This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Allergy symptoms and their treatment in children in Hindi | क्या हैं बच्चों में एलर्जी के लक्षण और उनका इलाज

Allergies
Written by - Auli Tyagiअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Allergy symptoms and their treatment in children in Hindi | क्या हैं बच्चों में एलर्जी के लक्षण और उनका इलाज
Likes20 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • बच्चों में एलर्जी के लक्षण तब नजर आते हैं जब उनका इम्यून सिस्टम पर्यावरण के हानिरहित तत्वों पर प्रतिक्रिया देता है, जिससे स्किन एलर्जी, छींक और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • बच्चों में एलर्जी के सामान्य लक्षणों में एक्जिमा, पित्ती, लाल चकत्ते, बार-बार छींक आना, नाक बहना, खांसी, आँखों में खुजली और कभी-कभी पेट दर्द या दस्त शामिल हैं.
  • बेबी स्किन एलर्जी होम रेमेडी में एलोवेरा जेल, नीम की पत्तियों का पानी, कोल्ड-प्रेस्ड कोकोनट ऑयल और ओटमील बाथ शामिल हैं जो बच्चे की नाजुक त्वचा को राहत देते हैं.
  • बेबी की संवेदनशील त्वचा की देखभाल कैसे करें? Explore our Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm).
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

बचपन एक ऐसा दौर है जब बच्चे को सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं, ऐसा हम सब मानते हैं लेकिन कभी कभी ये याद रखना भूल जाते हैं कि अच्छा एनवायरमेंट देने के लिए उन्हें सिर्फ पोषण की जरूरत नहीं होती है बल्कि उन्हें एलर्जी और इन्फेक्शन से भी बचाना होता है. बच्चों में एलर्जी के लक्षण तब नजर आते हैं जब उनका प्रतिरक्षा तंत्र पर्यावरण में मौजूद उन तत्वों पर प्रतिक्रिया देता है जो आमतौर पर हानिरहित होते है. बच्चों को स्किन एलर्जी सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है और जुकाम और बुखार भी एलर्जिक रिएक्शन का एक पार्ट हो सकते हैं.

आज इस आर्टिकल में हम बच्चों में एलर्जी के लक्षण और बेबी स्किन एलर्जी होम रेमेडी के बारे में बात करेंगें. चलिए सबसे पहले जानते हैं कि बच्चों में एलर्जी के सामान्य लक्षण क्या हो सकते हैं?

बच्चों में सामान्य एलर्जी के लक्षण (Common Allergy Symptoms in Children in Hindi)

बच्चों में एलर्जी के लक्षण, एलर्जी के कारण पर निर्भर करते हैं. सभी बच्चों में एलर्जी के लक्षण अलग-अलग नजर आ सकते हैं. बच्चों में एलर्जी के आम लक्षण हम नीचे बता रहे हैं-

1. स्किन एलर्जिक रिएक्शन

बच्चे को एलर्जी होने पर एक्जिमा (एटोपिक डर्मेटाइटिस) यानी त्वचा पर लाल, खुजलीदार चकत्ते, आमतौर पर चेहरे, कोहनी और घुटनों पर नजर आ सकते हैं. पित्ती (अर्टिकेरिया) भी एक तरह का एलर्जिक रिएक्शन है जिसमें त्वचा पर उभरे हुए लाल धब्बे दिखाई देते हैं जिनमें खुजली हो सकती है और ये धब्बे छोटे या बड़े हो सकते हैं.

2. श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाले एलर्जिक रिएक्शन :

लगातार या बार-बार छींक आना और नाक बहना या बंद होना, बच्चे को खांसी और घरघराहट होना और आँखों में जलन होना भी बच्चों में एलर्जी के लक्षण में से एक है. आंखों से पानी आना और खुजली एलर्जी का एक बड़ा लक्षण हो सकता है.

3. पेट से जुड़ी समस्याएं:

कुछ बच्चों को एलर्जी के कारण पेट में दर्द हो सकता है और दस्त लग सकते हैं. बहुत दुर्लभ मामलों में, एलर्जी के संपर्क में आने से एनाफिलेक्सिस हो सकता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है और पल्स रेट भी कम हो सकता है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, अगर आपको बच्चे में एनाफिलेक्सिस के लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए.

बच्चों में एलर्जी का कारण क्या है? (What causes allergies in children in Hindi?)

बच्चों में एलर्जी पैदा करने वाले कुछ ख़ास कारण हो सकते हैं. आमतौर पर बच्चे जितनी बार भी एलर्जेन (वो पदार्थ जिससे उसे एलर्जी है) के संपर्क आते हैं, उतनी बार ही उनमें एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिल सकता हैं. बच्चे एक या एक से ज्यादा चीज़ों के प्रति एलर्जिक हो सकते हैं. एलर्जी के मुख्य कारण हो सकते हैं -

  • धूल-मिट्टी और प्रदुषण

  • हवा में पाए जाने वाले पेड़ पौधों के कण (पॉलन)

  • पालतू जानवरों के बाल

  • किसी कीड़े के काटने पर

  • दवाओं के सेवन से

  • खाने की वस्तुओं से

जब आपका बच्चा किसी एलर्जेन को खाता है, छूता है या सांस लेता है, तो उसका इम्युनिटी सिस्टम हिस्टामाइन नाम का केमिकल छोड़ती है. इससे एलर्जी प्रतिक्रिया के लक्षण उत्पन्न होते हैं. एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षण हर बच्चे में अलग-अलग हो सकते हैं.

बेबी स्किन एलर्जी होम रेमेडी (Baby Skin Allergy Home Remedy in Hindi)

बेबी स्किन एलर्जी होम रेमेडी के बारे जानना इसलिए जरूरी है ताकि आप अपने बेबी को एक टेम्परेरी राहत दे सकें. ये मेडिकल हेल्प का विकल्प नहीं है इसलिए अगर आपके बच्चे को एलर्जी के लक्षण नजर आते हैं तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं. कुछ प्राकृतिक तत्व स्किन एलर्जी में राहत देने में कारगर माने जाते हैं. आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं -

  • एलोवेरा जेल - एलोवेरा जेल से बेबी की स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है.यह बच्चे की स्किन से लालिमा और सूजन कम करने में भी मदद करता है. एलर्जिक रिएक्शन से हो रही इरीटेशन को कम करने में एलोवेरा जेल मदद कर सकता है.

  • नीम की पत्तियां - नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जिसके कारण यह स्किन प्रॉब्लम को कम करने में मदद कर सकता है. बेबी की स्किन अगर एलर्जी के कारण सेंसटिव हो गयी है तो उसे नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर, उस पानी से नहलाना चाहिए. बच्चे को तेज गरम पानी में न नहलाएं.

  • कोकोनट ऑयल - कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल की एक पतली लेयर बेबी स्किन में इरिटेशन को कम करने में मदद कर सकती है.रूखापन एलर्जी के लक्षणों को और खराब कर देता है यह स्किन को मॉस्चराइज भी करता है जिससे रूखापन ना हो. अगर आप बेस्ट क्वालिटी का कोकोनट ऑयल चाहते हैं तो माइलो का कोल्ड प्रेस्ड एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • ओटमील बाथ - ओटमील में सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर एलर्जी के प्रभाव को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं. ओटमील बाथ के लिए एक सूती कपड़े में ओटमील को बांधकर उसे बच्चे के नहाने के पानी में डालें. जब पानी दूधिया रंग का हो जाए तो इससे बच्चे को नहला सकते हैं.

बच्चे को एलर्जी से बचाने के क्या सावधानी अपनाएं? (Precautions to protect your child from allergies in Hindi)

बच्चे को किस चीज़ से एलर्जी है इसका पहले से अनुमान लगाना मुश्किल है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें तो इससे सुरक्षा रखी जा सकती है. जैसे अपने बच्चे के आस-पास साफ़ सफाई रखें. उसकी स्किन की स्वच्छता का ध्यान रखें. स्किनकेयर में आप माइलो के बेबी सोप और बेबी लोशन का प्रयोग कर सकते हैं. ये प्रोडक्ट्स पूरी तरह केमिकल फ्री और सुरक्षित हैं. एलर्जिक रिएक्शन से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पालतू जानवरों और मधुमक्खी के छत्तों से दूर रखने का प्रयास करें. किसी दवा के सेवन पर अगर बच्चे में एलर्जी के लक्षण नजर आते हैं तो उस दवा का इस्तेमाल तुरंत रोक दें और डॉक्टर से सलाह लें.

निष्कर्ष (Conclusion)

मासूम बचपन को एलर्जी से बचाने के हमारे ये उपाय आपको बेहद पसंद आए होंगें, ऐसा हमारा विश्वास है. इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी नए माता-पिता के लिए बहुत सहयोगी हो सकती हैं इसलिए इसे ज्यादा-ज्यादा शेयर करें और अगर आपके कुछ सवाल या सुझाव हैं तो हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ.

नन्हीं त्वचा की देखभाल में माओं का भरोसा

केमिकल-फ्री, सौम्य प्रोडक्ट्स जो बेबी की संवेदनशील त्वचा को एलर्जी और रूखेपन से बचाकर पोषण देते हैं.

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2668 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.