This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

PCOD Diet Chart in Hindi | पीसीओडी को ठीक करना है? तो फॉलो करें इस तरह का डाइट प्लान!

Diet & Nutrition
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 24, 2026
PCOD Diet Chart in Hindi | पीसीओडी को ठीक करना है? तो फॉलो करें इस तरह का डाइट प्लान!
Likes1 Likes|
Read time8 min

आजकल पीसीओडी यानी कि पॉलिसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (Polycystic Ovarian Disorder) एक बहुत ही कॉमन समस्या बन गई है. पीसीओडी (PCOD disease in Hindi) के कारण महिलाओं के हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, जिसके चलते वज़न बढ़ने, अनियमित पीरियड्स होने और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएँ होने लगती है. हालाँकि, पीसीओडी एक ऐसी स्थिति है, जिसे बेहतर और सही डाइट के ज़रिये कंट्रोल किया जा सकता है.

पीसीओडी डाइट प्लान (PCOD diet in Hindi)

पीसीओडी को कंट्रोल करने में डाइट का अहम रोल होता है. ऐसे में अगर किसी महिला को पीसीओडी (what is pcod problem in hindi) की समस्या है, तो उसे अपनी डाइट में इन चीज़ों को ज़रूर शामिल करना चाहिए;

1. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) फूड (Low glycemic index (GI) food)

रिफाइंड कार्ब्स और मिठाई खाने से बचें. इसकी बजाय होल ग्रेन, ओट्स और साबुत दालों को अपनी डाइट में शामिल करें. दरअसल, इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है.

2. प्रोटीन से भरपूर डाइट (Protein rich diet)

चिकन, फिश, टोफू और दही जैसी चीज़ें प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जिससे पीसीओडी को मैनेज करने में मदद मिलती है.

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट्स और सब्ज़ियाँ (Antioxidant rich fruits and vegetables)

अपनी डाइट में जामुन, पालक, ब्रोकोली, और टमाटर जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट्स और सब्ज़ियों को शामिल करें.

4. शुगर से दूर रहें (Avoid sugar)

प्रोसेस्ड शुगर से बचें और शहद जैसी नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करें.

5. हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated)

शरीर में पानी की कमी न होने दें. पानी पीते रहें. साथ ही, कैफ़ीन के सेवन से बचें.

इसे भी पढ़ें : पीसीओएस होने पर कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट?

पीसीओडी डाइट चार्ट (PCOD Diet Chart in Hindi)

पीसीओडी को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ इस तरह के डाइट चार्ट को फॉलो कर सकते हैं;

1. पीसीओडी के लिए ब्रेकफास्ट (PCOD Breakfast in Hindi)

दिन (Days)

क्या खाएँ? (Foods to eat)

पहला दिन (Day 1)

सांभर के साथ 2 से 3 इडली

दूसरा दिन (Day 2)

खीरे, टमाटर और पत्तागोभी के साथ मल्टी-ग्रेन ब्रेड सैंडविच

तीसरा दिन (Day 3)

दूध और कॉर्नफ्लेक्स

चौथा दिन (Day 4)

वेजिटेबल पोहा

5वाँ दिन (Day 5)

वेजिटेबल दलिया

6वाँ दिन (Day 6)

हरी चटनी के साथ एक मेथी पराठा

7वाँ दिन (Day 7)

वेजिटेबल ओट्स उपमा

2. पीसीओडी के लिए मिड डे स्नैक्स (PCOD Mid-day snack in Hindi)

दिन (Days)

क्या खाएँ? (Foods to eat)

पहला दिन (Day 1)

केले को छोड़कर कोई-सा भी एक फ्रूट

दूसरा दिन (Day 2)

1 कप लो फैट वाला दही

तीसरा दिन (Day 3)

1 गिलास लो फैट वाली छाछ

चौथा दिन (Day 4)

1 गिलास नींबू पानी

5वाँ दिन (Day 5)

1 गिलास लो फैट योगर्ट

6वाँ दिन (Day 6)

1 कटोरी सलाद

7वाँ दिन (Day 7)

1 कटोरी फ्रेश फ्रूट्स

3. पीसीओडी के लिए लंच (PCOD Lunch in Hindi)

दिन (Days)

क्या खाएँ? (Foods to eat)

पहला दिन (Day 1)

2 चपाती + 1 कप करी + ½ कप लो फैट वाला दही

दूसरा दिन (Day 2)

पालक चपाती + ½ कप दही + ½ कप आलू और मटर की सब्ज़ी

तीसरा दिन (Day 3)

दही के साथ ¾ प्लेट वेजिटेबल पुलाव

चौथा दिन (Day 4)

2 चपाती, भिंडी और ½ कप दाल

5वाँ दिन (Day 5)

स्टीम चावल, राजमा/फिश करी

6वाँ दिन (Day 6)

चटनी और सांभर के साथ के साथ वेजिटेबल उत्तपम

7वाँ दिन (Day 7)

2 चपाती और दाल

4. पीसीओडी के लिए इवनिंग स्नैक्स (PCOD evening snack in Hindi)

दिन (Days)

क्या खाएँ? (Foods to eat)

पहला दिन (Day 1)

काले चने का सलाद और पीसीओएस/पीसीओडी टी

दूसरा दिन (Day 2)

चने का सलाद और पीसीओएस/पीसीओडी टी

तीसरा दिन (Day 3)

पीसीओएस/पीसीओडी टी

चौथा दिन (Day 4)

स्प्राउट्स सलाद और पीसीओएस/पीसीओडी टी

5वाँ दिन (Day 5)

ताजे फल और पीसीओएस/पीसीओडी टी

6वाँ दिन (Day 6)

पालक व अन्य सब्जियों का सूप और पीसीओएस/पीसीओडी टी

7वाँ दिन (Day 7)

खीरे व टमाटर का सलाद और पीसीओएस/पीसीओडी टी

5. पीसीओडी के लिए डिनर (PCOD dinner in Hindi)

दिन (Days)

क्या खाएँ? (Foods to eat)

पहला दिन (Day 1)

वेजिटेबल खिचड़ी

दूसरा दिन (Day 2)

1 चपाती और पालक पनीर की सब्ज़ी

तीसरा दिन (Day 3)

दाल चावल

चौथा दिन (Day 4)

चपाती और सोया चंक्स करी

5वाँ दिन (Day 5)

वेजिटेबल ओट्स उपमा

6वाँ दिन (Day 6)

डोसा और सांभर

7वाँ दिन (Day 7)

चपाती और पनीर

ध्यान रखें कि पीसीओडी को मैनेज करने के लिए यह एक सैंपल डाइट प्लान है. अगर आपको पीसीओडी के अधिक लक्षण महसूस होते हैं, तो आप उसके अनुसार कस्टमाइज डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं. साथ ही, आप किसी एक्सपर्ट डायटीशियन की मदद भी ले सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

पीसीओडी को कंट्रोल करने में डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. अपनी डाइट में कम कार्बोहाइड्रेट्स और अधिक प्रोटीन व फाइबर वाली चीज़ों को शामिल करें. फ्रूट्स, हरी सब्ज़ियों और लीन प्रोटीन जैसी चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें और रेगुलर एक्सरसाइज करें. साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

रेफरेंस

1. Douglas CC, Gower BA, Darnell BE, Ovalle F, Oster RA, Azziz R. (2006). Role of diet in the treatment of polycystic ovary syndrome.

2. Xenou M, Gourounti K. (2021). Dietary Patterns and Polycystic Ovary Syndrome: a Systematic Review. Maedica (Bucur).

Tags

PCOD diet in English

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.