This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Amla During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में आँवला खा सकते हैं?

Diet & Nutrition
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Sep 13, 2023
Amla During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में आँवला खा सकते हैं?
Read time8 min

आंवले को इंडियन गूसबैरी भी कहा जाता है. यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाई है जो सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती रही है. इसमें ढेर सारा पोषण होता है और सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं. यह पेट अच्छा रखने के साथ ही बालों की ग्रोथ भी बेहतर करता है. हाल ही में, इसके फायदों की वजह से गर्भवती महिलाओं में यह काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन क्या गर्भावस्था में आंवला खाना अच्छा होता है? इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे कि आंवले के फायदे कौन से हैं और इसे खाने पर सुरक्षा से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या गर्भावस्था में आंवला खाना अच्छा होता है?(Is Eating Amla Safe During Pregnancy?)

आंवला या इंडिनय गूसबैरी एक मशहूर आयुर्वेदिक हर्ब है जिसे गर्भावस्था में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. आंवले को गर्बावस्था में खाया जा सकता है और इसके कई फायदे हैं जिनमें जी मचलाने, उल्टी, हाजमा ठीक करने और बच्चे के जन्म में होने वाली परेशानियां दूर करने के गुण होते हैं.

आंवले की पोषण वैल्यू (Nutritional Value of Amla)

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं. विटामिन सी एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्यून सिस्टम बेहतर करने के साथ दिल की बीमारी, कैंसर और हेल्दी स्किन बनाने में मदद करता है.

गर्भावस्था में आंवला, फायबर का अच्छा स्रोत है और इसमें कुछ दूसरे विटामिन, मिनरल्स जैसे कि विटामीन ई, पोटेशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होते हैं.

गर्भवती महिलाओं के लिए आंवले के फायदे (Benefits of Amla for pregnant women)

गर्भावस्था में आंवले के फायदों के बारे में यहां बताया गया हैः

  • आंवले में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है. कोलेजियन के निर्माण के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी होता है, यह फीटल टिश्यू और प्लेसेंटा के निर्माण के लिए जरूरी होता है.
  • शरीर में आयरन को अब्जॉर्ब करने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है, यह गर्भवती महिलाओं में होने वाली एनीमिया की समस्या से बचाने में मददगार होता है.
  • आंवला, फॉलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत होता है जो कि जन्म से जुड़ी समस्याओं जैसे कि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसे खतरों से बचाता है. फॉलिक एसिड, बच्चे के नर्वस सिस्टम के सही विकास के लिए जरूरी होता है.
  • आंवले में फाइबर कॉन्टेंट खूब होता है जो बदहजमी से बचने में मदद करता है जो गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को परेशान करती है.
  • आंवले में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो उन गर्भवती महिलाओं के काम के होते हैं जिन्हें मॉर्निंग सिकनेस या गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल इश्यू होते हैं.

गर्भावस्था में आंवला खाने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Eat Amla During Pregnancy)

आंवले को ताज़ा तोड़कर, पकाकर या सूखाकर खाया जा सकता है. गर्भावस्था में आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सेकंड ट्रिमेस्टर होता है जब बच्चे के अंग विकसित हो रहे होते हैं. इसे कई तरह की डिशेज में भी शामिल किया जा सकता है जैसे कि करी, सूप, स्टीव वगैरह. इससे स्वादिष्ट जैम और चटनी भी बनाई जा सकती है.

अगर आप गर्भवती हैं और अपनी डायट में पोषण से भरपूर चीजें शामिल करना चाहती हैं, तो आंवले के बारे में जरूर सोचें!

गर्भावस्था में आंवला खाने के साइड इफेक्ट (Side Effects of Amla During Pregnancy)

गर्भावस्था में आंवला खाने के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जिनके बारे में महिलाओं को पता होना चाहिए. आंवले की वजह से कुछ महिलाओं को पेट खराब या बदहजमी की शिकायत हो सकती है इसलिए यह जरूरी है कि आंवला या उसके सप्लिमेंट लेते समय भरपूर पानी पीएं.

आंवला कुछ दवाईयों से भी मिक्स हो सकता है इसलिए अगर आप कोई दवाई ले रही हैं तो आंवला खाना शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें.

सामान्य तौर पर, कम मात्रा में खाने पर गर्भवती महिलाओं के लिए आंवले को सुरक्षित माना जाता है. अगर आपको आंवला खाने से किसी तरह के नकारात्मक प्रभाव दिखते हैं तो इसका इस्तेमाल बंद करके अपने डॉक्टर से बात करें.

गर्भावस्था में आंवला कैसे खाएं (How to Take Amla During Pregnancy)

अगर आप गर्भवती हैं और प्राकृतिक तरीके से अपनी सेहत बेहतर करना चाहती हैं तो आंवला आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह एक इंडियन सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं में सदियों से किया जा रहा है.

गर्भावस्था में आंवला खाने के कुछ तरीके हैं. आप चाहें तो इसे ताजा तोड़कर खा सकती हैं, सूखाकर या पकाकर भी खा सकती हैं. आप चाहे तो आंवला सप्लीमेंट कैप्सूल या पाउडर के तौर पर भी ले सकती हैं.

हर दिन 1-2 ग्राम आंवला खाना ज्यादातर गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करना सबसे अच्छा होता है.

निष्कर्ष (Conclusion)

गर्भावस्था में खाने के लिए आंवला पोषण से भरपूर फल है. इसमें कई फायदेमंद गुण हैं जो मॉर्निंग सिकनेस दूर करने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के साथ-साथ जरूरी विटामिन और मिनरल उपलब्ध कराते हैं.

जहां गर्भावस्था में आंवला कम मात्रा में खाना चाहिए, आमतौर पर गर्भवती महिलाओं को बताई गई मात्रा में इसे खाना भी उनके लिए सुरक्षित होता है. गर्भावस्था में क्या खाएं और क्या करें जैसी सवालों के जवाब पाने के लिए MyloFamily के इसी तरह के ब्लॉग पोस्ट जरूर देखें.

References

1. Kapoor MP, Suzuki K, Derek T, Ozeki M, Okubo T. (2019). Clinical evaluation of Emblica Officinalis Gatertn (Amla) in healthy human subjects: Health benefits and safety results from a randomized, double-blind, crossover placebo-controlled study. Contemp Clin Trials Commun.

2. Upadya H, Prabhu S, Prasad A, Subramanian D, Gupta S, Goel A. (2019). A randomized, double blind, placebo controlled, multicenter clinical trial to assess the efficacy and safety of Emblica officinalis extract in patients with dyslipidemia. BMC Complement Altern Med.

Tags

Amla In Pregnancy: Benefits, Safety & More in English, Amla In Pregnancy: Benefits, Safety & More in Tamil, Amla In Pregnancy: Benefits, Safety & More in Telugu, ⁠Amla In Pregnancy: Benefits, Safety & More in Bengali

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.