This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खा सकते हैं | Maggi in Pregnancy in Hindi

Diet & Nutrition
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 3, 2024
 क्या प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खा सकते हैं | Maggi in Pregnancy in Hindi
Likes11 Likes|
Read time7 min

क्या मैगी का नाम सुनते ही आपके मुँह में भी पानी आ जाता है? अगर आपका जवाब 'हाँ' है, तो आप अकेली नहीं हैं! अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को मैगी खाने की क्रेविंग होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खाना कितना सुरक्षित है? और इसका गर्भ में पल रहे बेबी पर क्या असर होता है? चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको डिटेल में बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप मैगी खा सकते हैं या फिर नहीं!

मैगी की न्यूट्रिशनल वैल्यू (Nutritional value of maggi noodles in Hindi)

इंस्टेंट नूडल ब्रांड के रूप में पहचाने जाने वाली मैगी बस 2 मिनट में तैयार हो जाती है. इसलिए अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं. लेकिन न्यूट्रिएंटस के साथ ही इसमें सोडियम और आर्टिफिशियल एडिटिव्स व प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल भी किया जाता है. इन एडिटिव्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) (Monosodium glutamate (MSG) शामिल हो सकता है, जिसके कारण कुछ लोगों को सेंसिटिविटी से संबंधित समस्या हो सकती है.

एक स्टैंडर्ड सर्विंग (लगभग 70 ग्राम) मैगी की न्यूट्रिशन वैल्यू कुछ इस प्रकार होती है:

1. कैलोरी (Calories): लगभग 330-350

2. कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) : लगभग 45-50 ग्राम

3. प्रोटीन (Protein) : लगभग 8 से 9 ग्राम

4. फैट (Fat): 15-17 ग्राम

5. फाइबर (Fiber) : इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है. लगभग 1 से 2 ग्राम.

6. सोडियम (Sodium) : मैगी नूडल्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है. यह मात्रा 800 से 900 मिलीग्राम तक हो सकती है

7. विटामिन और मिनरल (Vitamins aur minerals): मैगी नूडल्स में थायमिन (विटामिन बी 1), राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2), नियासिन (विटामिन बी3) और आयरन जैसी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं. लेकिन इनकी मात्रा बहुत कम होती है.

ध्यान रखें ये वैल्यू सर्विंग साइज़ पर निर्भर करती है और अलग फ्लेवर में मैगी होने पर यह मात्रा थोड़ी अलग हो सकती है. इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण इसे नियमित तौर पर नहीं खाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में बर्गर खा सकते हैं?

क्या गर्भवती महिला मैगी खा सकती है? (Can a pregnant woman eat maggi during pregnancy in Hindi)

मैगी की न्यूट्रिशनल वैल्यू बताने के बाद चलिए अब आपको बताते हैं कि गर्भवती महिला मैगी खा सकती है या नहीं. प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खाना चाहिए या नहीं, यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है; जैसे- गर्भवती महिला की हेल्थ कंडीशन क्या है, गर्भवती महिला प्रेग्नेंसी की किस तिमाही में है, आदि.

दरअसल, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही बहुत ही नाज़ुक मानी जाती है. इस दौरान बच्चे के अंग विकसित हो रहे होते हैं. ऐसे में एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव का सेवन माँ और बच्चे दोनों के लिए रिस्की हो सकता है. वहीं, प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही स्थिर मानी जाती है. इसलिए इस दौरान सीमित मात्रा में मैगी का सेवन किया जा सकता है. इसके साथ ही प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी आपको मैगी खाने से बचना चाहिए. बेहतर होगा कि आप प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी की बजाय इसकी वैकल्पिक चीज़ों को खाएँ; जैसे- आप आटे से बनी मैगी खा सकते हैं, या होममेड नूडल्स रेसिपी पर विचार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में पास्ता खा सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में मैगी खाने के नुक़सान (Side effects of eating maggi during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खाने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं; जैसे कि-

1. फ्लुइड रिटेंशन और हाइपरटेंशन (Fluid retention and hypertension)

मैगी में सोडियम की मात्रा अधिक होती है. इस कारण यह प्रेग्नेंसी में फ्यूइड रिटेंशन का कारण बन सकता है, जिसकी वजह से गर्भवती महिला को सूजन या डिसकंफर्ट का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, इसके कारण जेस्टेशनल हाइपरटेंशन या प्रीक्लेम्पसिया की समस्या भी हो सकती है.

2. कमज़ोर मेटाबॉलिज्म और वज़न बढ़ना (Poor metabolism and weight gain)

प्रेग्नेंसी में मैगी का अधिक सेवन करने से वज़न बढ़ सकता है. साथ ही, कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा और फाइबर की कमी के कारण यह मेटाबॉलिज्म को नुक़सान पहुँचा सकती है.

3. पाचन संबंधित समस्या (Digestive issues)

मैगी नूडल्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) का भी इस्तेमाल होता है, जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं है. प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खाने से आपको पेट फूलने, गैस, और सीने में जलन (हार्टबर्न) जैसी समस्याएँ महसूस हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाना कितना सुरक्षित है?

4. कोलेस्ट्रोल का स्तर अधिक होना (High cholesterol levels)

प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से मैगी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है, जो गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है.

प्रेग्नेंसी के दौरान माँ का हेल्दी डाइट फॉलो करना बहुत ही ज़रूरी है. इस दौरान न्यूट्रिएंट्स की कमी होने के कारण माँ और गर्भ में पल रहे बेबी को कई कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें : गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए

प्रो टिप (Pro Tip)

यूँ तो आपको प्रेग्नेंसी के दौरान मैगी खाने से बचना चाहिए. लेकिन अगर आपको मैगी खाने की बहुत ज़्यादा क्रेविंग होती है, तो आप सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकती हैं. लेकिन इसकी आदत न डालें और डेली इसका सेवन न करें.

रेफरेंस

1. Sutrisna A, Knowles J, Basuni A, Menon R, Sugihantono A. (2018). Iodine Intake Estimation from the Consumption of Instant Noodles, Drinking Water and Household Salt in Indonesia. Nutrients.

2. Chen X, Zhao D, Mao X, Xia Y, Baker PN, Zhang H. (2016). Maternal Dietary Patterns and Pregnancy Outcome. Nutrients.

Tags

Is It safe to eat maggi during pregnancy in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Jyoti Prajapati
Jyoti Prajapati

Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 15 weeks pregnant

    Month me ek bar Maggie kha liye to kuchh problem to NHi hai na

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.