This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey
Symptoms & Illnesses

Symptoms of New Variant of Covid in Hindi | कोविड का फिर से नया वैरिएंट? जानें क्या हैं लक्षण और किसे है इससे खतरा!

Written by - Jyoti PrajapatiLast updated: Nov 2, 2026
Likes21 Likes|
Read time5 min
Symptoms of New Variant of Covid in Hindi | कोविड का फिर से नया वैरिएंट? जानें क्या हैं लक्षण और किसे है इससे खतरा!

साल 2019 का अंत, एक ऐसा समय था जब पहली बार चीन में कोविड का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद से यह वायरस तेज़ी से दुनिया में फैला और करोड़ों लोगों की जान का दुश्मन बना. एक के बाद एक इसके नये वैरिएंट सामने आए. डेल्टा (Delta), अल्फा (Alpha) और ओमिक्रॉन (Omicron) के बाद अब इसका एक और नया वैरिएंट सामने आया है. इस वैरिएंट का नाम XBB.1.16 (एक्सबीबी.1.16) है. इस वैरिएंट को आर्कटुरस (Arcturus) नाम भी दिया गया है. अब सवाल यह है कि आख़िर यह वैरिएंट कितना खतरनाक है और किन लोगों के लिए हानिकारक है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पड़ना चाहिए. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको कोविड के नये वैरिएंट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे. तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आख़िर यह वैरिएंट है क्या!

XBB.1.16 या आर्कटुरस क्या है? (XBB.1.16 or Arcturus in Hindi)

XBB.1.16 ओमिक्रॉन का एक सबवैरिएंट है और ओमिक्रॉन की तुलना में इसकी संक्रमण दर ज़्यादा है. आर्कटुरस का पहला मामला इसी साल जनवरी में सामने आया था. इसके बाद धीरे-धीरे इसके मामले सामने आने लगे, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरिएंट को चिंता का एक विषय बताया.

XBB.1.16 के लक्षण (Symptoms of XBB.1.16 in Hindi)

XBB.1.16 के लक्षण काफ़ी हद तक कोविड-19 जैसे ही हैं, लेकिन इसका एक लक्षण इसे बाक़ी वैरिएंट से अलग बनाता है. आपकी सुविधा के लिए हम इन लक्षणों को तीन भागों में बाँट रहे हैं:

बच्चों में XBB.1.16 के लक्षण (Symptoms of XBB.1.16 in Children in Hindi)

बच्चों में XBB.1.16 के लक्षण कुछ इस तरह से दिखाई दे रहे हैं:

  • तेज़ बुखार (High fever)

  • खाँसी (Cough)

  • गले में खराश होना (Scratchy throat)

  • आँखों में खुजली होना या आँखों का गुलाबी होना (Itchy conjunctivitis or pinkeye)

  • आँखों में चिपचिपाहट होना (Sticky eyes)

  • नाक बहना या बंद नाक (Runny nose or blocked nose)

इलाज (Treatment): आँखों में खुजली होना या आँखों का गुलाबी होना बच्चों में नये कोविड वैरिएंट का सबसे साफ़ लक्षण है. पेरासिटामोल (Paracetamol), मल्टीविटामिन देना, बॉडी को हाइड्रेट रखना और 5 दिन तक बेडरेस्ट आदि इसके ट्रीटमेंट में शामिल हैं.

बुजुर्गों में XBB.1.16 के लक्षण (Symptoms of XBB.1.16 in Elderly in Hindi)

बुजुर्गों में XBB.1.16 के लक्षण कुछ इस तरह से दिखाई दे रहे हैं:

  • बॉडी टेम्परेचर 99 से 100 डिग्री होना (A temperature between 99 to 100 degrees Fahrenheit)

  • भ्रम की स्थिति होना (Delirium or confused state of mind)

  • मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना (Loss of muscle strength)

  • तीव्र खाँसी (Acute cough)

  • साँस लेने में कठिनाई महसूस होना (Shortness of breath)

इलाज (Treatment): आइसोलेशन, पर्याप्त आराम, हेल्दी डाइट, शरीर में पानी की कमी न होने देना और मल्टीविटामिन, आदि इसके इलाज में शामिल हैं. हालाँकि, ऐसी स्थिति में डॉक्टर परामर्श ज़रूरी है, ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके. इसके अलावा ऑक्सीजन और पल्स रेट को मॉनिटर करते रहें.

बड़ों में XBB.1.16 के लक्षण (Symptoms of XBB.1.16 in Adults in Hindi)

बड़ों यानी कि वयस्को में XBB.1.16 के लक्षण कुछ इस तरह देखे जा रहे हैं:

  • बुखार (Fever)

  • गला खराब होना (Sore throat)

  • नाक का बहना (Runny nose)

  • पेट में डिसकंफर्ट महसूस होना या दस्त होना (Abdominal discomfort or diarrhea)

  • थकान और मांसपेशियों में दर्द होना (Fatigue and muscle pain)

  • सिरदर्द और बदनदर्द होना(Headaches and body aches)

इलाज (Treatment): पेरासिटामोल (Paracetamol), मल्टीविटामिन देना, बॉडी को हाइड्रेट रखना और 5 दिन तक बेडरेस्ट आदि इसके ट्रीटमेंट में शामिल हैं.

XBB.1.16 किसके लिए है खतरनाक? (Who is at risk of XBB.1.16 infection in Hindi)

एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट उन लोगों के लिए ज़्यादा ख़तरनाक है, जिन्हें पहले से ही एक से ज़्यादा बीमारियाँ, अस्थमा, डायबिटीज, तपेदिक और क्रोनिक किडनी जैसी समस्याएँ हैं. हालाँकि इस वैरिएंट से गंभीर स्थिति या बड़े पैमाने पर अस्पताल में भर्ती होने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर ख़ुद को आइसोलेट कर लें और ज़रूरी सावधानी बरतें.

आर्कटुरस वैरिएंट के लिए ज़रूरी सावधानी (XBB.1.16 Precautions in Hindi)

  • आर्कटुरस या एक्सबीबी. 1.16 से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • अपनी आँखों, नाक और मुँह को छूने से बचें.

  • अगर आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और खुद को आइसोलेट कर लें.

  • बेसिक हाइजीन जैसे कि हाथ धोना, सैनिटाइज़र का उपयोग करना और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना, आदि बातों का ध्यान रखें.

  • जब तक ज़रूरी न हो भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें.

  • जब बाहर भीड़भाड़ वाली जगहों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में रहें, तो ट्रिपल लेयर वाला मास्क पहनें.

  • अगर आपको पहले वैक्सीन नहीं लगी, तो वैक्सीन लगवा लें.

बढ़ते कोविड मामलों और अचानक मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले फ्लू के लक्षणों से घबराएँ नहीं! बल्कि इन पर नज़र रखें और सही जानकारी के साथ ख़ुद का व अपनों का ख़्याल रखें!

Article Posted Under

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.