This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Lower Abdominal Pain During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? 

Baby Movements
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 4, 2026
Lower Abdominal Pain During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? 
Likes72 Likes|
Read time8 min
Dr. Shruti Tanwar
Medically Reviewed By
Dr. Shruti Tanwar, MBBS, MS (OBS & Gynae)verified

C-section & gynae problems · 4 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द (lower abdominal pain) आमतौर पर दूसरी तिमाही के बाद होता है और यह नाभि के नीचे महसूस होने वाला दर्द है.
  • पेट के निचले हिस्से में बेबी मूवमेंट के कारण हैं- बेबी का लात मारना, गर्भ में पलटना, हिचकी लेना या झुकने की कोशिश करना, जो न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट के लिए सही है.
  • अगर डायरिया, चक्कर, वेजाइनल हेमरेज, तेज़ बुख़ार, सूजन या यूरिन पास करने में परेशानी जैसे लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना बेहद ज़रूरी है.
  • क्या बेबी की हर हलचल नॉर्मल होती है? रेगुलर चेकअप और अल्ट्रासाउंड के ज़रिये आप यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ और उम्मीद के मुताबिक बढ़ रहा है.

प्रेग्नेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला डेली अपने पेट में कई तरह की हरकतें महसूस कर सकती है. हालाँकि, इनमें से ज़्यादातर नॉर्मल होती हैं, लेकिन कभी-कभी नॉर्मल से हटकर कोई हरकत या एहसास अलग दिख सकता है, जैसे- कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस (lower abdominal pain in Hindi) होता है, तो वहीं, कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में बेबी की हलचल (Baby movement in womb in Hindi) भी महसूस होती है. इसके साथ ही, कभी खिंचाव तो कभी ट्विस्ट-सा महसूस हो सकता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान (Causes of stomach pain during pregnancy in Hindi) ऐसा क्यों होता है!

पेट के निचले हिस्से में दर्द होने का मतलब (Lower abdominal pain meaning in Hindi)

अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएँ पेट के निचले हिस्से में दर्द (Abdominal pain during pregnancy in Hindi) होने की शिकायत करती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होने का मतलब (Lower abdominal pain in Hindi) उस दर्द से होता है, जो नाभि के नीचे होता है. आमतौर पर यह प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही के बाद कभी भी हो सकता है. वैसे तो यह दर्द चिंता का विषय नहीं होता है, लेकिन अगर यह दर्द आपको बार-बार महसूस होता है, तो आपको एक बार इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : सर्विक्स की लंबाई का प्रेग्नेंसी पर कैसे पड़ता है असर?

पेट के निचले हिस्से में बेबी की हलचल क्यों महसूस होती है? (Why are you feeling baby movement in lower abdomen during pregnancy in Hindi)

अब तक लात मारने और यहाँ तक कि कलाबाज़ी करने का तो बहुत सुना है. इस हरकत से पता चलता है कि बच्चे के हाथ और पैर हैं जो हिल डुल सकते हैं. इसलिए यह हलचल उसी तरह की है जैसे न्यू बोर्न बेबिज और बहुत छोटे बच्चे खेलते हैं या अपने ऑर्गन्स को इधर-उधर घुमाकर पता लगाते हैं कि इससे क्या होता है. ऐसे मामले में बच्चे की किक मारने की हरकत कई बार ऊपर और कई जगह पर होती है, और कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि यह पेट के निचले हिस्से में हो रही है.फिर भी, अगर प्रेग्नेंट महिला को लगता है कि उसका बच्चा उसके पेट के निचले हिस्से में लात मार रहा है, तो उसे चिंता नहीं करनी चाहिए. इसका मतलब यह है कि बच्चा 'उछलने -कूदने' और 'पता लगाने' की कोशिश कर रहा है, जो उसके मूवमेंट और न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट के लिए बिल्कुल सही है.प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में बेबी मूवमेंट के ये कारण हो सकते हैं:

  1. बेबी लात मार रहा है
  2. बेबी गर्भ में पलट रहा है
  3. बेबी हिचकी ले रहा है
  4. बेबी झुकने की कोशिश कर रहा है

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों के दर्द से कैसे राहत पाएँ?

क्या जब बच्चा पेट के निचले हिस्से में लात मारता है तो दर्द होता है? (Does it hurt when the baby kicks you in the lower abdomen in Hindi)

नहीं. सामान्य तौर पर बच्चे के पेट के निचले हिस्से में लात मारने या मुक्का मारने से ज़्यादा दर्द नहीं होता है, लेकिन एक प्रेग्नेंट महिला को पेट के निचले हिस्से में अपने बच्चे की हलचल और उसकी गैस के बीच अंतर समझ आना चाहिए. उदाहरण के लिए, छठे महीने के आसपास (6 month pregnancy baby movement in Hindi) एक बच्चे की लात ज़यादा 'पंची' हो जाती है. इसके अलावा, अगर उले हिचकी आती है, तो प्रेग्नेंट महिला रिदमिक झटके महसूस कर सकती है. फिर भी, अगर वह कुछ ज़्यादा ही उल्टी-सीधी कलाबाजी करते हैं तो वह अपने बच्चे को अपने पेट के निचले हिस्से में हिलते हुए महसूस करेंगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि एमनियोटिक थैली में अभी भी काफ़ी जगह होती है.इसके अलावा, अगर एक प्रेग्नेंट महिला अपने पेट के निचले हिस्से में दबाव महसूस करती है, तो यह माना जाता है कि बच्चा पैर से नहीं; बल्कि अपने सिर से पेट या पीठ पर दबाव डाल रहा है.

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में हेल्दी तरीक़े से कैसे बढ़ाएँ वज़न?

डॉक्टर से कब परामर्श करें? (When to consult a doctor?)

अगर प्रेग्नेंट महिला बच्चे को निचली बायीं तरफ़ महसूस कर रही है या अगर बच्चा ब्रीच पोजीशन में है, तो प्रेग्नेंट महिला को पेट के निचले हिस्से में, बच्चे के वेर्टेक्स पोजीशन (नीचे सिर किए) के मुक़ाबले, किक्स ज़्यादा महसूस होंगी. ऐसे में डॉक्टर बच्चे को फ्लिप (पलटने) करने के लिए सॉफ्ट लेकिन सख़्त दबाव डालते हैं. प्रेग्नेंट महिला को नीचे दिए गए में से कोई भी लक्षण होने पर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है :

  1. डायरिया
  2. चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
  3. वेजाइनल हेमरेज या बहुत ज़्यादा डिस्चार्ज
  4. चेस्ट, आर्म या पैरों में दर्द महसूस होना
  5. 100 डिग्री फ़ारेनहाइट से ज्यादा टेम्प्रेचर
  6. सूजन
  7. यूरिन पास करने में परेशानी महसूस करना
  8. चक्कर आना या अधिक सिरदर्द होना

आखिरकार, इन सभी हरकतों का एक ही मतलब है कि बच्चा नॉर्मली बढ़ रहा है. जब तक वह चारों ओर घूम रहा है, जैसा उसे करना चाहिए, और प्रेग्नेंट महिला डॉक्टर के पास रेगुलर जा रही हैं और अल्ट्रासाउंड करा रही हैं तो इससे वह निश्चिंत हो सकती है कि उनका बच्चा स्वस्थ है और उम्मीद के मुताबिक बढ़ रहा है.

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी का किक मारना है, एक हेल्दी प्रेग्नेंसी की निशानी है. लेकिन अगर आपको बेबी की किक्स के साथ ही पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द हो रहा है, तो आपको तुरंत इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करना चाहिए.

रेफरेंस

1. Huecker BR, Jamil RT, Thistle J. (2023). Fetal Movement.

2. Kawabe A, Wang L, Kikugawa A, Shibata Y, Kuromaki K, Takagi A. (2016).Severe abdominal pain exacerbated by fetal movement is an early sign of the onset of uterine rupture. Taiwan J Obstet Gynecol.

Tags

Lower abdominal pain during pregnancy in English, Lower abdominal pain during pregnancy in Telugu, Lower abdominal pain during pregnancy in Bengali, Lower abdominal pain during pregnancy in Tamil

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.