This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Chasteberry Benefits in Hindi | असंतुलित हार्मोन्स और फर्टिलिटी प्रॉब्लम? चेस्टबेरी कर सकती है आपकी मदद

Health & Wellness
Written by - Mylo Editorअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Chasteberry Benefits in Hindi | असंतुलित हार्मोन्स और फर्टिलिटी प्रॉब्लम? चेस्टबेरी कर सकती है आपकी मदद
Likes1 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • चेस्टबेरी एक प्राकृतिक फाइटोहार्मोन जड़ी-बूटी है जो हार्मोनल असंतुलन, पीरियड इरेग्युलैरिटी, PCOS और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के इलाज में बेहद मददगार मानी जाती है.
  • चेस्टबेरी प्रोलैक्टिन हार्मोन को संतुलित करके PMS के लक्षण, मूड स्विंग्स, ब्रेस्ट टेंडर्नेस और मासिक धर्म की अनियमितता को कम करने में सहायक होती है.
  • चेस्टबेरी ओवरी के फंक्शन में सुधार करती है, ओव्यूलेशन बढ़ाती है और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूत करके गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करती है.
  • हार्मोन और फर्टिलिटी के लिए कौन से सप्लीमेंट मददगार हैं? Explore our Organic Aloe Vera (300 ml).
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Bra Extenders (White) - Pack of 3
Bra Extenders (White) - Pack of 3
Rating4.3

चेस्टबेरी एक प्राकृतिक सप्लीमेंट है जो हार्मोनल बैलेंस और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के इलाज में मददगार है. यह दवा चेस्टबेरी के पौधे से बनाई जाती है जो एक नेचुरल फाइटोहार्मोन है. चेस्टबेरी के सेवन से ओवरी को ताक़त मिलती है जिसके फलस्वरूप हार्मोनल संतुलन में सुधार आता है और फर्टिलिटी बढ़ती है. इस तरह से गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाया जाता है. आइये जानते हैं चेस्टबेरी के बारे में विस्तार से.

चेस्टबेरी क्या है? (Chasteberry meaning in Hindi)

चेस्टबेरी गर्म क्लाइमेट में मिलने वाला एक ट्रोपिकल पौधा है जिसका बोटेनिकल नाम वाईटेक्स एग्नस-कास्टस (vitex agnus castus) है. इसके कई और नाम भी हैं जैसे कि वाइटेक्स (vitex), चेस्ट ट्री (chaste tree / chastetree), चेस्टबेरी (chasteberry) और लिलाक चेस्ट ट्री (lilac chastetree). इस गुणकारी पौधे के फल, बीज और पत्तियों को आयुर्वेदिक दवाओं में एक जड़ी-बूटी की तरह प्रयोग किया जाता है. आगे आपको बताएँगे चेस्टबेरी के कुछ विशेष (Chasteberry benefits) फ़ायदों के बारे में.

चेस्टबेरी के फ़ायदे (Chasteberry benefits in Hindi)

चेस्टबेरी हार्मोनल असंतुलन, पीरियड इरेग्युलैरिटी, पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) और यहाँ तक कि स्ट्रेस के इलाज में भी उपयोग में ली जाती है. आइये इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं.

1. चेस्टबेरी हार्मोन्स को संतुलित करती है (Chasteberry balances hormones)

चेस्टबेरी (Chasteberry) हार्मोन्स के संतुलन के लिए ख़ास तौर पर फ़ायदेमंद है. इससे महिलाओं में प्रोलैक्टिन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे हार्मोनल असंतुलन ठीक होता है. शरीर में हार्मोनल संतुलन सुधरने के साथ ही पीरियड इरेग्युलैरिटी, पीसीओएस (PCOS) और इससे जुड़ी अन्य समस्याएँ भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए किसी चमत्कारी टॉनिक से कम नहीं है अशोकारिष्ट!

2. चेस्टबेरी पीएमएस के लक्षणों को कम करती है (Chasteberry eases PMS symptoms)

चेस्टबेरी (Chasteberry) के सेवन से प्रोलैक्टिन (prolactin) हार्मोन संतुलित रहता है. इसके परिणामस्वरूप प्रीमेनस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) से जुड़ी परेशानियाँ जैसे कि मूड स्विंग्स, स्ट्रेस, इरेटेबिलिटी, ब्रेस्ट टेंडर्नेस और मासिक धर्म की अनियमितता को कम करने में मदद मिलती है.

3. चेस्टबेरी फर्टिलिटी में सुधार करती है (Chasteberry boosts fertility)

चेस्टबेरी (Chasteberry) से फर्टिलिटी (fertility) बढ़ाने में भी मदद मिलती है. इसके प्रयोग से ओवरी के फंक्शन में सुधार आता है और हार्मोनल संतुलन सुधरता है. इसके अलावा इसका प्रयोग ओव्यूलेशन (ovulation) बढ़ाने और फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है. रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूती मिलने से फर्टिलिटी बढ्ने लगती है और गर्भधारण में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें : महिला और पुरुषों दोनों की सेक्शुअल हेल्थ का ध्यान रखती है शतावरी!

चेस्टबेरी मासिक धर्म चक्र को नियमित करती है (Chasteberry regulates menstrual periods)

जी हाँ, चेस्टबेरी मेंस्ट्रूअल साइकिल को रेगुलेट करने में भी बेहद मददगार है. हार्मोन्स को बैलेंस करने की अपनी अद्भुत क्षमता के कारण इसके सेवन से महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में तुरंत सुधार आने लगता है. हार्मोन्स के ठीक होने से यूट्रस को मजबूती मिलती है और मासिक धर्म से जुड़ी हुई समस्याएँ ठीक होने लगती हैं; जैसे कि पीरियड क्रैंप्स, इरेगुलर पीरियड्स और बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग की समस्या.

चेस्टबेरी मेनोपॉज के लक्षणों से राहत देती है (Chasteberry eases menopause symptoms)

मेनोपॉज के लक्षणों से जूझ रही महिलाओं के लिए भी चेस्टबेरी का सेवन एक बढ़िया विकल्प है. इससे मेनोपॉज के दौरान होने वाली दिक्कतों; जैसे- हॉट फ्लैशेस, मूड स्विंग्स और वेजाइनल ड्राइनेस से राहत मिलती है. महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के अपने अद्भुत गुणों के कारण चेस्टबेरी के प्रयोग से मेंस्ट्रुएशन से लेकर मेनोपॉज तक के सफर को काफी आसान बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : इम्यून सिस्टम से लेकर लाइफस्टाइल तक में सुधार करती है सफ़ेद मूसली

तो अब तक हमने जाना चेस्टबेरी के कई सारे (Chasteberry benefits) फ़ायदों के बारे में. आइये अब जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए.

चेस्टबेरी को कैसे करें इस्तेमाल? (How to use chasteberry in Hindi)

चेस्टबेरी को आप कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि कैप्सूल्स, टिंचर या सुखाए हुए फल के रूप में. हालाँकि इसका सेवन शुरू करने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें.

  • किसी भी हेल्थ सप्लीमेंट जैसे कि चेस्टबेरी का प्रयोग शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. वह आपकी हेल्थ कंडीशन या फिर रोग और उसके लक्षणों के आधार पर आपको इसकी सही मात्रा और उपयोग के सही तरीके़ के बारे में गाइड करेंगे.
  • आमतौर पर चेस्टबेरी को हर दिन एक बार और सुबह के वक्त लेने की सलाह दी जाती है.
  • चेस्टबेरी के सेवन से होने वाले सुधार को दिखने में कुछ वक्त लग सकता है इसलिए यह ज़रूरी है कि आप इसे धैर्य के साथ कुछ समय तक नियमित रूप से लेते रहें और जल्द ही आपको इसके परिणाम दिखने लगेंगे.
  • अगर आप चेस्टबेरी को किसी अन्य दवा या हेल्थ सप्लीमेंट के साथ कंबीनेशन के तौर पर खाना चाहते हैं तो इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. आधी अधूरी जानकारी के आधार पर ऐसा करने से बचें.

चेस्टबेरी के साइड इफेक्ट्स (Side effects of chasteberry in Hindi)

चेस्टबेरी एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है जिसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता लेकिन लोगों के शरीर की प्रकृति अलग-अलग होने के कारण कभी कभी कुछ मामूली लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जैसे कि:

1. एलर्जी होना (may cause allergy)

कुछ लोगों को चेस्टबेरी से एलर्जी हो सकती है. इसके सेवन के बाद अगर आपको त्वचा पर लाल धब्बे, खुजली, रैशेज आदि दिखें तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें.

2. पेट की समस्याएं (stomach ailments)

कई लोगों में चेस्टबेरी के सेवन के बाद पेट से जुड़ी समस्याएँ; जैसे- गैस, पेट में दर्द, पेट फूलना, जी मिचलाना और इनडाइजेशन की समस्या भी देखने को मिलती है.

3. हार्मोनल परिवर्तन (changes in hormone level)

अगर आप को पहले से ही हार्मोन संबंधी समस्या नहीं है तो ऐसे में चेस्टबेरी का सेवन आपके हार्मोन्स के लेवल को प्रभावित कर सकता है. इससे कुछ लोगों में हार्मोनल परिवर्तन; जैसे- मेंस्ट्रूअल इरेगुलेरिटी, मासिक धर्म का कम या ज़्यादा आना और ब्रेस्ट सेंसटिविटी जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

चेस्टबेरी एक गुणकारी जड़ी बूटी है जो हार्मोन असंतुलन और फर्टिलिटी के मामलों में एक असरदार दवा का काम करती है. अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसे ज़रूर आज़माएँ. क्योंकि दवा की खुराक मरीज़ की स्थिति के अनुरूप दी जाती है इसलिए इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही शुरू करें.

रेफरेंस

1. Roemheld-Hamm B. (2005). Chasteberry.

2. van Die MD, Burger HG, Teede HJ, Bone KM. (2013). Vitex agnus-castus extracts for female reproductive disorders: a systematic review of clinical trials.

Tags

Chasteberry Benefits in English, Chasteberry Benefits in Tamil, ⁠Chasteberry Benefits in Telugu

गर्भधारण की राह पर बढ़ती मांओं की पसंद

हार्मोनल संतुलन और फर्टिलिटी सुधारने वाले प्राकृतिक सप्लीमेंट्स आपके कंसीव करने के सफर को आसान बना सकते हैं.

Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3747 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Bra Extenders (White) - Pack of 3

Bra Extenders (White) - Pack of 3

Makes Bra Comfortable | Increases Bra Band Strength

1138 Moms bought
₹99₹21955% Off
Rating
4.3
(93)

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.