और इसे सामाजिक आंदोलन का रूप देते हुए निजी क्षेत्र के डॉक्टरों व अन्य हितधारकों को भी अपने साथ जोड़ने की मुहिम को जारी रखा जाएगा.
हरा स्टीकर - कम जोखिम गर्भावस्था
लाल स्टीकर - उच्च जोखिम गर्भावस्था
नीला स्टीकर - गर्भावस्था के साथ उच्च रक्तचाप
पीला स्टीकर - गर्भावस्था के साथ मधुमेह, हाइपोथायरायडिज्म, एसटीआई
नोट : इस योजना से संबंधी अगर आप किसी भी तरह की शिकायत करना चाहते है या अगर आपको अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र खोजने में व अन्य किसी सहायता और योजना के बारें में अधिक जानकारी चाहिए तो आप सरकार की इस वेबसाइट Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana से उन सबके बारें में जान सकते हैं. इसके अलावा, आप इस टोल फ्री नंबर- 18001801104 पर कॉल करके भी इस योजना से संबंधी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सिर्फ़ इतना ही नहीं अगर आप डॉक्टर हैं और इस अभियान के तहत वॉलिंटियरिंग करना चाहते हैं तो ऊपर वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करके खुद का रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं.परेग
Trending Articles
bacchon ka yogasan | माँ बनने की सही उम्र क्या है | ectopic pregnancy meaning in hindi | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना
Popular Articles
pregnancy me weight loss kaise kare | बच्चों के दस्त की दवा घरेलू | प्रेगनेंसी में कमर दर्द के घरेलू उपाय | व्रत में क्या-क्या खाना चाहिए




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |