This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Top 5 Postpartum Foods for Faster Recovery in Hindi | डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर होने में मदद करेंगे ये फूड्स

Weight Loss
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Aug 8, 2023
Top 5 Postpartum Foods for Faster Recovery in Hindi | डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर होने में मदद करेंगे ये फूड्स
Likes39 Likes|
Read time8 min

बच्चे का जन्म देना सबसे खूबसूरत और जीवन को बदल देने वाला अनुभव होता है. इस वक्त आपके शरीर को ठीक होने के लिए अतिरिक्त देखरेख की जरूरत पड़ती है. नई मां को बच्चे को जन्म देने के बाद ठीक होने के लिए खास डाइट की जरूरत पड़ती है जिससे वह डिलीवरी के दौरान आई चोटों को ठीक कर सके और वापस अपनी ताकत पा सके. साथ ही बच्चे के लिए दूध का उत्पादन करने के लिए भी उसे सेहतमंद भोजन की जरूरत पड़ती है. सबसे अहम बात, कि उसे अपने शरीर के पोषण को वापस पाना होता है और पोस्टपार्टम वेटलॉस डाइट की जरूरत होती है. उसकी पोस्टपार्टम वेटलॉस डाइट वह भोजन होता है जो उसके शरीर को ठीक होने में मदद करे, उसे ताकत दे और दूध का उत्पादन बढ़ाए. इस ब्लॉग में नई मां के लिए ऐसे 5 फ़ूड बताए गए हैं जिससे डिलीवरी के बाद उन्हें जल्द ठीक होने में मदद मिल सके.

5 सबसे अच्छे फ़ूड जो नई मां को पोस्टपार्टम जल्द ठीक होने के लिए खाने चाहिए

यहां पर ऐसे 5 सबसे अच्छे फ़ूड बताए गए हैं जो नई मां को अपने पोस्टपार्टम वेटलॉस डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए जिससे उनके शरीर को जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी और पोस्टपार्टम वेटलॉस की प्रक्रिया भी तेज हो पाएगी.

1. सालमन और बोन ब्रोथ

सालमन प्रोटीन, ओमेगा-3 फ़ैटी ऐसिड और आयरन का अच्छा स्रोत है. ये सभी पोषक तत्व आपको ठीक होने और ऊर्जावान बनने में मदद करते हैं. सालमन में विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी हड्डियों के लिए जरूरी होता है. इसी तरह बोन ब्रोथ में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के जन्म के बाद आपको वापस ठीक होने में मदद कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन, कोलाजन और दूसरे कई तरह के मिनिरल की भरपूर मात्रा होती है जो आपके शरीर को ठीक होने में मदद करती है.

2. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक

आपको पॉपॉए तो याद ही होगा जो पालक खाने के बाद कुछ ज्यादा ही ताकतवर हो जाता था. यह हरी पत्तेदार सब्जी विटामिन और मिनिरल का खजाना है जो आपको ठीक होने में मदद करती है, इसमें विटामिन ए, सी, ई और के के साथ आयरन की भरपूर मात्रा होती है. पालक में फ़ोलिक ऐसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इससे आपको पोस्टपार्टम वेटलॉस में भी मदद मिलती है.

3. शकरकंद

शकरकंद विटामिन ए और सी से भरपूर होते हैं जो ठीक होने में मदद करते हैं. साथ ही यह पोटेसियम के भी अच्छे स्रोत होते हैं, जिससे आपका रक्तचाप दुरुस्त रहता है. इसी तरह मेवा और बीज भी प्रोटीन, हेल्दी फ़ैट, विटामिन और मिनिरल का अच्छा स्रोत होते हैं. इनके सेवन से आपको ताकत पाने, ठीक होने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य की बेहतरी में मदद मिलती है.

4. खमीरयुक्त भोजन जैसे दही

खमीरयुक्त भोजन में भरपूर मात्रा में प्रोबाओटिक्स होते हैं जो आंत की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. इससे पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण आंत की सेहत का ध्यान रखते हैं. दही में प्रोटीन, कैलसियम और प्रोबाओटिक्स की भरपूर मात्रा होती है. प्रोबाओटिक्स जिंदा बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे होते हैं. इसके सेवन से डायरिया और अन्य पाचन समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है. दही विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत है जो ऊर्जा संचार के लिए बेहद जरूरी है.

5. बीन्स

बीन्स में प्रोटीन, फ़ाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें फ़ोलिक एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है जो कोजेनिटल डिस्एबिलिटी से बचाता है. बीन्स में फ़ैट और कैलोरी कम होती है, जिससे वह नई मां के लिए एक बेहतरीन चुनाव बन जाते हैं.

वजन घटाने के लिए पोस्टपार्टम डाइट प्लान तैयार करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

बच्चे को जन्म देना एक बेहतरीन अनुभव होता है जो अपने साथ कई बदलाव भी लाता है, यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के होते हैं. इस दौरान एक खास पोस्टपार्टम डाइट प्लान की जरूरत पड़ती है जो आपको ठीक होने में मदद करता है.

बच्चे के जन्म की परीक्षा देने के बाद मां के शरीर को ठीक होने के लिए समय चाहिए होता है. यह करने के लिए, उसे भरपूर आराम और अच्छी डाइट की जरूरत होती है जिससे वह अपनी खोई ऊर्जा को वापस पा सके.

वेटलॉस के लिए पोस्टपार्टम डाइट प्लान तैयार करने से पहले और नई मां के ठीक होने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है:

· सबसे पहले, मां को ढेर सारा पानी पीना होता है जिससे वह बच्चे के जन्म के दौरान अपने शरीर में हुई पानी की कमी को दूर कर सके. साथ ही उसे बहुत संपूर्ण आहार की अच्छी मात्रा लेनी होती है जिससे उसके शरीर को जल्दी ठीक होने के लिए पोषण मिल सके.

· इसके अलावा मां को ज्यादा फैट या चीनी वाले भोजन से दूर रहना चाहिए, इससे वजन बढ़ सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इस दौराना शराब और कैफ़ीन से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे ठीक होने की गति धीमी पड़ सकती है.

· चिकित्सक की सलाह पर, नई मां मल्टीविटामिन और अतिरिक्त आयरन भी ले सकती है, जिससे उसके शरीर की विटामिन की कमी को पूरा किया जा सके और वह जल्द ठीक हो सके.

छोटी से प्लानिंग से, नई मां पोस्टपार्टम डाइट प्लान तैयार करके बच्चे के जन्म के बाद खुद को जल्द ठीक कर सकती है. इन गाइडलाइन का पालन करके वह बेहतर महसूस करने के लिए भरपूर पोषण प्राप्त कर पाएगी.

निष्कर्ष

बच्चे को जन्म देने के बाद, नई मां के शरीर में कई बदलाव आते हैं. इसलिए, ठीक होने के लिए उसे पौष्टिक भोजन खाना जरूरी है. इसमें भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, और संपूर्ण अनाज शामिल है. साथ ही हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है जिसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए. यह नई मां के लिए कुछ पोस्टपार्टम वेटलॉस टिप्स और रिकवरी टिप्स थे, जिनकी मदद से वह वापस ठीक हो सकेगी.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.