This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Coenzyme q10 uses in Hindi | फर्टिलिटी के लिए कितनी सुरक्षित होती है कोएंजाइम क्यू 10?

Getting Pregnant
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Coenzyme q10 uses in Hindi | फर्टिलिटी के लिए कितनी सुरक्षित होती है कोएंजाइम क्यू 10?
Likes1 Likes|
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • कोएंजाइम Q10 एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन और सेल फंक्शन के लिए ज़रूरी है, उम्र के साथ इसका लेवल कम होने लगता है.
  • CoQ10 टैबलेट पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी, मोटिलिटी और काउंट सुधारती है, साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है.
  • महिलाओं के लिए CoQ10 एग्स की क्वालिटी, ओवेरियन फंक्शन और फर्टिलिटी सुधारती है, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और हेल्दी स्किन एजिंग को सपोर्ट करती है.
  • क्या आप फर्टिलिटी के लिए सही सप्लीमेंट ढूंढ रही हैं? Explore our Organic Aloe Vera (300 ml).
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

बढ़ती उम्र के साथ खुद की देखभाल के लिए सप्लीमेंट्स का प्रयोग करना एक बढ़िया ऑप्शन है जिनसे बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को उम्र बढ़ने के बावजूद भी मज़बूत और स्वस्थ रखा जा सकता है. ऐसा ही एक एंजाइम है CoQ10 जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए कई तरह से फ़ायदेमंद है. आजकल बाज़ार में यह CoQ10 टैबलेट (Coenzyme q10 in Hindi) के रूप में भी उपलब्ध है. ये गोलियाँ अपने बहुत सारे हेल्थ बेनीफिट्स (Coenzyme q10 uses in Hindi) के कारण तेज़ी से पॉपुलर हो रही हैं. आइये आप को बताते हैं कि CoQ10 टैबलेट क्या होती है?

कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट क्या होती है? (Coenzyme q10 in Hindi)

कोएंजाइम Q10 एक एंटीऑक्सीडेंट है जो बॉडी द्वारा नेचुरल रूप से बनाया जाता है. यह कोशिकाओं के सही तरह से फंक्शन करने और एनर्जी प्रोडक्शन के लिए ज़रूरी है. लेकिन उम्र के साथ या कुछ ख़ास मेडिकल कंडीशन के कारण इसका लेवल कभी-कभी कम हो जाता है. इसकी पूर्ति के लिए आजकल बाज़ार में CoQ10 सप्लीमेंट मिलने लगा है जो कि टैबलेट के रूप में उपलब्ध है. इस सप्लीमेंट के सेवन से न केवल हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है; बल्कि कोशिकाओं में एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी ये बेहद लाभकारी हैं.

कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट से पुरुषों को होने वाले फ़ायदे (Coenzyme q10 benefits for male fertility in Hindi)

कोएंजाइम Q10 प्राकृतिक रूप से शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अगर किसी व्यक्ति में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है तो यह कमी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. ऐसे में CoQ10 के सप्लीमेंट्स लेने की ज़रूरत पड़ती है जिससे पुरुषों और महिलाओं दोनों को कई फ़ायदे (Coenzyme q10 benefits in Hindi) हो सकते हैं; जैसे कि-

1. स्पर्म क्वालिटी में सुधार करे (Improves sperm quality)

स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए कोएंजाइम Q10 (CoQ10) एंटीऑक्सीडेंट अद्भुद रूप से लाभकारी है. यह स्पर्म सेल्स के भीतर एनर्जी प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही, स्पर्म मोटिलिटी को भी बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है. इससे ओवरऑल मेल फर्टिलिटी को इंप्रूव करने में मदद मिलती है.

2. स्पर्म मोटिलिटी और काउंट में सुधार करे (Increases sperm motility and count)

कोएंजाइम Q10 (CoQ10) एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम के अलावा न्यू सेल जेनरेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. रिसर्च कहती हैं कि CoQ10 की ख़ुराक स्पर्म्स की हेल्थ और कार्यक्षमता को ज़बरदस्त रूप से बढ़ा सकती है जिससे स्पर्म मोटलिटी और काउंट में तेज़ी से सुधार आता है.

3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे (Lowers blood pressure levels)

कोएंजाइम Q10 (CoQ10) की सही डोज़ लेने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. इस एंटीऑक्सीडेंट से कोशिकाओं के भीतर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद मिलती है जिसके परिणामस्वरूप रक्त नलिकाएँ रिलेक्स होती हैं और वेस्कुलर फंक्शन इंप्रूव होता है.

4. हृदय संबंधी स्थितियों का इलाज करे (Treats heart conditions)

कोएंजाइम Q10 (CoQ10) से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार हैं. ये ख़ासतौर पर हार्ट को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं जबकि कुछ रिसर्च यहाँ तक कहती हैं कि CoQ10 कंजेस्टिव हार्ट फेलियर (congestive heart failure) के ट्रीटमेंट के रूप में भी इसका प्रयोग बेहद लाभकारी है.

पुरुषों के लिए इसके फ़ायदों को जानने के बाद (Coenzyme q10 benefits for male fertility in Hindi) आइये अब बात करते हैं कि CoQ10 से महिलाएँ के लिए किस तरह से फ़ायदेमंद है!

कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट से महिलाओं को होने वाले फ़ायदे (Coenzyme q10 benefits for female fertility in Hindi)

फर्टिलिटी में सुधार करे (Promotes healthy fertility)

CoQ10 सप्लीमेंट प्रेग्नेंसी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे एग्स की क्वालिटी के साथ ही ओवेरियन फंक्शन में भी सुधार आता है. CoQ10 एग्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है जिससे ओवरऑल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में मजबूती आती है और हेल्दी प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ते हैं.

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे (Improves insulin sensitivity)

CoQ10 एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है जो बॉडी में हेल्दी ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए ज़रूरी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी के बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आता है और टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम करने में मदद मिलती है.

फ्री रेडिकल्स से बचाए (Protection from free radicals)

फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुँचाते हैं जिससे प्री मैच्योर एजिंग और क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में CoQ10 एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हुए बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स के असर से भी बचाता है.

हेल्दी स्किन एजिंग को सपोर्ट करे (Supports healthy skin aging)

उम्र बढ्ने के साथ ही महिलाओं की त्वचा में बदलाव आने लगता है जिसमें झुर्रियाँ और इलास्टिसिटी में कमी आती है. CoQ10 के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर हेल्दी स्किन मेंटेन करने में मदद मिलती है. CoQ10 टैबलेट लेने बढ़ती उम्र के प्रभाव को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है.

कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं? (Are there any side effects of Coq10 tablets?)

CoQ10 के फ़ायदों को जानने के बाद आप ये भी जानना चाहेंगे कि क्या इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं? हालाँकि, सही ख़ुराक में लेने पर CoQ10 टैबलेट्स आमतौर पर सुरक्षित होती हैं लेकिन कुछ लोगों को मामूली दिक्कतें हो सकती हैं; जैसे-

1. हल्के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण; जैसे पेट ख़राब होना, मतली या दस्त होना.

2. अनिद्रा या नींद की गड़बड़ी.

3. त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी जैसे रिएक्शन.

4. ज़्यादा मात्रा में इसे लेने पर बढ़े हुए लिवर एंजाइम के मामले भी सामने आए हैं. हालाँकि, ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम है.

कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions related to CoQ10 Tablet)

अब जानते हैं CoQ10 टैबलेट से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो अक्सर पूछे जाते हैं.

1. कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? (What is CoQ10 used for?)

CoQ10 का प्रयोग आमतौर पर हार्ट को स्वस्थ रखने, फर्टिलिटी को मज़बूत करने और प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने के अलावा जनरल वाइटेलिटी में सुधार करने के लिए किया जाता है जिससे ओवर ऑल हेल्थ को फिट रखा जा सके. इसके अलावा CoQ10 का उपयोग कभी-कभी माइग्रेन और पार्किंसंस जैसी बीमारियों में सप्लीमेंट के रूप में भी किया जाता है.

2. कोएंजाइम क्यू 10 टैबलेट से फर्टिलिटी को क्या फ़ायदे होते हैं? (Are there any Coq10 benefits for fertility?)

CoQ10 मेल और फ़ीमेल फर्टिलिटी में सुधार के लिए अद्भुद रूप से लाभकारी सिद्ध हुई है. पुरुषों में जहाँ यह स्पर्म क्वालिटी में सुधार कर सकती है वहीं महिलाओं में एग्स की क्वालिटी को बढ़ाती है. यह रिप्रोडक्टिव सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाती है जो एक सक्सेसफुल और हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए ज़रूरी है.

प्रो टिप (Pro Tip)

हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण आजकल बहुत से लोग सप्लीमेंट्स के रूप में CoQ10 टैबलेट का प्रयोग करने लगे हैं. हालाँकि, सही ख़ुराक की जानकारी और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपकी हेल्थ कंडीशन और उससे जुड़े मेडिकेशन के साथ रिएक्शन न करे, आपको इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए.

रेफरेंस

1. Hernández-Camacho JD, Bernier M, López-Lluch G, Navas P.(2018). Coenzyme Q10 Supplementation in Aging and Disease. Front Physiol.

2. Saini R.(2011). Coenzyme Q10: The essential nutrient. J Pharm Bioallied Sci.

Tags

CoQ10 tablets benefits in English

कंसीव करने की चाह रखने वाले कपल्स की पहली पसंद

एग और स्पर्म क्वालिटी को सपोर्ट करने वाले फर्टिलिटी सप्लीमेंट्स आपकी पैरेंटहुड जर्नी को आसान बना सकते हैं.

Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3682 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2668 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.