This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Periods After C Section in Hindi | सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कैसे होते हैं पीरियड्स?

Pregnancy
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Periods After C Section in Hindi | सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कैसे होते हैं पीरियड्स?
Likes11 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स कब आएँगे, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे ब्रेस्टफ़ीडिंग पैटर्न, हार्मोनल बदलाव, तनाव, वज़न और जेनेटिक कारण.
  • जो न्यू मॉम्स बच्चे को नियमित स्तनपान करवाती हैं, उनके पीरियड्स देरी से आ सकते हैं, जबकि कम स्तनपान करवाने पर 5 से 6 हफ़्तों में पीरियड्स आ सकते हैं.
  • सी सेक्शन के बाद पहले पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग, क्रैम्प, सेंसिटिव ब्रेस्ट, मूड स्विंग्स और थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं, जो हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं.
  • पीरियड्स के दौरान कौन से प्रोडक्ट्स आराम देंगे? Explore our Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2.
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Rating4.8
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

25 साल की निशा शर्मा की डिलीवरी सी-सेक्शन यानी कि सिजेरियन से हुई थी. डिलीवरी को हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं. लेकिन न्यू मॉम बनी निशा के मन में इस वक़्त ख़ुद को लेकर कई सारे सवाल हैं, जिनमें से एक सवाल है कि सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स कब आएँगे (Periods after c section in Hindi), कहीं सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पीरियड्स अनियमित तो नहीं होंगे (Irregular periods after c section in Hindi), क्या सी सेक्शन के बाद होने वाले पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होगी (Heavy bleeding in periods after C section), आदि.

निशा की ही तरह ऐसी कई न्यू मॉम्स हैं, जिनकी सी सेक्शन से डिलीवरी हुई है और अब उनके मन में पीरियड्स को लेकर कई सवाल हैं. अगर आप भी उन्हीं मॉम्स में से एक हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है, क्योंकि इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में बताएँगे कि आख़िर सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स कैसे आते हैं (First period after c section in Hindi) और आपको किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

सी सेक्शन के बाद पहली बार पीरियड्स कब आते हैं? (First period after c section in Hindi)

सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपके पीरियड्स कई चीज़ों से प्रभावित होते हैं. पहली बार आपके पीरियड्स कब होंगे (Periods after delivery c-section in Hindi) इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं; जैसे कि- आपका ब्रेस्टफ़ीडिंग पैटर्न क्या है, आप बच्चे को कितनी देर तक स्तनपान (ब्रेस्टफ़ीडिंग) करवाते हैं, प्रेग्नेंसी के बाद आपके हार्मोन्स नॉर्मल हुए हैं या नहीं, आदि. दरअसल, जो महिलाएँ डिलीवरी के बाद से ही बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो हो सकता है कि बच्चे के दूध छोड़ने तक उनके पीरियड्स न आये. वहीं, जो महिलाएँ बच्चे को स्तनपान नहीं करवाती हैं, या कम करवाती हैं, उनके पीरियड्स डिलीवरी के 5 से 6 हफ़्तों बाद आ सकते हैं. हालाँकि, यहाँ पर यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ऐसा हर महिला के साथ हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है. मेडिकल कंडीशन के आधार पर कुछ महिलाओं के लिए यह समय अलग भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Recovery from C-section in Hindi | सी सेक्शन के बाद रिकवरी में मदद करेंगे ये टिप्स

सी सेक्शन के बाद पीरियड्स को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स (What factors can affect the first period after delivery in Hindi)

सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कई ऐसे फैक्टर्स होते हैं जो पीरियड्स को प्रभावित करते हैं. इनमें से कुछ इस प्रकार हैं;

1. स्तनपान (Breastfeeding)

अगर आप अपने बच्चे को दिन में कई बार स्तनपान करवाती हैं, तो आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं. दरअसल, स्तनपान का असर ओव्यूलेशन और पीरियड्स पर होता है. कई बार सी सेक्शन के बाद ओव्यूलेशन और पीरियड्स अनियमित भी हो सकते हैं. इसमें घबराने की कोई बात नहीं है! ऐसा होना नॉर्मल है.

2. हार्मोनल बदलाव (Hormonal changes)

बेबी को जन्म देने के दौरान एक महिला का शरीर कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुज़रता है. डिलीवरी के बाद इन हार्मोन्स को संतुलित और मासिक चक्र को फिर से नियमित होने में थोड़ा समय लग सकता है.

3. तनाव (Stress level)

डिलीवरी के बाद अगर न्यू मॉम ज़्यादा तनाव लेती है, तो इसका असर भी पीरियड्स पर होता है. इसके चलते पीरियड्स आने में देरी हो सकती है.

4. वज़न (Body weight)

न्यू मॉम के वज़न का भी पीरियड्स पर असर होता है. अगर न्यू मॉम का वज़न अधिक है, तो ऐसी स्थिति में पहली बार पीरियड्स आने में देरी हो सकती है.

5. जेनेटिक (Genetics)

सी सेक्शन के बाद आपके पीरियड्स कब होंगे यह कभी-कभी आपकी फैमिली हिस्ट्री पर भी होता है. जेनेटिक कारणों का भी पीरियड्स पर असर होता है.

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद होने वाली बदहजमी की समस्या

सी सेक्शन और नॉर्मल डिलीवरी के बाद होने वाले पीरियड्स में अंतर (Differences between the first period after c section and vaginal delivery in Hindi)

सी सेक्शन और नॉर्मल डिलीवरी के बाद होने पीरियड्स लगभग एक जैसे ही होते हैं. हालाँकि, यूट्राइन वॉल पर टांके लगने के कारण सी सेक्शन के बाद होने वाले पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग हो सकती है. इस दौरान पीरियड्स सात दिन तक भी हो सकते हैं और पीरियड्स के 4 से 5 दिनों तक आपको हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है. इसके अलावा, आपको प्रेग्नेंसी से पहले होने वाले पीरियड्स की तुलना में इस वक़्त कम दर्द महसूस हो सकता है.

सी सेक्शन के बाद पहली बार पीरियड्स होने महसूस होने वाले लक्षण (Common symptoms during first period after c section in Hindi)

सी सेक्शन के बाद होने वाले पीरियड्स के दौरान आपको कुछ इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं

1. क्रैम्प (Cramping)

पीरियड्स में आपको पहले की ही तरह क्रैम्प महसूस हो सकते हैं.

2. ब्लीडिंग (Bleeding)

इस दौरान आपको लाइट या हैवी ब्लीडिंग हो सकती है. हर महिला के मामले में यह अलग हो सकता है.

3. सेंसिटिव ब्रेस्ट (Breast tenderness)

हार्मोनल बदलाव होने के कारण पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट अधिक सेंसिटिव महसूस हो सकते हैं.

4. मूड स्विंग्स (Mood swings)

हार्मोन्स में बदलाव होने के कारण पीरियड्स के दौरान छोटी-छोटी बातों पर आपको मूड बदल सकता है.

5. थकान (Fatigue)

इस दौरान आपकी बॉडी कई तरह के बदलावों को एडजस्ट कर रही होती है. ऐसे में आपको थकान महसूस हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: What to Eat After C-Section For Fast Recovery in Hindi |सी-सेक्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए क्या खाएँ?

डॉक्टर से कब करें परामर्श? (When to see a doctor in Hindi)

अगर सी सेक्शन डिलीवरी के बाद होने वाले पीरियड्स के दौरान आपको अधिक दर्द होता है या अधिक ब्लीडिंग होती है, या ब्लींडिंग से गंध आती है या फिर बुखार महसूस होता है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

प्रो टिप (Pro Tip)

सी सेक्शन के बाद होने वाले पीरियड्स में आपको थोड़ी असहजता हो सकती है. साथ ही, पीरियड्स पहले से थोड़े अलग भी हो सकते हैं. लेकिन आपको चिंता नहीं करना है. हालाँकि, अगर ज़्यादा दर्द या ब्लीडिंग होती है या अन्य कोई लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें!

रेफरेंस

1. Romano M, Cacciatore A, Giordano R, La Rosa B. (2010). Postpartum period: three distinct but continuous phases.

2. Chauhan G, Tadi P. (2022). Physiology, Postpartum Changes.

3. Sharman A. (1951). Menstruation after childbirth.

Tags

First period after c section in English

सी सेक्शन के बाद हर मॉम का भरोसेमंद साथी

पीरियड्स के दौरान होने वाली असहजता, क्रैम्प और हैवी ब्लीडिंग में ये केयर प्रोडक्ट्स आपको कोमलता और आराम देंगे.

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles

5762 Moms bought
₹59₹7925% Off
Rating
4.8
(118)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.