
खुद का ख्याल रखते हुए देवी जैसा महसूस करने के लिए बॉडी पॉलिशिंग एक बेहतरीन तरीका है। इसे पूरे शरीर में किया जाता है जिससे व्यक्ति को ताजगी का अहसास होता है। यह स्पा और कॉस्मेटिक सेवाओं का मिला जुला रूप है, इसलिए इसमें महिलाओं को दोनों का बेहतरीन अहसास होता है।
बॉडी पॉलिशिंग क्या होती है?
बॉडी पॉलिशिंग एक तरह का पूरे शरीर का एक्सफोलिएशन है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है, कोशिकाओं को दोबारा बनने का मौका देता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह काफी कुछ फेशियल करवाने जैसा है, लेकिन इसे पूरे शरीर पर किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में सात चरण होते हैं जिसमें त्वचा को नमी पहुंचाने का काम होता है। अलग अलग नतीजों को प्राप्त करने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है।
बॉडी पॉलिशिंग के फायदे
बॉडी पॉलिशिंग के कई फायदे हैं। लेकिन इनके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर आसान तरीके से की गई बॉडी पॉलिशिंग से आप कितना तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकती हैं।
1. मृत कोशिकाओं को हटाता है
बॉडी पॉलिशिंग की मदद से त्वचा की उपरी सतह से मृत कोशिकाओं को हटाया जा सकता है। इससे त्वचा मुलायम बनने के साथ ताजगी से भरपूर और दमकती नजर आती है।
2. रोमछिद्रों साफ करता है
मॉश्चराइजर और त्वचो के अन्य उपचारों को प्रभावी ढंग से काम करने के लिए उन्हें त्वचा में मौजूद रोमछिद्रों के रास्ते से अंदर जाना होता है। बॉडी पॉलिशिंग से यह रोमछिद्र खुलते हैं और त्वचा न केवल पॉलिशिंग से बल्कि अन्य उपचारों से भी पोषण को अपने भीतर सोख पाती है।
3. त्वचा की सेहत में सुधार होता है
बॉडी पॉलिशिंग अच्छी और सेहतमंद त्वचा पाने का बेहतरीन तरीका है। इससे रोमछिद्रों की सफाई होती है, कोशिकाओं का निर्माण होता है, और एजिंग देर से होती है। त्वचा को साफ, मुलायम और हैड्रेट रखने से उसकी सेहत दुरुस्त रहती है।
4. त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण होता है
बॉडी पॉलिशिंग करने से, त्वचा की सतह पर नई कोशिकाएं बनने लगती हैं।
5. गंदगी हटाता है
रोमछिद्र धूल और मिट्टी के लिए चुंबक का काम करते हैं। अगर यह गंदगी हटाई नहीं जाती है, तो इससे त्वचा की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं जैसे खुजली और एक्ने। बॉडी पॉलिशिंग से इस गंदगी को हटाकर रोमछिद्रों को साफ रखने में मदद मिलती है।
6. बालों की इनग्रोथ से छुटकारा मिलता है
शेविंग या बाल उखाड़ने के बाद बालों की इन ग्रोथ एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इनमें दर्द, खुजली होती है और इनसे निजात पाना मुशकिल होता है। बॉडी पॉलिशिंग से बालों की इनग्रोथ को शुरुआत में ही रोका जा सकता है।
7. त्वचा को नमी प्रदान करता है
अगर मॉश्चराइजर लगाने से भी आपकी त्वचा पर कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपकी त्वचा उसपर मौजूद मृत कोशिकाओं के कारण मॉश्चराइजर को बेहतर तरीके से सोख नही पा रही है। बॉडी पॉलिशिंग से इन मृत कोशिकाओं से निजात मिलती है, जिससे त्वचा को बेहतर तरीके से नमी प्रदान की जा सकती है।
8. बेहतर टैनिंग उपचार
टैनिंग के बेहतर उपचार के लिए त्वचा का मुलायम और ईवेन होना जरूरी है- नहीं तो आपको मनमाफिक नतीजे नहीं मिल पाएंगे। बॉडी पॉलिशिंग से त्वचा एक्सफोलिएट होती है जिससे उसका रुखापन और अनईवेन टोन दूर होता है और टैनिंग को एक अच्छा कैनवास मिलता है।
9. शेविंग का बेहतर अनुभव
अगर बाल छूट जाएं तो शेविंग करने में चिड़चिड़ापन आने लगता है, लेकिन ऐसा तब ही होता है जब त्वचा पर मृत कोशिकाएं मौजूद होती हैं। शेविंग से पहले बॉडी पॉलिशिंग करने से त्वचा को बेहतर तरीके से शेव किया जा सकता है।
10. एजिंग के निशान दूर होते हैं
बॉडी पॉलिशिंग से त्वचा जवां दिखने लगती है। ये तुरंत ही त्वचा को ताजगी से भरपूर और मुलायम बनाता है जिससे वह खूबसूरत और जवां दिखती है।
घर पर बॉडी पॉलिशिंग
बॉडी पॉलिशिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि उसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। आप आसानी से बॉडी पॉलिशिंग की किट तैयार करके उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां इसे स्टेप बाए स्टेप सीखें :
1. घर पर बॉडी पॉलिशिंग के लिए आपको कुछ सामान्य सामग्री जैसे प्यूमिक स्टोन, लूफ़ा, जैतून का तेल, और घर पर खूद से तैयार या बाजार से खरीदी बॉडी पॉलिशिंग किट की जरूरत पड़ती है।
2. एक बार यह किट तैयार होने पर, आपको हल्के गुनगुने पानी से शावर लेनी होती है।
3. इसके बाद हल्का गुनगुना जैतून का तेल आपको पूरे शरीर में लगाना है।
4. इसके बाद बॉडी पॉलिशिंग किट की पूरे शरीर में लूफा की मदद से मसाज करनी होती है।
5. त्वचा के कठोर हिस्सों में प्यूमिक स्टोन से मसाज की जा सकती है जैसे घुटनें, एड़ी और कोहनी।
6. आखिरी में, बॉडी पॉलिश को गुनगुने पानी से हटाया जाता है लेकिन इसके लिए साबुन नहीं लगाया जाता, जिससे त्वचा का पोषण बना रहे।
शरीर की त्वचा अक्सर ही नजरअंदाज होती है क्योंकि वह लगातार धूल, धूप का सामना करती है लेकिन खुद पर पड़ने वाले फर्क की चेतावनी नहीं देती। लेकिन अब अपनी त्वचा से प्यार करने और फुल बॉडी पॉलिशिंग का समय आ गया है। ऐसे और भी सूचनात्मक लेखों के लिए, मायलो फैमिली ब्लॉग को फॉलो करें।
Yes
No














Official account of Mylo Editor




Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |